विधायक दर्पण राष्ट्रीय समाचार पत्रिका व ऑनलाइन न्यूज़ समर्पित है देश के उन जांबाज़,ईमानदार,कर्तव्यनिष्ठ सभी राजनैतिक पार्टियों के माननीय विधायकों के लिए जिन्होंने देश सेवा में हमेशा अपनी निधि से हमेशा नई-नई तकनीक द्वारा अपनी अपनी विधानसभाओ में सहयोग दिया ये देश सदा ऐसे विकास पुरुष माननीयों का ऋणी रहेगा दोस्तों अच्छे और बुरे लोग हर जगह होते है लेकिन राजनीति में हमेशा कुछ विधायकों की पार्टियों द्वारा हमेशा अनदेखी ही की है
Featured Posts
झाडवन गांव की जानी-मानी हस्ती चौधरी मुस्तकीम प्रधान साहब का इंतिक़ाल – एक युग का अंत
रुड़की में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, चंद्रशेखर आज़ाद चौक पर पुतला दहन
कार्यक्रम की अगुवाई महानगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का गठन नागरिकों के मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए किया गया था, लेकिन यह संस्था अपने असली मकसद से भटक चुकी है। उन्होंने साफ कहा – "चुनाव आयोग की मनमानी और वोट चोरी अब नहीं चलेगी।"
कलियर विधायक फुरकान अहमद ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिसे जनता के मताधिकार की रक्षा करनी थी, वही भाजपा का एजेंट बनकर वोट काटने और बढ़ाने का खेल कर रहा है। वहीं हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने दोहराया कि कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी और चुनाव आयोग की मनमर्जी को बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रदर्शन में पूर्व राज्य मंत्री राव शेर मोहम्मद, प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, विकास त्यागी, पूर्व पालिका अध्यक्ष इस्लाम चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नारेबाजी और विरोध के बीच माहौल गरमा गया।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर चुनाव आयोग ने निष्पक्षता और पारदर्शिता नहीं बरती, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विधायक दर्पण संपूर्ण राजनैतिक समाचार पत्रिका के लिएरुड़की (उत्तराखंड) से पत्रकार – तसलीम अहमद की विशेष रिपोर्ट
#vidhayakdarpan
📞 8010884848
🌐 www.vidhayakdarpan.in
📧 vidhayakdarpan@gmail.com
धराली आपदा: राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी का बड़ा कदम, राहत कार्यों के लिए 1 करोड़ और एक माह का वेतन दान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे पत्र में डॉ. सैनी ने कहा कि वह प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना करती हैं और इस कठिन समय में सरकार के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा, "धराली की इस आपदा ने पूरे उत्तराखंड को व्यथित कर दिया है। पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहना हम सबका कर्तव्य है।"
सांसद का यह योगदान पीड़ितों के पुनर्वास और राहत कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभाएगा। डॉ. सैनी ने इसे अपना "छोटा सा योगदान" बताते हुए कहा कि जब प्रकृति संकट लाती है, तो समाज को एकजुट होकर मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए।
विधायक दर्पण संपूर्ण राजनैतिक समाचार पत्रिका के लिएउत्तराखंड से पत्रकार – तसलीम अहमद की विशेष रिपोर्ट
#vidhayakdarpan
📞 8010884848
🌐 www.vidhayakdarpan.in
📧 vidhayakdarpan@gmail.com
करणी सेना का ‘गुंडा नेता’ बेनकाब – इकरा हसन पर गंदी जुबान, 9 लाख की ठगी, रिवॉल्वर से धमकी और अब चारों तरफ से शिकंजा
""एसआईआर पर तानाशाह को खुली चुनौती, सड़कों पर गरजीं कैराना सपा सांसद इकरा हसन"
भाजपाइयों ने झिंझाना में निकाली तिरंगा यात्रासैंकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, कस्बे के लोगों ने पुष्पवर्षा कर बढ़ाया उत्साह
बिड़ौली/झिंझाना। कस्बे में तिरंगा यात्रा का आरंभ आरएसएस इंटर कॉलेज के मैदान से भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने संयुक्त रूप से फीता कतरकर किया गया, जिसमे तिरंगा यात्रा के संयोजक मासूम प्रधान, सतीश चौहान आदि की मौजूदगी में यात्रा कस्बे के मेन बाजार, बस स्टैंड से होते हुए वापिस आर्य समाज मंदिर पर संपन्न हुई। मिली खबर के अनुसार
गाजियाबाद साहिबाबाद सब्जी मंडी में दिनदहाड़े गोलीबारी – लाइव वीडियो आया सामने, यूपी के कई जिलों में तनाव
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। यूपी के गाजियाबाद जिले के लिंक रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिबाबाद सब्जी मंडी में उस समय हड़कंप मच गया, जब खुलेआम फायरिंग की घटना घटी।
घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग सब्जी मंडी के बीच हथियार निकालकर गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं।
घटना का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब्जी मंडी में पहले दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
इसी दौरान एक गुट ने अचानक पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी दुकानों व ठेलों को छोड़कर भागने लगे।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही लिंक रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके को घेरकर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
राज्य में बढ़ता तनाव
यह घटना उस समय हुई है जब उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र और लोकसभा सत्र एक साथ चल रहे हैं।
इसी बीच, प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग कारणों से तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट मोड पर हैं।
लोगों में दहशत
साहिबाबाद के स्थानीय व्यापारियों और मंडी में काम करने वाले लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।लोगों का कहना है कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को और मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
📰 रिपोर्टर: ज़मीर आलम
📌 स्रोत: विधायक दर्पण संपूर्ण राजनैतिक समाचार पत्रिका
📞 संपर्क: 8010884848
🌐 वेबसाइट: www.vidhayakdarpan.in
📧 ईमेल: vidhayakdarpan@gmail.com
