Featured Posts

दो विधायकों की रिश्तेदारी में खटास:भोपालगढ़ विधायक की बेटी ने दर्ज कराया था दहेज प्रताड़ना का मामला, जालोर विधायक पुत्र गिरफ्तार


प्रदेश के दो विधायकों के बीच बरसों पुरानी रिश्तेदारी में पैदा हुई खटास अब चौड़े आ गई है। भोपालगढ़ से रालोपा के विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ने दो वर्ष पूर्व जोधपुर में जालोर से भाजपा के विधायक जोगेश्वर गर्ग, उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ जोधपुर में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। दोनों का विवाह पंद्रह वर्ष पूर्व हुआ था। पुलिस ने जोगेशवर गर्ग के बेटे प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जबकि जोगेश्वर गर्ग व उनकी पत्नी कमला को इस मामले में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है।


महिला थानाधिकारी किरण गोदारा ने बताया कि वर्ष 2020 में यह मामला दर्ज कराया गया था। सी्ाईडी सीबी ने इस मामले की जांच की थी। इस मामले में प्रकाश पुंज, जोगेश्वर गर्ग व उनकी पत्नी कमला की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी थी। इस वर्ष 11 सितम्बर को हाईकोर्ट ने प्रकाश की गिरफ्तारी पर लगी रोक को हटा दिया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। कल शाम प्रकाश में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।


भोपालगढ़ से रालोपा के विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ममता ने वर्ष 2020 में मामला दर्ज कर बताया कि 7 फरवरी 2007 को मेरा विवाह जालोर निवासी प्रकाश पुंज पुत्र जोगेश्वर गर्ग के साथ में हुआ। उसका दावा है कि विवाह में उसके पिता ने भरपूर दहेज दिया। विवाह से पूर्व परिजनों ने दावा किया था कि प्रकाश किसी प्रकार का नशा नहीं करता। विवाह समारोह में भी उसने नशे में मेरे साथ अभद्रता की।


विवाह के दूसरे दिन से प्रकाश, उसके पिता जोगेश्वर गर्ग व मां कमला ने दहेज की मांग करना शुरू कर दी। इसके बाद लगातार दहेज की मांग को लेकर मुझे प्रताड़ित किया जाता रहा। समाज में अपने पिता की प्रतिष्ठा को ध्यान में रख मैं प्रताड़ना को सहन करती रही। उसका कहना है कि प्रकाश के कई लड़कियों के साथ सम्बन्ध रहे है। मेरे पिता से दस लाख रुपए की मांग की गई। साथ ही मुझे जबरन शराब पिलाकर सम्बन्ध बनाता और वीडियो बना कर धमकी देता। विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की जाती। ममता का कहना है कि वह वर्ष 2008, 2009, 2010 व 2015 में गर्भवती हुई, लेकिन मारपीट के कारण उसका गर्भपात हो गया। इतने वर्ष में प्रकाश मेरे पिता से कई बार लाखों रुपए ले चुका है। ममता का दावा है कि उसके ससुर जोगेश्वर गर्ग व प्रकाश पर पूर्व में धारा 376 के दो मामले दर्ज हुए, लेकिन उनका कुछ नहीं बिगड़ा। इसके बाद इन लोगों की हिम्मत बढ़ गई और ये बेखौफ होकर मुझे प्रताड़ित करने लगे। मेरे पिता ने इस विवाह संबंध को बनाए रखने के लिए कई बार सामाजिक स्तर पर प्रयास किए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। अब हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने ममता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया और प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि जोधपुर डिस्कॉम की नौकरी छोड़ वर्ष 2018 में भोपालगढ़ से रालोपा के टिकट पर पुखराज गर्ग ने चुनाव लड़ा और विजयी रहे। वहीं जोगेश्वर गर्ग जालोर में भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते है। वे वर्तमान में जालोर से विधायक हैं।                                                      जयपुर / जोधपुर / जालौर : समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार की कलम से स्पेशल क्राईम रिपोर्ट : 9636125006

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

5 साल पूर्व हुए नगर पालिका चुनाव में मतदान नहीं किया था तो आप अपने नगर पालिका वोट बनवा लें जिससे आप आने वाले नगर पालिका चुनाव में मतदान कर सकें ,

 


आदरणीय बंधुओं नमस्कार नगर पालिका परिषद शामली के चुनाव शीघ्र होने जा रहे हैं उसमें आपको शामली के चहुमुंखी विकास के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करना है जी ।

लेकिन आपने यदि पिछले नगर पालिका के चुनाव में अपना वोट नहीं डाला था तो अब आप का वोट नगर पालिका के चुनाव में नहीं है चाहे आपने अभी हुए विधानसभा चुनाव में भी वोट डाला हो,आपका यह वोट नगरपालिका के लिए मान्य नहीं है ।

अतः यदि आपने 5 साल पूर्व हुए नगर पालिका चुनाव में मतदान नहीं किया था तो आप अपने नगर पालिका वोट बनवा लें जिससे आप आने वाले नगर पालिका चुनाव में मतदान कर सकें , इस समय वोट बनाने का काम चल रहा है , सरकार के द्वारा निर्धारित BLO घर-घर जाकर वोट बना रहे है,  फिर भी यदि कोई परेशानी हो तो आपके वार्ड में जो भी लोग चुनाव की तैयारी कर रहे हैं वह सब आपका वोट खुशी से बनाएंगे जी ।


वोट बनवाने संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए शाम 6:00 से 8:00 बजे तक हमारे जनसंपर्क कार्यालय, जनक भवन, डॉक्टर बनवारी लाल का घेर, नया बाजार, शामली पर भी संपर्क कर सकते है ।


अरविन्द संगल

निवर्तमान चेयरमैन नगर

पालिका परिषद शामली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आबूरोड़ दौरा, मोदी ने नहीं किया सभा को सम्बोधित। जनता का कम होना सम्बोधित नहीं करने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया बहाना।।


आबूरोड़ / राजस्थान : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नहीं किया सभा को सम्बोधित। बिना सम्बोधित किये ही मोदी हुए अहमदाबाद के लिए रवाना। रात 10 बजे का तो था मात्र एक बहाना, पर हकीकत ये कि सभा स्थल पर नहीं थी अपेक्षित भीड़,

10 बजे बाद स्पीकर नहीं बजाने की थी बात तो मोदी के अलावा सभी स्पीकर पर ही कर रहे थे सम्बोधित, प्रधानमंत्री मोदी को माला पहनाने से लेकर साफा और स्वागत की हर रश्म का स्पीकर और माइक से हुआ ऐलान, फिर मोदी ने उसके वक्त किसी को क्यों टोका की स्पीकर माईक का समय हो गया हैं, पूर्ण। अब नहीं करें इनका इस्तेमाल? मोदी के सम्बोधन के पीछे खास वजह रही भीड़ का नहीं जुटना।  और जिले के प्रशासन की व्यवस्थाएं भी नकारा साबित हुई। सिरोही जिले के जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिले भर के प्रशासनिक अधिकारियों की भी व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती गई। आखिर क्यों जिले के प्रशासनिक नुमाइंदगो ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्बोधन को लेकर लापरवाही बरती?


इन सभी का जिम्मेदार आखिर किसे ठहराया जाए ? सभा में आये हुए भाजपा के बड़े नेताओं सहित केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के जिले भर के कार्यकर्ताओं को या फिर सिरोही जिले के प्रशासन को ? या फिर दोनों को माने तो भी कोई अतिश्योक्ति वाली बात नहीं हैं ? सिरोही जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं में कोई दिलचस्पी नहीं ली। अब वो तो समय बताएगा कि अब जिम्मेदार आखिर कौन हैं ? आबूरोड़ ( राजस्थान ) : समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार के साथ राजस्थान राज्य प्रभारी रामलाल यादव बांसवाड़ा की कलम से स्पेशल राजनीतिक कवरेज : 9636125006

@Vidhayak Darpan





प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आबूरोड़ में जनता को सम्बोधित किये बिना ही खाली कुर्सियों को देखकर निकल पड़े, आखिर इसका जिम्मेदार कौन ? प्रधानमंत्री मोदी के आबुरोड दौरे का आँखो देखा हाल


आबू रोड़ ( राजस्थान ) : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आबूरोड़ से जुड़ी खबर: प्रधानमंत्री मोदी की आबूरोड़ सभा में पहुँचे बहुत कम लोग, प्रदेश भाजपा सुबह से कर रही थी 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने का दावा, पर हकीकत यह कि सभा में पहुँचे सिर्फ 1 चौथाई, इससे साफ जाहिर होता हैं, कि राजस्थान में भाजपा का जनाधार घटता जा रहा हैं, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का आम जनता में विश्चास और भरोसा भी कम होता नजर आ रहा हैं, प्रदेश भाजपा के सारे दावे , खोखले साबित, सभा में लोगों की कम संख्या होने के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को सम्बोधित किये बिना ही लौट गए हवाला दिया देर रात होने का।

इससे जनता मे खड़े हो रहे हैं, कई प्रश्न चिन्ह ? अब देखना यह है कि सिरोही जनता की अनदेखी करना भाजपा को आने वाले समय मे क्या खामियाजा भुगतना पडेगा?

 मंच से कई बड़े नेताओं ने भी दिए सम्बोधन। लेकिन जनता ने नहीं ली कोई दिलचस्पी। केन्द्रीय मन्त्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मन्त्री कैलाश चौधरी, जालौर - सिरोही सांसद देवजी एम पटेल के सम्बोधन भी कोई खास नहीं। जनता को गुमराह करने के अलावा कोई खास भाषण में नहीं कहा गया । वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को लेकर भी लोगों में रही नाराजगी जाहिर। अब जनता मे तरह - तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। सभा के बाद निकलने वाली भीड प्रधानमंत्री मोदी एवं मंत्रीयो को कोसते हुए निकल रही थी।  क्या स्थानीय जिला प्रशासन और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के अड़ियल रवैये से नाराज थी?


 पीएम मोदी के सभा के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं कि गई थी। और तो और जिला प्रशासन सिरोही के जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित तमाम सिरोही जिले और आबूरोड़ के प्रशासन में भी प्रधानमंत्री मोदी की सभा को लेकर कोई विशेष दिलचस्पी नहीं देखी गयी । खाली कुर्सिया,कम जनता। जिससे नाराज होकर प्रधानमंत्री मोदी केवल मंच पर 5 मिनट से भी ज्यादा मंच पर नहीं टिके और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और केन्द्रीय मंत्रियो सहित जिला प्रशासन पर जताई नाराजगी। ऐसा देखने को मिला। आखिर इसके पीछे क्या राज हैं? क्या माजरा है? क्या प्रधानमंत्री मोदी कोई राजस्थान में विशेष बदलाव का संकेत देकर गए हैं, वो तो आगामी चुनावों में तय होगा। 


जब देश के प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए हजारों की तादाद में लोग आए और प्रधानमंत्री मोदी जनता को बिना सम्बोधित किये ही निकल जाए तो इस बात से तरह - तरह के सवाल मीडिया में और आम जनता में खड़े हो रहे हैं । आखिर किसकी लापरवाही रही ? जिला प्रशासन की या फिर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और केन्द्रीय मंत्रियो की या फिर सभी की लापरवाही से प्रधानमंत्री मोदी नाराज होकर जनता को बिना सम्बोधित किये  हुए ही निकल गए। आखिर प्रधानमंत्री मोदी का अब जनता में क्रेज कम होता नजर जा रहा हैं ? आखिर क्यों ? इस बात से साफ अन्देशा लगाया जा सकता हैं,कि क्या आम जनता प्रधानमंत्री मोदी से कितनी परेशान और दुःखी हैं ? देश में अगर जंगलराज कहे तो भी कोई अतिश्योक्ति वाली बात नहीं हो सकती हैं ? मंच पर प्रधानमंत्री मोदी केवल पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के अलावा किसी और मे दिलचस्पी नही दिखी और  इशारों इशारों में ही मात्र 1 मिनट से भी कम बात किये बिना ही जनता का अभिवादन स्वीकार किये ही मोदी नाराजगी जाहिर करते हुए मंच से निकल पड़े। पीएम मोदी ने मीडिया को किया दरकिनार। पीएम मोदी और केंद्रीय मन्त्री ने मीडिया से दूरी बनाकर बचकर निकले। और बार - बार हो रहे नेटवर्क समस्याओं के कारण मीडियाकर्मियों को कवरेज करने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रियों ने भी मीडिया को कोई तवज्जों नहीं देकर मीडिया से दूरी बनाकर मंच से नीचे उतरते ही निकल पड़े। आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। कहीं न कहीं सभा में भीड़ कम होने के कारण। और जिला का जिला प्रशासन और आबूरोड़ का प्रशासन भी मीडिया को कोई तवज्जों नहीं और कर रहा था किनारा।


आखिर क्या कारण रहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रियों सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन मीडिया को भी तवज्जों देना उचित नहीं समझा। जब लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को भी तवज्जों नहीं दे सकते तो आम जनता को क्या खाक तवज्जों देते होंगे ? इस दौरान सम्पूर्ण आयोजन एवं जनता को प्रोत्साहित करने में स्थानीय विधायक समाराम गरासिया एवं पिंडवाड़ा प्रधान नितिन बंसल का विशेष योगदान एवं उत्साह देखने को मिला। जो आगामी चुनावों में उनके लिए फायदेमंद हो सकता हैं।           आबूरोड़ : समझो भारत डिजिटल न्यूज चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार के साथ राजस्थान से प्रभारी  राजस्थान प्रभारी RL yadav की कलम से स्पेशल राजनीतिक कवरेज : 9636125006

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450