Featured Posts

भाजपाइयों ने झिंझाना में निकाली तिरंगा यात्रासैंकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, कस्बे के लोगों ने पुष्पवर्षा कर बढ़ाया उत्साह


बिड़ौली/झिंझाना। कस्बे में तिरंगा यात्रा का आरंभ आरएसएस इंटर कॉलेज के मैदान से भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने संयुक्त रूप से फीता कतरकर किया गया, जिसमे तिरंगा यात्रा के संयोजक मासूम प्रधान, सतीश चौहान आदि की मौजूदगी में यात्रा कस्बे के मेन बाजार, बस स्टैंड से होते हुए वापिस आर्य समाज मंदिर पर संपन्न हुई। मिली खबर के अनुसार

 मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा आरएसएस इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू की। यात्रा मुख्य बाजार, डेरी चौक, बिडौली बस स्टैंड, मुख्य बस स्टैंड से होते हुए आर्य समाज मंदिर पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में देश भक्ति के गीतों पर झूमते लोग रैली में शामिल हुए।

 पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद ठेकेदार ने अपनी टीम सहित रैली पर पुष्प वर्षा कर आजादी के नारे लगाए। यात्रा में कस्बे के व्यापारियों सहित सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि विकास अग्रवाल क्षेत्रीय महामंत्री, वशिष्ठ अतिथि अनिल चौहान, वरिष्ठ अतिथि शिव चौधरी, जिला महामंत्री दामोदर सैनी, कार्यक्रम संयोजक मासूम चौहान मंडल उपाध्यक्ष

सहसंयोजक सतीश चौहान, डॉक्टर पवन, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद संगल, लोकेश पांचाल, शिवकुमार प्रधान, महिला मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत कौर, देवीलाल सिंह, हरपाल सैनी, सुनीता नामदेव, नीलम नामदेव, रितु गुप्ता सहित कस्बे के सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

आरएसएस इंटर कॉलेज के मैदान से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते विकास अग्रवाल, सुरेंद्र सैनी तथा गणमान्य लोग
तिरंगा यात्रा निकलते भाजपा कार्यकर्ता तथा कस्बे को लोग, विधायक दर्पण राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए झिंझाना, शामली, उत्तर प्रदेश से पत्रकार शाकिर अली की रिपोर्ट 
#vidhayakdarpan 
8010884848

No comments:

Post a Comment