Featured Posts

ईद उल अज़हा का त्यौहार मुस्लिम भाईआपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाये : हाफिज इनाम

बिड़ौली/शामली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन पार्टी के जिला अध्यक्ष शामली हाफिज मोहम्मद इनाम  ने मुस्लिम भाईयो से ईदुल अज़हा का त्यौहार आपसी भाई चारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने ने कहा है कि त्यौहार किसी का भी हो सभी त्यौहार आपसी भाईचारे का संदेश देते है। हम सभी को चाहिए कि हम सभी एक दूसरे का सम्मान करते हुए अपने त्यौहार मनाये। मुसलमान भाई ईद की नमाज़ ईदगाह मे पढ़े या अपने आस पास वाली मस्जिदों मे पढ़े। किसी भी सूरत मे सड़को या सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा न करे। उन्होंने कहा कि हम सभी को शाशन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए ईद उल अज़हा का त्यौहार मनाए कुर्बानी करते समय कुर्बानी के अवशेष मिट्टी में दबा दे कोई भी खुले में अवशेष न डाले।  ईद के त्योहार पर अपने क्षेत्र की जनता से शांति एवं सद्भाव प्यार और सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील करते है। विधायक दर्पण न्यूज से पत्रकार शाकिर अली की रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

राहुल गांधी के संदेश को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता – ज्ञानेंद्र -संगठन सृजन अभियान की बैठक में गरजे कांग्रेस नेता, भाजपा पर साधा तीखा निशाना

शामली। कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान  जनपद शामली के जूनियर हाई स्कूल में जोश और संकल्प के साथ आगे बढ़ा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान ने की जबकि संचालन जिला महासचिव संदीप शर्मा ने किया। इस मासिक समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर कई अहम सुझाव और घोषणाएं सामने आईं।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, शहर कोऑर्डिनेटर गुफरान काज़मी और फ्रंटल कोऑर्डिनेटर राजेश्वर कुमार मौजूद रहे। सभी नेतागणों ने संगठन सृजन की प्रगति की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से ईमानदारी के साथ 100 दिन के भीतर मिशन को पूरा करने का आह्वान किया।

प्रोफेसर निर्भय सिंह, चैन सिंह पुंडीर, शनि गुप्ता और शमशीर खान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सुझाव दिया कि संगठन में समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ताओं को भरपूर भागीदारी दी जाए। इस पर नेताओं ने सहमति जताते हुए कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत ही संगठन की असली ताकत है।

जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कार्यकर्ताओं से कहा, “राहुल गांधी जी द्वारा जो संदेश देशवासियों को दिया जा रहा है—विकास, भाईचारा और संविधान की रक्षा—उसे बूथ स्तर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। देश को आज फिर कांग्रेस की जरूरत है।”

बैठक में ऑपरेशन सिंधूर और उसके बाद हुए सीजफायर पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा सरकार की विफलता करार देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी सरकार अमेरिका जैसे देशों के दबाव में झुक जाती है।

नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है—चाहे वह महंगाई हो, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली या सामाजिक सौहार्द। उन्होंने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटकर वोट बटोरने का आरोप भी लगाया।

राहुल गांधी की नेतृत्व में चल रहे संविधान बचाओ सम्मेलन और जनजागरण यात्राओं को ऐतिहासिक बताते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे ब्लॉक व नगर कमेटियों का गठन 15 जून तक कर प्रदेश नेतृत्व को सौंप दें और बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत करें।

इस बैठक में शमशीर खान, अभिमन्यु त्यागी, गुलरेज, रामलाल कश्यप, डॉक्टर चैन सिंह, सत्यम सैनी, बृजेश शर्मा, देवदत्त शर्मा, इब्राहीम सिद्दीकी, सुमित शर्मा, प्रमोद कश्यप, जुल्फान आलिम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक दर्पण न्यूज से पत्रकार गुलवेज आलम की रिपोर्ट 
#vidhayakdarpan 
8010884848