Featured Posts

कैराना मे राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया

कैराना । अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जननायक मा. राहुल गांधी के 55वें जन्मदिवस पर कैराना में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। खुरगान रोड स्थित चांद मस्जिद के निकट जिला कांग्रेस कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की लंबी उम्र की दुआ करते हुए देश की राजनीति में एक मजबूत, ईमानदार और संवेदनशील नेतृत्व की कामना की।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी शामली के अध्यक्ष अखलाक प्रधान ने किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज युवाओं, किसानों, मजदूरों और हर वर्ग की आवाज बनकर उभरे हैं। वह संघर्षशील नेता हैं जिन्होंने हर कठिन परिस्थिति में देशवासियों का साथ दिया है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी शमशीर खान, कोषाध्यक्ष इब्राहिम, नगर अध्यक्ष नदीम सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें भारत की राजनीतिक विरासत का सच्चा उत्तराधिकारी बताया।

कार्यक्रम में आलिम, साबिर, शकील, रिज़वान सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया और देश को एक बार फिर एकजुट एवं प्रगतिशील राह पर ले जाने की उम्मीद जताई।

जन्मदिन समारोह में जोश, उत्साह और राजनीतिक प्रतिबद्धता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी को न सिर्फ बधाई दी बल्कि उनके विचारों को गांव-गांव पहुंचाने का संकल्प भी लिया। विधायक दर्पण गुलवेज आलम 
#vidhayakdarpan 
8010884848

No comments:

Post a Comment