Featured Posts

तिरंगे केक संग राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया-शाजिया नाज़ ने बताया- जन-जन के नेता हैं राहुल

सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कार्यालय सहारनपुर में कांग्रेस की ज़िला महासचिव एवं संभावित महिला जिलाध्यक्ष डॉ. शाजिया नाज़ एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तिरंगा केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में मौजूद जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने कांग्रेसजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राहुल गांधी आज गरीबों, किसानों, मजलूमों और युवाओं के सच्चे नेता हैं, जो आमजन के दिलों में बसते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विचार आज देश की ज़रूरत हैं।

महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने राहुल गांधी को जन-जन का नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने देश के कोने-कोने में जाकर हर वर्ग की समस्याओं को नजदीक से समझने का कार्य किया है। भविष्य में वही देश की बागडोर संभालेंगे और प्रधानमंत्री बनेंगे, ऐसा विश्वास आज देश के हर नागरिक के मन में है।

डॉ. शाजिया नाज़ एडवोकेट ने राहुल गांधी को जनप्रिय नेता करार देते हुए कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि राहुल गांधी के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो देश को जोड़ने का कार्य कर रही है।

इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, सोनू पठान, भारिशा सिद्दीकी, जिला सचिव असगर आलम, स. चरणजीत सिंह 'निंबू', मधु सहन एडवोकेट समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
"विधायक दर्पण" से गुलवेज आलम
#vidhayakdarpan 
8010884848

No comments:

Post a Comment