Featured Posts

उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य आवश्यक वस्तु निगम के चेयरमैन रहे पूर्व राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) चौधरी रियासत राणा जी, का बीमारी के चलते इंतकाल हो गया है!

 


महराब चौधरी अध्यक्ष प्रेस क्लब कैराना (रजिस्टर्ड) कैराना जनपद शामली तथा पत्रकार महासभा (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार जी के चाचा जी, एवं उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य आवश्यक वस्तु निगम के चेयरमैन रहे पूर्व राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) चौधरी रियासत राणा जी, का बीमारी के चलते इंतकाल हो गया है! अल्लाह पाक उनको जन्नत-उल-फिरदोस में आला से आला मक़ाम अता फरमांए !! और अल्लाह पाक उनकी मगफिरत फरमाएं !! और परिजनों को सब्र-ए-जमील अता फरमाएं !! आमीन सुम्मा आमीन , उनकी नमाज-ए-जनाजा उनके पैतृक गांव जहानपुरा में होगी !! तथा उनको सुबह 9:30 बजे उनके पैतृक गांव जहानपुरा के उनके पैतृक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा !!

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शामली कार्यसमिति की एक कार्यशाला सेंट आर.सी. कान्वेंट स्कूल शामली में आयोजित

 


भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शामली कार्यसमिति की एक कार्यशाला सेंट आर.सी. कान्वेंट स्कूल शामली में आयोजित की गई जिसका आरम्भ मां भारती के समक्ष  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी श्री रमेश गौड़ कश्यप जी, क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी जी एवम् नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीनू संगल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में श्री प्रमोद सैनी जी अट्टा द्वारा भारतीय जनसंघ की स्थापना के बाद भारतीय जनता पार्टी का उदय उद्देश्य एवं देश के प्रति भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के दायित्व के बारे में विस्तार से चर्चा की गई

श्री प्रमोद सैनी अट्टा जी द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसका उद्देश्य सत्ता नहीं है जिसका उद्देश्य हमेशा भारत का विकास भारतीय लोगों का उत्थान एवं विश्व में भारत को विश्व गुरु की उपाधि तक पहुंचाना है यह पार्टी का निर्माण जन कल्याण के लिए एवं भारत की अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने के लिए किया गया है ।

द्वितीय सत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष श्री रमेश गौड़ कश्यप जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 8 साल के शासनकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो विकास कार्य किए गए उनके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों सदस्य का उद्देश्य हमेशा जनकल्याण करना एवं एवं राष्ट्रहित में कार्य करना होता है ।कार्यक्रम के समापन पर नगर मंडल शामली की अध्यक्षा श्रीमती मीनू संगल ने कार्यशाला में बताई गई सभी जानकारियों को सदस्यों द्वारा अपने जीवन शैली में शामिल करके राष्ट्रहित में उनका प्रयोग करने का आह्वान किया श्रीमती मीनू संगल ने

21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस में सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथों पर इस कार्यक्रम को विशाल रूप से करने का आह्वान किया तथा उसकी रूपरेखा को समझाया कार्यक्रम का संचालन महामंत्री योगेंद्र निर्वाल जी ने किया तथा वंदे मातरम गायन मीडिया प्रभारी डॉ नितिन वत्स द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सतीश घीमान जी,  मनीष भटनागर, संजय बंसल, उमेश संगल जी,  डा नितिन वत्स,  डॉक्टर सुनील सैनी, मनोज रोहिल्ला, प्रमोद नामदेव,  ब्रजमोहन शर्मा, भावना सैनी, खुशी राम अरोरा, वैभव संगल , नितिन गोयल जी , ऋषि पाल सैनी , चंद्रपाल , नसीम भूरा, नरेश सैनी, निलेश वशिष्ट ,  नंदकिशोर मित्तल, प्रमोद कोरी व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  शक्ति केंद्र संयोजक सत्यपाल सिंह जी ओंकार भटनागर जी के द्वारा सभी का स्वागत किया गया । मनीष भटनागर, महामंत्री,भारतीय जनता पार्टी, मंडल शामली

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने पैगंबर पर टिप्पणी करने वाले नेताओं पर कार्रवाई की मांग, एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले, हिंसक घटनाओं की भी निष्पक्ष कराएं जांच


कैराना। एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने पैगंबर पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले निष्कासित भाजपा नेताओं पर कठोर कार्यवाही करने व प्रदेश में हो रही हिंसात्मक घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। इस बाबत ज्ञापन पत्र सौंपा गया। शनिवार को आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नदीम अहमद एडवोकेट के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन पत्र संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे एडीएम संतोष कुमार को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि उनकी पार्टी एक साफ-सुथरी, भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र पर अटूट भरोसा रखने वाली राजनीतिक पार्टी है।

देशभर में पार्टी के बढ़ते जनाधार एवं लोकप्रियता से विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है। इसलिए वह पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए निम्न स्तरीय हथकंडे अपना रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के विरुद्ध दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज किया गया अभियोग मंसूबों को दर्शाता है। ज्ञापन में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले पूर्व भाजपा नेताओं नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है। इसके अलावा प्रदेश भर में हो रही हिंसक घटनाओं की निष्पक्ष जांच उच्च न्यायालय द्वारा गठित कमेटी एवं प्रदेश सरकार की उच्च स्तरीय एसआईटी से कराने की मांग की गई। इस दौरान कारी कासिम, मुरसलीन अंसारी आदि मौजूद रहे।

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

थाना भवन विधायक ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले


थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक अशरफ अली खान ने कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर से मुलाकात की। विधायक ने राजकीय इंटर कालेज, नाला निर्माण व बिजली हादसे में पीड़ित को मुआवजा दिलाने की पुरजोर वकालत की। डीएम ने भरोसा दिलाया कि समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा। बुधवार को विधानसभा थानाभवन क्षेत्र की समस्याओं के समधान को विधायक ने डीएम से मुलाकात की। विधायक अशरफ अली खान ने बताया कि क्षेत्र में राजकीय इंटर कालेज की बड़ी समस्या है। यहां बालिकाओं के लिए कालेज होना चाहिए।

इससें ग्रामीण अंचल की बेटियों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी और उन्हें गांव से अधिक दूर भी नहीं जाना पड़ेगा। कादपुर के ग्रामीणों की नाला समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि गंदा पानी गांव व खेतों में घुस जाता है। इसलिए नाला निर्माण कर निकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। थानाभवन निवासी नसीम के तीन पशुओं की बिजली की लाइन गिरने से मौत हो गई थी। इसके साथ ही अन्य नुकसान भी हुआ है। विधायक ने पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग भी की। डीएम ने भरोसा दिलाया कि समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

आगरा शहर में कांग्रेस की रीड की हड्डी कहे जाने वाले कांग्रेस और व्यापारी नेता गोविंद अग्रवाल का आज प्रातः करीब 5:00 बजे निधन हो गया। वह काफी समय से एक लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। गोविंद अग्रवाल लगभग 80 वर्ष के थे जिन्होंने मृत्यु होने पर अपने मृत शरीर की दे दान की घोषणा पहले से ही कर रखी थी


परिवारीजनों ने उनकी घोषणा का सम्मान करते हुए एसएन मेडिकल कालेज को उनकी देहदान का निर्णय लिया। सुल्तानपुरा आगरा छावनी स्थित उनके पैतृक निवास से शवयात्रा मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना होगी। गोविंद अग्रवाल व्यापारियों के हितों के लिए अंतिम समय तक सक्रिय रहे।


उन्होंने आगरा में कांग्रेस को मजबूत करने में भी सक्रियता निभाई थी तो वहीं व्यापारियों की लड़ाई के लिए वह तत्पर खड़े रहते थे व्यापारियों का उत्पीड़न ना हो उनका शोषण ना हो और उनके हक की लड़ाई लड़ी जा सके इसलिए उन्होंने आगरा मंडल व्यापार संगठन भी बनाया और उसके संस्थापक सदस्य भी रहे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त अग्रवाल समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे।





उन्होंने युवक कांग्रेस से राजनीतिक सफर की शुरुआत की और विभिन्न पदों पर रहते हुए वर्ष 1998 और वर्ष 2002 में कांग्रेस की टिकट पर आगरा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। वे शहर के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे और इसके लिए उन्हें जेल यात्राएँ भी कीं। गोविंद अग्रवाल रेलवे सलाहकार समिति, टेलीफोन सलाहकार समिति, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड जैसी सरकारी समितियों के सदस्य और आगरा कॉलेज के ट्रस्टी भी रहे। वे जनवरी, 2016 को अचानक पक्षाघात से ग्रस्त होकर डाक्टर की सलाह पर निवास पर ही आराम कर रहे थे। उनके निधन से शहर के व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

@Vidhayak Darpan

8010884848
7599250450

जयपुर में भाजपा विधायक दल अभ्यास वर्ग का शुभारंभ


जयपुर में भाजपा विधायक दल अभ्यास वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि, भाजपा के राष्ट्रवाद के विचार की भारत ही नहीं पूरी दुनिया में सर्वस्वीकार्यता तेजी से बढ़ती जा रही है और सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास के लिए संकल्पित भाजपा की विचारधारा को पूरी दुनिया में फैलाने और

सर्वस्वीकार्यता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व व उनकी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान हैl अभ्यास वर्ग के उद्घाटन सत्र में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर , प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद भारती बेन सियाल , उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र

राठौड़ एवं पार्टी के विधायकगण उपस्थित रहे l जयपुर : समझो भारत न्यूज़ डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. के.एल.परमार की रिपोर्ट : 9636125006

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

स्पीकर बिरला कल से कोटा-बूंदी की तीन दिवसीय यात्रा पर-बिजौलिया और बेगूं में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे लोकसभा अध्यक्ष


कोटा 6 जून।:  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार से संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान स्पीकर बिरला विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लोकसभा कैंप कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पीकर ओम बिरला बुधवार तड़के इंटरसिटी एक्सप्रेस से कोटा पहुंचेंगे। वे बुधवार सुबह 11:00 बजे निमोदा हरिजी गांव स्थित वक्रांगी माताजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ में सम्मिलित होंगे। शाम 6:00 बजे वे माहेश्वरी समाज की ओर से महेश नवमी के अवसर पर आयोजित शुभ यात्रा को रवाना करेंगे तथा रात 9:00 बजे श्रीनाथपुरम स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में आयोजित माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ जन तथा प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष बिरला 9 जून को कैंप कार्यालय में आमजन से मुलाकात करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला 10 जून को बिजौलिया जाएंगे। जहां सुबह 10:00 बजे वे ऊपर माल क्षेत्र में श्री गायत्री परिवार की ओर से आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे बेगूं में जोगणिया माता शक्ति पीठ में आयोजित स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा महोत्सव एवं चंडी रुद्र महायज्ञ में सम्मिलित होंगे। वहां से कोटा लौटते समय स्पीकर बिरला दोपहर 3.30 बजे बेगूं तहसील की जय नगर पंचायत में स्थित बनोड़ा बालाजी दरबार व श्री शेषावतार कल्ला जी महाराज के दर्शन करेंगे। दोपहर 6:00 बजे वे डाबी क्षेत्र में प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक करेंगे। स्पीकर बिरला उसी रात मेवाड़ एक्सप्रेस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।    नई दिल्ली/  कोटा : विधायक दर्पण डिजिटल न्यूज चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. के.एल.परमार की स्पेशल कवरेज: 9636125006

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450