बिड़ौली/झिंझाना। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के विरोध में प्रदर्शन की आशंका के चलते पुलिस ने एआईएमआईएम के पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव हाफिज मोहम्मद इनाम को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद उनके आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
बताया गया कि कलेक्ट्रेट मस्जिद को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में नाराजगी है। एआईएमआईएम नेता हाफिज इनाम ने मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर पार्टी का एक डेलिगेशन मस्जिद की कमेटी से मिलना था ओर हम सहारनपुर जाने की तैयारी कर रहे थे । इसी को देखते हुए पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी।
हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही समर्थकों में भी चर्चा तेज हो गई। हाफिज इनाम ने इसे सरकार की तानाशाही करार दिया है ओर लोकतंत्र का हनन बताया है उन्होंने कहा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना उनका अधिकार है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाया गया है।
No comments:
Post a Comment