Featured Posts

क्षेत्र के गांव ककोर में कांग्रेसियों ने किया सभा का आयोजन आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी (दीपक सैनी) इस गांव मे आज तक एक स्कूल तक नही बना बच्चे पढाई से हो रहे हैं वंचित ।


कैराना:- कैराना ब्लाक के ग्राम ककोर में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित हो कांग्रेस का हाथ थामा प्राप्त जानकारी के अनुसार खुर्शीद आलम समाजसेवी द्वारा कैराना के ग्राम ककोर में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें खुर्शीद आलम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामा खुर्शीद आलम समाजसेवी ने कहां 32 साल हो गए हैं हम  सिर्फ इस्तेमाल ही होते आ रहे हैं जब भी चुनाव आते हैं हमसे अन्य दलों के नेता बड़े-बड़े वादे कर वोटों को ठगने का काम करते हैं ग्राम वासियों ने यह भी कहा की भारत की आजादी  से लेकर  आज तक एक स्कूल तक नही बना यह भी आरोप लगाया  ग्राम में ना तो कोई स्कूल है इसी कारण बच्चों को पढाई से वंचित होना पड़ रहा है  नहीं पर्याप्त पानी के नल है

ओर नही  पानी की निकासी ग्राम पंचायत है जबकि उत्तर प्रदेश में सरकारें आती-जाती रही है। इस पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक सैनी ने सभी ग्राम वासियों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस की सरकार आते ही इस ग्राम का विशेष ध्यान रखा जाएगा वह जल्द ही संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दें ग्राम वासियों की पीड़ा से अवगत कराया जाएगा  दीपक सैनी ने कहां इस ककोर गांव मे जनहित के बहुत मुददे सामने आए हैं इन मुददो की आवाज उठाने का काम हम सब करेंगे ओर ककोर गाँव की घरेलू भूमि संडक के चोडी करण मे सरकार द्वारा भूमि ली गई हैं जिसका ककोर गाँव वासियों को अभी तक मुवावजा नही मिल पा रहा है गुमराह किया जा रहा हैं मगर हम गलत नही होने देंगे । कांग्रेस सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है व कांग्रेस पार्टी न इस देश को बनाया है और सभी देशवासी को सम्मान देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है

नगर अध्यक्ष शमशीर खान कैराना ने कहां ग्राम वासियों की हर एक आवाज को हाथ के पंजे के झंडे के नीचे उठाने का काम किया जाएगा गांव की समस्याओं को दूर कराने हेतु समय-समय पर अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से सूचना देने का काम कांग्रेस परिवार द्वारा किया जाएगा इसी कड़ी में अश्वनी शर्मा युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रमुख समाजसेवी   दीपक सैनी शामली कांग्रेस जिला अध्यक्ष    शमशीर खान  कैराना शहर अध्यक्ष अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष लोकेश कटारिया आरिफ सोहनजनी वरिष्ठ कांग्रेस नेता  व  कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सीमा जाटव ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर  दीपक सैनी  कांग्रेस जिला अध्यक्ष शामली  राशिद चोधरी जिला महासचिव  डाॅ मुनव्वर पंवार कैराना ब्लाक अध्यक्ष  शमशीर खान कैराना शहर अध्यक्ष नफीस अली जिला चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग शामली कांग्रेस सलमान राणा जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस इन्तज़ार, कैराना ब्लाक अध्यक्ष किसान  न्याय पंचायत अध्यक्ष गयूर कूड़ाना अनिल शर्मा राहुल शर्मा अंकित गुर्जर टिनु कश्यप श्रावन कश्यप संदीप प्रजापति रिकित गुर्जर  शाहिद गुलशाद नासिर सादिर हानीफ खुरशेद नसीम भुरा शोकिन मेहरबान अनवर सलमान अनीस सोयब दिलशाद आसमोहमद सन्ना आदि लोग शामिल रहे ।

@Vidhayak Darpan News

8010884848

7599250450

उर्स की तैयारी को लेकर सरकार उठाए ठोस कदम: फिजा साबरी


कलियर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स को लेकर राज्य सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है और ना ही कोई उचित सुविधा जायरीनो की आमद के लिए की जा रही है उक्त बात उत्तराखंड व पजाब, कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव प्रीत सिंधु उर्फ फिजा साबरी ने संवादाता से विशेष वार्ता के दौरान कहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि साबिर पाक का 753 वे उर्स का आगाज सरकार साबिर ए पाक की मेहंदी डोरी की रसम के साथ हो गया था जिसको लेकर सूफी संतों खादीमो व सज्जादानशीन परिवार द्वारा यह रसम अदायगी की गई और उर्स का आगाज हुआ फिजा साबरी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अभी कोई पुलिस प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं चांद की आज 6 तारीख हो चुकी है लेकिन उसको लेकर दरगाह प्रशासन वह राज्य सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मांग की है कि विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के 753 वे उसको लेकर सभी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द दुरुस्त की जाए साथी कुछ दिनों के लिए इस साल पार्किंग एवं शौचालय निशुल्क किया जाए जिससे के बाहर से आने वाले जायरीनो को परेशानी का सामना ना करना पड़ उर्स के समय में पार्किंग ठेकेदार व शौचालय ठेकेदार अपनी मनमानी ना कर सके। साथ ही उर्स सही सुविधायाऔ के साथ पूरा कराये जाए। फिजा साबरी ने कहा की स्थानीय दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर ना छेड़ा जाए बल्कि उन्हें सही सुविधा दी जाए जिससे कि लॉकडाउन की मार झेल रहे कर लिया स्थानीय दुकानदार अपनी रोजी-रोटी चला सकें सालाना उर्स में ही स्थानीय दुकानदारों को लाभ होता है साथी सूफी संतों वह मलंग का उर्स के समय में दरगाह प्रशासन सुविधा देने के साथ विशेष ध्यान रखें।

जाटों को आकर्षित नही कर पाए जयंत चौधरी बुढ़ाना में जाटों से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोग दिखे

 


मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना विधानसभा में सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल पार्टी द्वारा 2022 के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक दल आशीर्वाद पथ यात्रा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी अपने समर्थकों को संबोधित करने पहुंचे। रैली में जाट समुदाय की भीड़ तो नजर आई लेकिन मुस्लिमों की भीड़ भी कुछ कम नही रही  जिसको लेकर जाटों में काफी कानाफूसी होती रही आज पूर्व में आयोजित इस खास कार्यक्रम में जाटों को आकर्षित नहीं कर पाए जयंत चौधरी दोपहर प्राइवेट हेलीकॉप्टर से बुढाना के डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचे। जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जहां राष्ट्रीय लोक दल के सभी नेता मौजूद रहे लेकिन मंच पर मुस्लिम समाज के बड़ा चेहरा माने जाने वाले अमीर आलम खान स्वास्थ्य सही न होने के कारण नहीं आ सके लेकिन उनके पुत्र व बुढ़ाना से पूर्व विधायक नवाज़िश आलम क़ई दिनोँ से दिनरात इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटे रहे और कामयाब भी हुए  और यही कारण रहा कि आज के इस कार्यक्रम में जाटों से ज़्यादा मुस्लिम समाज की उपस्थिति रही  लेकिन यदि जाट-मुस्लिम समाज लोकदल से नजदीकी नहीं बनाता है

तो आगामी उत्तर प्रदेश के चुनावों में इसका खामियाजा लोकदल को भुगतना पड़ सकता है। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री योगराज सिंह, बसपा के पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक मौलाना जमील, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री, और किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद जोला भी मंच पर मौजूद रहे। मंच से जहां राष्ट्र लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी ने 2022 के चुनाव से पहले अपना मेनिफेस्टो जारी करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना करने की बात कही। 2022 के चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी जमीन तलाशी शुरू कर दी है

वही इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से आज चुनावी बिगुल फूंकते हुए मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में महारैली का आयोजन किया है। इस महारैली का नाम आशीर्वाद पथ यात्रा रखा गया है। पूर्व में सांसद रह चुके और मुस्लिम समाज का बड़ा चेहरा माने जाने वाले अमीर आलम जहां समाजवादी पार्टी में बड़े नेता के रूप में भी रहे और सांसद भी रहे और कुछ वर्ष पूर्व लोकदल को उन्होंने अपना सियासी मैदान बनाया उनके पुत्र भी बुढाना से पूर्व में विधायक रह चुके हैं ऐसे में मंच पर उनका ना दिखना खलता रहा।  जयंत चौधरी ने मंच से बोलते हुए कहा कि हमें लखीमपुर की घटना का बदला लेना है। बुढ़ाना में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना को हमें भूलना नहीं चाहिए, जिन किसानों ने हमारे लिए शहादत दी है पश्चिम यूपी के अलावा बुंदेलखंड में भी हाईकोर्ट बेंच की स्थापना कराई जाएगी।जयंत चौधरी ने मोदी सरकार को पूंजीपतियों के रिमोट कंट्रोल की सरकार और यूपी की योगी सरकार को बिना कंट्रोल की सरकार बताया।

सकरा प्रखंड अंतर्गत पैगम्बरपुर पंचायत के मुखिया पद से शुभाष चंद्र दास ने जीत हासिल की है।


मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सकरा प्रखंड अंतर्गत पैगम्बरपुर पंचायत से शुभाष चंद्र दास ने जीत हासिल की है। पिछले बार कुछ वोटो से इनको सफलता हाथ नही लगी। लेकिन जनता इस बार इनको ही अपना मतदान किया है जिससे इनको चुनाव में सफलता मिली।












शुभाष चंद्र दास का कहना है कि इस बार जनता हमको मौका दी है तो हम भी जनता के हित में काम करेंगे।जनता को इनपे भरोसा था कि ये जितने के बाद जनता के हित मे काम करेंगे तो इनका कहना है


















कि  जैसा जनता सोच कर हमें वोट दी है वैसे ही हम जनता की भरोसे पर खरे उतरेंगे।शुभाष चंद्र दास ने बताया कि जितने के बाद हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे है।


विधायक दर्पण न्यूज़ मुजफ्फरपुर, बिहार से जिला प्रभारी उमाशंकर गिरी की रिपोर्ट।

@vidhayak darpan news

8010884848

7599250450

सकरा प्रखंड अंतर्गत पैगम्बरपुर पंचायत वार्ड 2 से संजू देवी ने जीत हासिल की है।

 


मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सकरा प्रखंड अंतर्गत पैगम्बरपुर पंचायत से संजू देवी ने जीत हासिल की है। पिछले 5 सालों वार्ड सदस्य व उपमुखिया के रूप में जो भी काम किये है उसका नतीजा यह है

कि जनता इस बार भी इनको ही अपना मतदान किया है।संजू देवी का कहना है कि इस बार फिर जनता हमको मौका दी है

तो हम पिछले बार की तरह इस बार भी जनता के हित में काम करेंगे। विधायक दर्पण न्यूज़ मुज़फ़्फ़रपुर बिहार से जिला प्रभारी उमाशंकर गिरी की रिपोर्ट

@8010884848

7599250450

अरविंद झंझोट दलित समाज के जन समाज सेवी को जिला सचिव एवं कांधला ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया


कल दिनांक 07 अक्टूबर 2021 को 1:00 बजे एमएस फार्म शामली हमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी के निर्देशों पर अरविंद झंझोट दलित समाज के जन समाज सेवी को जिला सचिव एवं कांधला ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया और जिलाध्यक्ष दीपक सैनी एवं नगर अध्यक्ष अनुज गौतम आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया अरविंद झंझोट ने अपने बयान में कहां की पार्टी द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है मैं पार्टी को जिले में मजबूत करने के लिए एवं कांधला ब्लॉक मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी मजबूती के साथ में कार्य करूंगा और पार्टी की जनहित नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा और राहुल गांधी जी के बहन प्रियंका गांधी जी के हाथों को मजबूत करने का प्रयास करूंगा प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग अकबर खान मोहम्मद शमशीर राशिद अली प्रदुमन चौधरी सदस्य यूपीसी लोकेश कटारिया जिलाध्यक्ष अनुसूचित विभाग शेखर पाल सचिव पिछड़ा वर्ग यूपी प्रमोद कश्यप अरुण झंझोट आदि शामिल हुए 
भवदीय अरुण झंझोट
@Vidhayak Darpan News
8010884848
7599250450

हरियाणा पंजाब से आने वाले कांग्रेसियों को शामली पुलिस ने सीमा पर ही रोका,यूपी बॉर्डर पर हरियाणा के पूर्व सीएम सहित कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने से पुलिस ने रोका


कैराना:लखीमपुर हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा राज्य में राजनीति चरम सीमा पर है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा अन्य कांग्रेस के नेता यूपी हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे। जहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा उनको आगे जाने नहीं दिया। जिसके बाद सभी नेताओं ने लखीमपुर हिंसा पर भाजपा सरकार को घेर ते हुए तंज कसे। करीब डेढ़ घंटा तक धरना प्रदर्शन कर सभी कांग्रेस नेता वापस लौट गए। 5 दिन पहले उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में भाजपा के मंत्री के बेटे द्वारा गाड़ी से कुचल कर 4 किसानो किसानों की मौत हो गई थी।

जिसके बाद भड़की हिंसा में अन्य 5 लोगों की भी मौत हो गई थी। 1 दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी ने लखीमपुर में पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर उनका दर्द साझा किया था। वही बृहस्पतिवार को हरियाणा राज्य से कांग्रेस नेताओं के आने को लेकर यूपी हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया था।

वहीं दोपहर करीब 1:00 बजे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा संभालका विधायक धर्म सिंह छोक्कर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता यूपी हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे जहां पर उत्तर प्रदेश व हरियाणा के पुलिस प्रशासन द्वारा उनको आगे बढ़ने नहीं दिया। बाद में हरियाणा की ओर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सभी कार्यकर्ताओं ने बैठकर धरना प्रदर्शन किया तथा लखीमपुर हिंसा पर भाजपा सरकार को बोलते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।


करीब डेढ़ घंटा तक धरना प्रदर्शन कर सभी कांग्रेस नेता वापस हरियाणा लौट गए। जिसके पास करीब 2:30 बजे यूपी हरियाणा बॉर्डर पर लगाई गई टीन शैड  को हटा दिया गया। जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो  सका ।

@Vidhayak Darpan News

8010884848

7599250450