Featured Posts

मोदी जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया मोदी का पुतला दहन कर निकाली भड़ास खुफिया विभाग और पुलिस रही बेखबर

पीएम का पुतला दहन करने पर मुकदमा


झिंझाना 18 सितंबर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कुछ लोगो ने मोदी का पुतला दहन किया था जिस पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाधक्ष सत्येंद्र तोमर ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि गुरुवार 17 सितंबर 2020 को ग्राम दरगाहपुर में भारतीय समाज रक्षक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस कोरी ने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा , पूरे देश में मनाया जा रहे माननीय  यशस्वी प्रधानमंत्री जी के 70  वे जन्म दिवस के अवसर पर, बेरोजगारी  की समस्या को लेकर, माननीय प्रधानमंत्री जी के पुतले को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए, दहन कर अपमानित किया गया था। जिस के संबंध में भाजपा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर जनपद शामली  की लिखित तहरीर पर मु0 अ0 सं0 443/ 2020 धारा 147, 188 आईपीसी ,व धारा 11 संयुक्त प्रांत स्पेशल पावर एक्ट 1932, बनाम प्रिंस कोरी, शौकीन, संदीप , रवि व  8 - 10 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया है। इसके अनुसार आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
प्रेम चन्द वर्मा

झिंझाना 17 सितंबर। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाते हुए युवाओं ने पीएम का पुतला दहन कर अपनी भड़ास निकाली। खुफिया विभाग एवं पुलिस मामले से पूरी तरह से बेखबर है।

   भारतीय समाज रक्षक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस कोरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार टीम ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रुप में मनाया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस पारस कोरी के आवास पर गांव दरगाह पुर में बैठक का आयोजन हुआ,जिसमे बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में आगामी किसी भी चुनाव में 

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का विरोध करने का निर्णय लिया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस कोरी ने कहा कि जिस प्रकार सरकार निजीकरण कर रही है, वह युवाओं के हित में नहीं है। सरकार चाहे केंद्र में हो या राज्य में एक ही नीति से काम कर रही है। जिस प्रकार देश की सारी संपत्ति को बेचा जा रहा है वह बिल्कुल गलत है। 70 साल के


इतिहास में जब भी भाजपा सरकार सत्ता में आई है उसमें अटल बिहारी वाजपेई की सरकार हो या नरेंद्र मोदी की सरकार हो तभी उन्होंने देश की संपत्ति को बेचा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरियां बंद कर 5 साल की संविदा पर रखे जाने का पुरजोर विरोध करने की घोषणा की है। कोरी ने सरकार से मांग की है कि सरकार जल्द नए पद सृजित करे और उन पर जल्द से जल्द नियुक्ति हो। कोरी ने कहा कि भारतीय समाज रक्षक मोर्चा परिवार उत्तर प्रदेश में समाजवादी

विचारधारा पर काम कर रहा है। और 2022 में माननीय अखिलेश यादव जी की सरकार दोबारा बनने पर कैबिनेट की पहली मीटिंग में ही 5 साल की संविदा वाले काला कानून को जड़ से खत्म होने का भरोसा जताया। बैठक के बाद युवा कार्यकर्ता उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन करते हुए जूते मां का अपनी भड़ास निकालते हुए नारेबाजी की। समाज के अध्यक्ष द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर नीरज कुमार ,संदीप कुमार ,गौरव कुमार, आयुष ,हर्ष  आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस बाबत पुलिस ने कोई जानकारी होने से मना किया है।

प्रेम चन्द वर्मा

दिवसीय धरना प्रदर्शन और रैली किया जाएगा,

 आज दिनांक 17-9-2020 दिन  गुरूवार रोहतास( सासाराम) जिला के शिवसागर प्रखंड के मलवार गाव मे स्वास्थ्य विभाग मे 15 साल से डी.डी.टी मलेरिया दवा छिड़काव करने वाले कर्मचारियों के साथ आॅल


इंडिया रेलवे शु शाईन वर्कस राष्ट्रीय अध्यक्ष, संस्थापक, रालोसपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव रामएकबाल राम बैठक हुई जिसमें जिसमें रामएकबाल राम जी ने कहा की कल दिनांक 18-9-2020 दिन शुकवार हम अपनी मागो को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और रैली किया जाएगा, डी.डी.टी (मलेरिया दवा) छिड़काव करने वाले सभी कर्मचारियों  की समस्या बहुत है  रामएकबाल राम जी का कहना है की(1) डी, डी, टी (मलेरिया दवा) छिड़काव करने कमचारियो का बकाया वेतन अभी तक नही मिला है, जल्द से जल्द मिले (2)  डी, डी, टी (मलेरिया दवा) छलकाव करने कर्मचारियों जो कई सालो से मलेरिया दवा का छिड़काव कर रहे है पर हमे आज तक स्थाई नहीं किया जा रहा है उन्हे स्थाई किया जाए (3) डी, डी, टी (मलेरिया दवा) छिड़काव करने वाले कर्मचारियों को आने-जाने के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं मिलता है,उन्हे

यात्रा भत्ता दिया जाए (4) डी, डी, टी (मलेरिया दवा) छिड़काव करने वाले कमचारियो ना ही वेतन में वृद्धि किया जा रहा है, वेतन मे वृद्धि किया जाए। (5) डी, डी, टी (मलेरिया दवा) छिड़काव करने वाले कर्मचारियों के संख्या मे वृद्धि की जा रही है।(6) डी, डी, टी (मलेरिया दवा) छिड़काव करने वाले कमचारियो  को किसी को भी बिना बताए हटा गया है उन्हें जल्द से जल्द लिया जाए। रामएकबाल राम जी ने कहा की हम आप लोगो की समस्या का जल्द समाधान सरकार को करना ही होगा अभी तो हम लोग धरना प्रदर्शन ही कर रहे है समय पडा तो भूख हड़ताल करना पड़ेगा मै जरूरत करूगा। हम सभी लोग कोरोना महामारी और मास पहन कर धरना प्रदर्शन करेगे। और उन्होने कहा की वर्तमान सरकार

गरीबों के साथ खिलवाड़  कर रही है और शिक्षा,स्वास्थ,रोजगार से दूर कर रही है। सरकार चाहती ही नहीं कि शिक्षा मे सुधार हो स्कूलों में ना तो पढ़ाई का माहौल है, ना ही शिक्षक हैं। शिक्षा के लिए जरूरी दूसरी व्यवस्था का भी अभाव है। बिना बदलाव के ना गरीब पढ़ और ना ही उन्हें नौकरी मिल रही है। वर्तमान सरकार की बड़ी साजिश है। व्यवस्था में बदलाव करना बहुत जरूरी है  और उन्होने बिहार के लोगों से अपील की कि वोट देने से पहले एक बार जरूर सोंचे कि उनके बच्चों का भविष्य कैसे बनेगा और लोगों को रोज़गार कैसे मिलेगा।रामएकबाल राम जी कहा मै और हमारे रणधीर केसरी जी मिलकर लोगों की हक अधिकार दिलाने के लिए हमेशा लडते रहते है और कहा की उपेन्द्र कुसवाहा जी के विचारों को बिहार के हर घर तक पहुंचाने का काम कर रहे है।बैठक में विंदु मेहता,भगवान साह, रामाशंकर प्रसाद, कोटन शाह, मोती यादव, नरेश यादव, विनोद चौधरी, गामा मेहता आदि

भाजपा कि योगी सरकार जनता को लूटने में मस्त है।


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वह दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी के दिशा निर्देश पर, उत्तर प्रदेश प्रभारी वा राज्यसभा सांसद माननीय संजय सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष माननीय सभाजीत सिंह जी की निगरानी में आज आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री ओ पी संत जी के नेतृत्व में हस्तिनापुर विधानसभा के गांव

खटकी घर घर जाकर लोगों के ऑक्सीजन लेवल चेक किए गए। ग्राम वासियों को यह बताया गया की कोरोना कॉल में कई बार यह जानलेवा बीमारी के कोई लक्षण दिखाई नहीं देते है लेकिन ऑक्सीजन लेवल डाउन हो जाता है। गांव वाले लोगों को जिनका अक्सीजन लेवल कम है उनको यह समझाया जाता है क्या आप लोग जाकर किसी डॉक्टर से उचित

सलाह लेकर अपनी जांच करा दें। आम आदमी पार्टी के इस कार्य से गांव वाले काफी गदगद दिखे। उन्होंने कहा की भाजपा कि योगी सरकार जनता को लूटने में मस्त है। वही आम आदमी पार्टी गांव गांव गली गली जाकर लोगों की सेवा कर रही है। आने वाले समय में हम सभी लोग आम आदमी पार्टी का साथ देंगे और उसी को जिताकर मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस मौके पर जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी, विधानसभा अध्यक्ष अनमोल कोरी, विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र जाटव, मोहम्मद शफीक जी, सविता, मुकेश गिरी, आशीष आदि लोग प्रमुख थे।


 अभिषेक द्विवेदी

     महासचिव

 आम आदमी पार्टी, मेरठ

रक्तदान शिविर का आयोजन

 


अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन पर सेवा सप्ताह के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ता ने रक्त दान शिविर का सेटेलाईट अस्पताल आदर्श नगर में किया शिविर का आयोजन 

समझो भारत न्यूज से प्रदेश प्रभारी लाल चंद हिनूनिया राजस्थान

COVID महामारी में ब्यावर विधायक महोदय के नाम खुला पत्र - कल 10 बजे मैं और सारी मीडिया आपका इंतजार करेगी- एडवोकेट नीलेश बुरड़


विधायक महोदय से निवेदन है कि अगर वास्तव में धरना देना है तो अभी ब्यावर हॉस्पिटल में COVID मरीजो के साथ हो रही दुर्दशा पर धरना दीजिए। 

ब्यावर के कोविड-19 की हालत बहुत खराब है उस पर धरना दीजिए विधायक जी। जिला बाद में बना लेंगे। अभी हम सबकी जान बचानी है ऐसी बीमारी और ऐसे डॉक्टरों से।

COVID में निरंकुश हो रहे ऐसे डॉक्टरों को घर बैठाने के लिए धरना दीजिए

AKH में डॉ की बेतहाशा कमी है उसपर धरना दीजिए

कोरोना की इस महामारी के अंदर ब्यावर का हर घर इस बीमारी से चिंतित है उसके लिये धरना दीजिए।

कोरोनो से कितने लोग मर रहे है उसके लिए धरना दीजिए

अभी हम सबकी जान बचाइए जिला तो हम जिन्दा रहेंगे तो बाद में भी बना लेंगे विधायक महोदय।


विधायक महोदय आपसे उम्मीद करता हूँ आप मेरा और हर ब्यावर वासी के इस दर्द को समझेंगे और कल सुबह 10 बजे मेरा साथ देने राजकीय अमृतकौर हॉस्पिटल जरूर आएंगे। मैं आपका इंतजार करुगा

मैं आपसे पुनः अपील करता हूँ कि  कल सुबह 10 बजे मैं PMO ब्यावर और SDO से मिलने जा रहा हूँ इस पर आप मेरा साथ देने AKH जरूर आएंगे मैं आपका इंतजार करुगा* मैं पहले PMO से फिर उसकेबाद SDO श्वेता चौहान के निवास पर जाकर मिलूंगा।

मेरी बात को कोई भी बिल्कुल हल्के में ना लेवे स्तिथि बहुत गंभीर हैं ब्यावर हॉस्पिटल की सभी पढ़ने वाले इस पर संज्ञान लेवे और आगे शेयर करे व आगे आवे।

नोट - मुझे कोरोनो नही है मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।*


एडवोकेट नीलेश बुरड़, ब्यावर

Mo 9413041322

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 27 सीटों के लिए उपचुनावों का बिगुल बज चुका है।


प्रशासन ने कोरोना काल को देखते हुए अपनी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वहीं, राजनीतिक पार्टियों की सक्रियता भी बढ़ गई।



सिंधिया के लिए चुनाव प्रचार बना चुनौती


सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी धुंआधार चुनाव प्रचार में जुट गई है।



खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मैदान में उतर चुके हैं। चुनावी सभाओं व रैलियों में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, मगर भाजपा के लिए चिंता की बात यह है कि चुनाव प्रचार सिंधिया के लिए चुनौती बना हुआ है। कई जगहों से सिंधिया के विरोध की खबरें सामने आ रही हैं।



सिंधिया ग्वालियर-चंबल अंचल में सक्रिय


इन दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं। भाजपा के बड़े नेताओं के साथ सिंधिया अंचल में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर रहे हैं। कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिंधियों को यहां पर विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।



मुरैना में दिखाए गए काले झंडे


पंजाब केसरी की खबर के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुरैना में 73 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व करीब 194 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण का कार्यक्रम था, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ-साथ राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी शिरकत की। खबर है कि यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का जमकर विरोध किया। सड़कों पर सिंधिया को काले झंडे भी दिखाए गए।


 

500 कांग्रेसी पुलिस हिरासत में


बता दें कि भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध होता मध्य प्रदेश पुलिस तुरंत हकरत में आई और विरोध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ र्कारवाई की। पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश मावई समेत करीब पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान 'गद्दार सिंधिया, वापस जाओ' के नारे लगाए।





विरोध से पहले लिया हिरासत में


मुरैना के अलावा अंबाह से भी सिंधिया के विरोध की खबरें आई हैं। अंबाह में ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध किए जाने के आरोप में अंबाह थाना पुलिस ने सैकड़ों युवाओं को हिरासत में लिया था। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद सिंधिया का विरोध करने पहुंचे थे। हालांकि विरोध से पहले ही इन्हें हिरासत में ​ले लिया गया था।


जब भाषण बीच में छोड़ना पड़ा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता सिंधिया के विरोध का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सिंधिया शुक्रवार को पोहरी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनका जमकर विरोध किया। स्थिति यह रही कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सिंधिया को अपना भाषण बीच में छोड़कर जाना पड़ा।

हल्ला बोल आंदोलन के तहत जिला कलेक्टर को ज्ञापन

 


अजमेर बिजली के बडते दामो को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ता एवं अजमेर उत्तर विधायक वसुदेव देवनानी दक्षिण विधायक अनिता भदेल और किशनगढ सांसद भागीरथ चौधरी ने पार्टी के द्धारा

कांग्रेस सरकार को हला बोल आन्दोलन के तहत जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को ज्ञापन देकर कांग्रेस सरकार के विरूद्ध खोला मोर्चा जिसमे सांसद भागीरथ चौधरी ने अवगत कराया कि लोकडाउन में बंद पड़े कलकारखाने साथ ही आम जनता भी रोजगार से वंचित रह गई तो अब विधुत बिलो को कहाँ से जमा करावे साथ ही बिलो को माफ करने कि सरकार से की अपील समझो भारत न्यूज से प्रदेश प्रभारी लाल चंद हिनूनिया राजस्थान