Featured Posts

सुरा चारणान के लिए प्रशासन गाँवो के संग अभियान वरदान साबित हुआ - जैन खिले चेहरे जब हाथों हाथ मिली हैंडपम्प की स्वीकृति,विधायक जैन ने राणा राम भील के घर दी हैंडपम्प की स्वीकृति

 


सुरा चारणान में वर्षो से लंबित शमशान घाट की जमीन का हुआ आवंटन ग्रामीणों की मांग पर विधायक के निर्देशों पर सूरा जागीर सब सेंटर में एएनएम का हुआ पदस्थापन- विधवा जमना देवी के तीन वर्ष पुराने पट्टे के विवाद का विधायक जैन की उपस्थिति में  मौके पर हुआ निस्तारण- तीन वर्ष से रुके हुए नामांतरण की हुई स्वीकृति- आबादी भूमि में 50 आवासीय पट्टो का हुआ वितरण- शिविर में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन,संभागीय आयुक्त डॉक्टर राजेश शर्मा ,जिला कलक्टर,प्रधान प्रतिनिधि गिरधरसिंह सोढा  समेत कई अधिकारियों ने की शिरकत राजस्थान सरकार की अभिनव पहल प्रशासन गाँवो के संग अभियान आम जन के लिए वरदान साबित हो रही हैं। यह विचार बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने ग्राम पंचायत सुरा चारणान में प्रशासन गाँवो के संग अभियान  में शिरकत कर ग्रामीणों से कही ।

- शिविर में राणा राम भील को जबहाथों हाथ मिली हैंडपम्प की स्वीकृति ,तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई - शिविर में सरपंच हरकंवर ने मांग रखी कि सुरा जागीर में राणा राम भील के घर एवम आस पास 15 घर है जो पेयजल की समस्या से त्रस्त है अगर वहाँ पर हैंडपम्प स्वीकृत हो जाता है तो इन 15 घरों की पेयजल समस्या का समाधान हो जायेगा ,इस पर शिविर में उपस्थित बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने मौके पर विधायक निधि से हैंडपम्प स्वीकृत कर अधिकारियों को हैंडपम्प खोदने के निर्देश दिए ।विधायक जैन की इस संवेदनशीलता से शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक जैन का आभार प्रकट किया।- सुरा चारणान में वर्षो से शमशान भूमि का आवंटन नही था अधिकारियों ने जन भावनाओ को देखते हुए सरकार की मंशा के अनुसार मौके पर ही आवंटन कर दिया - 50 आवासीय पट्टो का हुआ वितरण - सुरा चारणान में शिविर में वर्षो से आबादी भूमि पर बसे लोग जिनके पट्टे नही थे ऐसे 50 परिवारों को मौके पर ही विधायक जैन ,संभागीय आयुक्त ,जिला कलक्टर के हाथों पट्टो का वितरण किया गया।-भूमिहीन परिवार को भूमि आवंटन करने के दिए निर्देश -इस अवसर पर विधायक जैन एवम अधिकारियों ने गांव में ऐसे परिवार जिनके पास जमीन अथवा भूखंड नही है

ऐसे मांगणियार समेत अन्य लोगो को चिन्हित कर उनके लिए भूमि आवंटन करने के निर्देश दिए। इस प्रकार शिविर पर तीन वर्षों से रुके हुए नामांतरण की मौके पर ही स्वीकृति दी गई ,साथ ही सुरा जागीर सब सेंटर जो भवन बना हुआ है लेकिन एएनएम नही थी ग्रामीणों की मांग पर मौके से एएनएम पदस्थापन के आदेश किये गये। विधवा जमना देवी के तीन वर्षों से  आवासीय पट्टो का पुराना विवाद था जो विधायक जैन की उपस्थिति में विवाद का निपटारा दिया। सुरा जागीर विद्यालय में अध्यापक की कमी को देखते हुए एक अध्यापक का हाथोंहाथ पदस्थापन किया गया। शिविर में आमजन के कार्यो का प्राथमिकता से निस्तारण होने पर ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन समेत अधिकारियों का आभार प्रकट किया । बाड़मेर : विधायक दर्पण न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी कान्तिलाल मेघवाल की रिपोर्ट

@Vidhayak Darpan News

8010884848

7599250450

राष्ट्रीय लोकदल शहर बिजनौर के अध्यक्ष धनगर यादराम सिंह चंदेल के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया जो राष्ट्रीय लोक दल के कार्यालय से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान गांधी मूर्ति पर समाप्त किया गया


राष्ट्रीय लोकदल शहर बिजनौर के अध्यक्ष धनगर यादराम सिंह चंदेल के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया जो राष्ट्रीय लोक दल के कार्यालय से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान गांधी मूर्ति पर समाप्त किया गया विशाल जुलूस में राष्ट्रीय लोक दल के बू त कमेटी के अध्यक्ष आचार्य  नरेंद्र सिंह जी चौधरी राम सिंह जी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिनव चौधरी जी हिमांशु चौधरी जी राष्ट्रीय लोक दल के जिला महासचिव हिमांशु 

अनुज डबास जी परितोष कुमार चंदेल जी जुनेद आलम अदनान आलम  नमन कुमार सोनू धनगर विपुल कुमार विनय कुमार भूपेंद्र सिंह आर्यन सिंह गौरव कुमार राज आर्यन आदि ने मशाल जुलूस में भाग लिया मसाल रूस में मनीष गुप्ता के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो राष्ट्रीय लोकदल

जिंदाबाद जिंदाबाद जयंत चौधरी जिंदाबाद जिंदाबाद योगी सरकार की पुलिस मुर्दाबाद मुर्दाबाद आदि के नारे लगाए गए गांधी जी की मूर्ति पर समापन के समय रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम ईश्वर अल्लाह तेरे नाम योगी मोदी को सद्बुद्धि दे भगवान की प्रार्थना की गई समझो भारत न्यूज़ से प्रदेश प्रभारी नितिन चौहान की रिपोर्ट|

@Vidhayak Darpan
8010884848
7599250450

समाजवादी आंदोलन पार्टी कार्यालय दौलतपुर बिल्लोच नूरपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई


कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शाकिर हुसैन सैफी प्रदेश सचिव ने की जिस का संचालन हिमाचल यादव विधानसभा अध्यक्ष नूरपुर ने किया उपस्थित वक्ता अकबर नबी इदरीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने भारत में सभी समाज की आवाम को लेकर लड़ाई लड़ी






और भारत से गोरे अंग्रेजों को भगाया आज की सरकारे फिर हमारे देश में इन गोरे अंग्रेजों को लाना चाहती है इनसे हमें बचना है व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने सर्व समाज को लेकर देश को चलाने का काम किया और विकास करने का काम किया व डॉक्टर एहतेशाम अहमद अंसारी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया भारत देश में जन्मे ऐसे महापुरुषों को हर साल याद किया जाता है और करते रहेंगे

जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक महापुरुषों का नाम रहेगा उपस्थित गण अकबर नबी इदरीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष, धर्मवीर सिंह दिवाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी समाज, नवाब मलिक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, डॉक्टर एहतेशाम अहमद अंसारी प्रदेश अध्यक्ष, डॉक्टर वसीम सिद्दीकी युवा प्रदेश अध्यक्ष, मोहम्मद रफी मिकरानी प्रदेश कोषाध्यक्ष, गांधी जी की और लाल बहादुर जी की शान में नात पढ़कर सुनाएं कारी रिजवान आफाक जीने, दिलबहार मलिक प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा, हरीश कुमार नूरपुर विधानसभा सचिव, डॉक्टर शाकिर हुसैन सैफी प्रदेश सचिव, हिमाचल यादव विधानसभा अध्यक्ष नूरपुर, हसमुद्दीन इदरीसी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, फैसल खान कार्यकर्ता, रियासत अली, फरमान खान कार्यकर्ता, आदि मौजूद रहे।

@Vidhayak Darpan News

8010884848

7599250450

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद डॉ राजपाल कश्यप जी के निर्देश पर मासिक बैठक सफल


संजय उपाध्याय ने कहा भाजपा की गलत नीतियों के कारण मध्यम वर्ग के सामने अनेक समस्या पैदा हो गयी है 2022 में जनता भाजपा को करारा जबाव देगी, शामली : समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व विधान सभा परिषद सदस्य डॉक्टर राजपाल कश्यप जी के निर्देश पर जनपद शामली के शामली ब्लॉक, थानाभवन ब्लॉक, ऊन ब्लॉक, कांधला ब्लॉक, कैराना ब्लॉक  सभी पर मासिक मीटिंग हुई,

शामली ब्लॉक के ग्राम झाल में ब्लॉक महासचिव अलीशेर के यह जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने भाग लिया और कहा कि पिछड़े वर्ग के सभी पदाधिकारीगण हर बूथ को मजबूत करे और जितने का काम करे , 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए  सभी कार्यकर्ता पिछड़े वर्ग के लोगो से जनसंपर्क करे और समाजवादी पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों से अवगत कराएं वर्तमान भाजपा सरकार में जनता हित मे कोई कार्य नही हुआ  जनता मंहगाई झेल रही है युवा बेरोजगार है, गरीब अपना घर कैसे चलाये  भाजपा की गलत नीतियों के कारण मध्यम वर्ग के सामने अनेक समस्या पैदा हो गयी है

जिस कारण 2022 में जनता भाजपा को करारा जबाव देगी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर माननीय अखिलेश यादव जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएगी इस दौरान शामली ब्लॉक अध्यक्ष रहीश मिर्जा , सतबीर सैनी, प्रमोद कश्यप, अलिशेर थानाभवन ब्लॉक अध्यक्ष मंजू प्रजापत, सना उल्ला,

किशनपाल, ऊन ब्लॉक अध्यक्ष गौरव रोड, इखलाक आदित्य रोड, सुभाष चंद सैन, बिजेंद्र चौहान, सतीश गुज्जर, सुभाष चंद कश्यप विपिन पुंडीर जोगी, रविन्द्र पाल, नौशाद, रवि कुमार विशेष उपाध्याय , विकास रुहेला, मनोज उपाध्याय, साजिद चौधरी, जाहिद आदि मौजूद रहे।

@Vidhayak Darpan News

8010884848

7599250450

यूपी चुनाव से पहले इस गांव का नाम बदला, लिस्ट में कई ‘नाम’ अब भी कर रहे इंतजार


लखनऊ. प्रयागराज, मुगलसराय, फैजाबाद का नाम बदलने के बाद यूपी में अब एक और गांव का नाम बदल गया है। प्रदेश के जौनपुर जिले में सादी खुर्द गांव का नाम अब बदलकर शचीपुरम हो जाएगा, राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने गांव का नाम बदलने को मंजूरी दे दी है।  विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के कई शहरों और गांवों-कस्बों का नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र के पास भेज रखा है। इनमें फिरोजाबाद, संभल, सुल्तानपुर और देववंद सरीखे नाम शामिल हैं। इन नामों को बदले जाने पर अभी तक केंद्र से मंजूरी नहीं मिल सकी है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्नाव के पास साधा परगना हसनगंज का नाम बदलकर दामोदर नगर और मुरादाबाद के गांव सरकड़ा खास को सरकड़ा विश्नोई किए जाने का प्रस्ताव भी केंद्र को भेजा हुआ है. इन पर केंद्र में अभी विचार चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण सादी खुर्द के नाम बदलने में सालभर की देरी हुई। इस प्रस्ताव को इस वर्ष मार्च-अप्रैल में मंजूर किया गया था. आपको बता दें कि यूपी में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इससे पहले योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की ओर से नाम बदलने के कई और प्रस्ताव अभी पाइपलाइन में हैं।


कई विभागों से NOC के बाद बदलता है नाम

रिपोर्ट के मुताबिक, योगी सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि जिन स्थानों के नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर राज्य सरकार विचार कर रही है, उनमें फिरोजाबाद जिले को चंद्रनगर, सम्भल को पृथ्वीराज नगर या कल्कि नगर, देववंद को देवव्रंद तथा सुल्तानपुर को कुशभवनपुर किया जाना शामिल है. गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र के सतारा स्थित नहावी बीके का नाम बदलकर जयपुर करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गृह मंत्रालय के उक्त अधिकारी ने बताया, ‘खुफिया ब्यूरो की फील्ड यूनिट, जियोग्राफिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) तथा डाक विभाग एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से तलब रिपोर्ट के बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया है। सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार रेलवे स्टेशनों, गांवों, शहरों एवं नगरों के नाम परिवर्तन के लिए राज्य सरकार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होता है.

यूपी में इससे पहले बदले हैं कई नाम केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे पहले यूपी में कई अन्य स्थानों के नाम बदलने को मंजूरी दी है। इनमें ब्रिटिश कालीन रेलवे स्टेशन रॉबर्ट्सगंज का नाम बदलकर सोनभद्र करने, मथुरा के निकट स्थित फराह टाउन रेलवे स्टेशन को डीडीयू स्टेशन, इलाहाबाद शहर को प्रयागराज और आइकॉनिक मुगलसराय जंक्शन को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखे जाने को मंजूरी दी थी. अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बांग्ला करने की राज्य सरकार की बहुप्रतीक्षित मांग अभी लंबित है, क्योंकि इसके लिए संविधान संशोधन की आवश्यकता होगी. विदेश मंत्रालय ने नए नाम पर अपनी आपत्ति जताते हुए कहा था कि इससे पड़ोसी बांग्लादेश जैसा आभास होता है।

नगर निगम आगरा में भ्रष्टाचार की भरमार


आगरा नगर निगम का भारी भरकम बजट और उसका भरपूर उदारता से खर्च होने के बावजूद महानगर की शक्‍ल न बदल पाने को लेकर जिज्ञासू सुधीजनों की जानकारी में लाना चाहते हैं कि नगर निगम जनता के पैसे से करवाये जाने वाले काम अनुभवी ठेकेदारों से न करवा कर मनमाने तरीके से करवाता रहा है . अब तो हद यह हो गयी है कि उन लोगों को ठेके दिये जा रहे है जो कि खुद न करके अपना ठेका दूसरी कंपनियों से करवा रहे हैं . ऐसे में निगम के द्वारा करवाये जा रहे निर्माण कार्यों में न तो गुणवत्‍ता है और न हीं  वे टिकाऊ ही हैं .  सड़कें, मैनहोल कवर, नालियों, नालों की दीवारे आदि बनने के कुछ ही दिन में गिरासू हो जा रहे हैं.सड़कों के फुटपाथ की बदहाली अपने आप में एक पूरी व्‍यथा कथा है. टेंडर देने में मेयर की मनमानी,

घटिया निर्माण करवाने के मामले जनता के सामने आने से बेपरवाह निगम ने अब कमला  नगर के मेन मार्केट के कामों का ठेका नौ करोड रूपये में उठाया गया है, चिंता इस बात की नहीं कि किस कंपनी या ठेकेदार को काम करने को दिया गया है,मुद्दा यह है कि इसे जिस तरह से ठेकेदार को दिया गया है,वह कर भी पायेगा या नहीं। यह ठेका 1,22 प्रतिशत अधिक धनराशि पर उठाया गया है. वह भी उस स्थिति में जबकि नगर निगम के अधिकांश ठेके बिलो  एस्टीमेट आ रहे हैं. दरअसल जी आर सी इंफ्राटेक कंपनी के नाम कमला नगर मेन मार्केट के काम का ठेका दिया गया है,जिसे एक अन्य कंपनी  गर्ग रिसर्फेसिंग कंपनी, जिसको डमी कंपनी माना जा रहा है। टेंडर में लगाये गये कई डॉक्यूमेंट भी मूल कंपनी के हैं जो कि फाइल की सरसरी निगरानी में ही सामने आ सकते हैं।

मुख्य आरोप या आपत्ति है कि एक दम नयी अनुभव हीन कंपनी को नौ करोड के काम के ठेके में टेंडर डालने को कैसे योग्य मान लिया गया। यह नगर निगम के निर्माण विभाग के भ्रष्टाचार   का मानक  मामला है।हमारा मानना है कि लोक निर्माण विभाग या किसी अन्य तकनीकी जानकारियों से संबंधित विभाग से टेंडर डॉक्यूमेंट  और इसे लेने के लिये ठेकेदार की न्यूनतम योग्यता के बारे में जांच पड़ताल करवायी जाये तो अनियमितता स्वतः  ही सामने आ जायेगी।


गुणवत्ता विहीन और टैडरों के सापेक्ष आधे अधूरे काम ही वह कारण है जिनके कारण महानगर की सूरत में जरा सा भी बदलाव नहीं हो सका है। पुरे शहर की सड़कें खुदी पड़ी हैं, जमकर जगह जगह जल भराव हो रहा है, सड़क पर गड्डे हैं. एक ओर जहां मेयर और नगर निगम प्रशासन पैसे की कमी बता कर छोटे मोटे कामों से भी  हाथ खड़े कर कर रहा है,वहीं दूसरी ओर मेयर के अपने पसंदीदा एरिया में कार्य के लिए टेंडर कम प्रतिशत पर, मानकों को धता बता कर अपनी मनपसंद कंपनियों को कार्य दिलवा रहे हैं.नगर निगम के द्वारा पूरे शहर में होर्डिंग लगा कर - समस्या के निवारण के लिए फ़ोन नंबर दे कर, जनता से उन्हें बताने को कहा है. जबकि हकीकत यह है कि पिछले चार सालों से नगर निगम के द्वारा प्रदत्‍त अधिकांश सेवायें प्रतीकात्मक सी होकर रह गयी हैं.अब मेयर होर्डिंग प्रचार कर नागरिकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं.

देखने में आ रहा है के मेयर जोकि पूरे आगरा के हैं, वो  आगरा की उत्तरी विधान सभा में ज्यादा से ज्यादा काम करा रहे हैं. इस के पीछे उनकी क्या मंशा है? क्या वो इस क्षेत्र से विधान सभा का चुनाव लड़ना चाहते है? अगर ऐसा है, तो वो खुल कर कहें और पूरे आगरा के साथ अन्याय ना करें.सबसे दिलचस्प और भाजपाइयों के संज्ञान में लाए जाने का मुद्दा है कि उत्तरी क्षेत्र के मौजूदा विधायक भी  सत्ता दल के ही हैं किन्तु उनके कहने से कोई  काम नहीं हो रहा है . बल्कि  उनकी सिफारिश से अगर कोई काम होता भी लग रहा है तो उसको करवाने में जमकर व्यवधान डाला जाता है. उपरोक्त भाजपाइयों और नगर निगम पर काबिज मेयर और भाजपाईयों का आंतरिक कलह से जुड़ा मामला है,हमारी चिंता तो महानगर की जनता की परेशानी को लेकर है. जिसके सारे काम पैसे की कमी को लेकर अटका दिये जाते हैं.


आगरा पिछले ३० सालों से महानगर पीने के पानी की समस्या से जूझ रहा है, अब तो गंगा जल भी आ गया फिर भी नागरिकों में से अधिकांश को पानी खरीद कर ही पीना पड रहा है  और पानी की समस्या से झुझ रहा है. गंगा जल के आलावा भी बहुत से विकल्प हैं. जल कल विभाग हाथ पर हाथ रख कर बैठा है. मेयर कहने पर भी कुछ करवा नहीं पा रहे हैं. नगर निगम की आम दनी का एक बड़ा जरिया विज्ञापन राजस्व है,किन्तु  वह भी मेयर के कार्यकाल में काफी घट गया है . श्री नवीन जैन के मेयर बनने से पूर्व विज्ञापन से आमदनी उठान पर थी और ५ करोड़ का आंकड़ा छु रही थी. लेकिन सिर्फ ३ साल के आकड़ों का अध्यन करें तो लगता है आमदनी कम होती जा रही है. Rs1,02,87,399.60 till 01.09.2022, Rs 2,30,24,915.90- वर्ष  2020-2021, Rs 2,68,80,957  वर्ष  2019-2020 श्री नवीन जैन के आते ही कई बदलाव किये गए. ठीक उसी तरह से जैसे अब टेंडर दिए जा रहे हैं. विज्ञापन कंपनियों के बीच साल में कॉन्ट्रैक्ट निरस्त कर के  अपनी चहेती कंपनी को टेंडर कर स्थापित किया . परिणाम आमदनी बढने के स्थान पर लगातार घटना शुरू हो गयी . डबल इंजन सरकार है, इस लिये नगर विकास सचिव ने भी इसे समुचित तरीके से संज्ञान में नहीं लिया. वर्तमान में  शहर में अनधिकृत होर्डिंग की भरमार है

, अनधिकृत होर्डिंग लगा कर निर्धारित मानकों को तोडा है और साथ ही पैसे का भी नुकसान कराया है. कांग्रेस के शहर अध्यक्ष श्री देवेन्‍द्र कुमार चिल्‍लू ने कहा "डबल इंजन की सरकार ,भ्रष्टाचार के साथ नगर निगम को मेयर, घर की कंपनी की तरह चला रहे हैं. उनके खर्चे का हिसाब नगर निगम के मुख्य वित्त और लेखा अधिकारी के पास नहीं हैं. जबकि हर साल नगर निगम का वित्त का लेखा जोखा ऑडिट होता है और विधान सभा के पटल  तक में रखा जाता है. कांग्रेस नगर आयुक्त से मांग करती है के जल्द से जल्द मेयर के खर्चे के हिसाब को जनता के सामने रखे.कम से कम निगम पार्षदों को तो निगम के ऑडिट शीट की जानकारी होनी ही चाहिये. जल्दी ही कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी

सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा के सेक्रेटरी ने कहा – “हम चाहते हैं के नगर निगम की आमदनी बढे. जब तक आमदनी नहीं बढेगी, नगर की साफ सफाई कैसे होगी. हम हर उस पार्टी के साथ हैं, जो आगरा के विकास की बात करेगा.”कांग्रेस पार्षद डा शिरोमणि सिंह ने पत्रकारों को बताया कि निगम के भ्रष्टाचार की लड़ाई वह दलगत आधार पर नहीं लड रहे है, यह जनता की लड़ाई के तौर पर उन्होंने ली हुई है.वह अपनी पार्टी के अकेले पार्षद जरूर है किन्तु इस संघर्ष में जनता का साथ उन्हें है. भ्रष्टाचार राजनैतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि जिस पार्टी के लोग इसमें संलिप्त होते हैं वह पार्टी स्वयम को स्वत कमजोर महसूस करने लगती है . खुशी है कि आगरा की जागरूक जनता ने इसे महसूस करवा दिया है


और भाजपाइयों ने इसे स्वयं  महसूस भी कर लिया है. मेरा तो सरकार , आयुक्त के अलावा भाजपाईयों से ही खास आग्रह है कि वह पार्टी की कमेटी बनाकर नगर निगम की सेवाओं और कार्यों में आयी गिरावट की स्‍वयं जांच करवाये,प्रेस कांफ्रेंस में  श्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू शहर अद्याक्ष कांग्रेस , श्री राम टंडन पूर्व शहर अद्याक्ष , श्री भारत भूषण गप्पी वरिष्ट कांग्रेस नेता , श्री अनिल शर्मा सेक्रेटरी सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा  , श्री अमित खत्री, अद्याक्ष एडवरटाइजिंग एसोसिएशन ऑफ़ आगरा ,श्री अजहर वारसी , कोशाद्यक्ष कांग्रेस आगरा  उपस्थित रहे. शिरोमणि सिंह,पार्षद ,आगरा नगर निगम.आगरा से संवाददाता अमीन अहमद की रिर्पोट विधायक दर्पण
@Vidhayak Darpan News
8010884848
7599250450

इमरान प्रतापगढ़ी ने रास्ते मे पड़े घायल युवक को अपनी गाड़ी में डालकर पहुँचाया अस्पताल


मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय चैयरमैन हिंदुस्तान के मशहूर शायर व मुरादाबाद

लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी राष्ट्रीय चैयरमैन बनने के बाद पहली बार अपने दो दिवसीय दौरे के लिए मुरादाबाद आए हुए थे उनके जगह जगह कार्यक्रम थे सभी जगहों के कार्यक्रम करने के बाद

दूसरे दिन जब इमरान प्रतापगढ़ी दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे कि थाना कटघर के ताजपुर माफ़ी में एक स्कूटी और मोटरसाइकिल की

आमने सामने से भिड़त हो गई थी जिसके बाद घायल एक युवक सड़क पर पड़ा हुआ था तभी अचानक वहां से इमरान प्रतापगढ़ी काफ़िला भी

निकल रहा था सड़क पर पड़े युवक पर राष्ट्रीय चैयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी की नज़र पड़ गई तो तुरंत ही इमरान प्रतापगढ़ी ने अपना काफ़िला

रुकवाया और सड़क पर पड़े घायल युवक को अपने चार पहिया वाहन में डालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए अस्पताल पहुँचकर

इमरान प्रतापगढ़ी ने उस युवक का उपचार करवाया और घयल युवक को युवक के घर तक पहुँचाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुआ युवक मक़बरा का रहने वाला है घायल युवक के शरीर के निचले हिस्से में चोटे आई है जिसके कारण युवक न तो चलने की स्थित में था और न ही खड़े होने घायल युवक स्कूटी पर सवार था।

@Vidhayak Darpan  

8010884848

7599250450