Featured Posts

शिवकुमार सैनी को सामाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ झिंझाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया


शामली : माननीय प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉक्टर राजपाल कश्यप जी के निर्देश पर व शामली समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय  की अनुमति से , और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शामली जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र चौहान  जी द्वारा शिवकुमार सैनी को कस्बा झिंझाना का आध्यक्ष नामित किया , आज झिंझाना निकट  अस्तपताल  रोड पर एक मीटिंग का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र चौहान व संचालन जिला सचिव सतीश चौहान गुज्जर ने किया और कहा कि शामली समाजवादी पिछड़ा वर्ग संगठन जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में  आगे बढ़ रहा है और पिछड़े वर्ग के लीग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे है  जिला सचिव सतीश चौहान ने कहा कि शिवकुमार सैनी अध्यक्ष अपने समाज को समाजवादी पार्टी में जोड़ने का काम करेंगे और गांव गांव जाकर हम सभी सपा पिछड़ा वर्ग संगठन को मजबूत करेंगे और हर बूथ जितने का कार्य करेंगे नव नियुक्त झिंझाना अध्यक्ष  शिवकुमार सैनी ने कहा कि  जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय, व जिलाउपाध्यक्ष बिजेन्द्र चौहान जी द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गयी है उसे बड़ी ईमानदारी व मेहनत के साथ निभाउंगा, और जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम करूंगा इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र चौहान, जिला सचिव सतीश चौहान गुज्जर, सोनू कश्यप, सुमित कश्यप, रमन सैनी, आशिफ आदि

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

झिंझाना 22 नवंबर। भाजपा किसान मोर्चा 28 नवंबर को ट्रैक्टर मार्च निकालकर किसानों को भाजपा के विकास कार्यों की जानकारी देगा।

 


किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा तीनो किसान बिल वापस लिए जाने का जोरदार स्वागत किया है। एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन पर अभी भी कुछ लोगों का  डटे होना राजनीतिक षड्यंत्र है। जबकि संयुक्त किसान मोर्चा एवं चौधरी राकेश टिकैत का स्पष्ट संदेश था कि किसान बिल वापसी नहीं, तो घर वापसी नहीं। कस्बा झिंझाना में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 28 नवंबर को होने वाली किसान ट्रैक्टर रैली पर विचार विमर्श को पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह भूरा ने संवाददाता से बातचीत में यह बात कही।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बंटी तोमर, राजकुमार शर्मा, चंद्रपाल सिंह चिकारा ऊन, योगेश सिंह ऊन, सुरेंद्र मुखिया ऊन, ठाकुर महक सिंह, विनोद तोमर हथछोआ,रविंद्र कश्यप मंडल अध्यक्ष झिंझाना, पूरन चंद जाटव शामली, उपस्थित रहे। किसान मोर्चा के नेताओं ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने का जोरदार स्वागत करते हुए कहा की विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। और इस फैसले का देशभर के किसानों ने जोरदार स्वागत किया है।

सिंह ने कहा कि भाजपा ने अभूतपूर्व विकास किया है। मोदी जी के नेतृत्व में देश का नाम विदेशों में भी चमका है। देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। देश के प्रधानमंत्री पर किसानों  को भरोसा है। और आंदोलन रत किसानों को भी देश के प्रधानमंत्री पर भरोसा करना चाहिए। जबकि माननीय प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कह दिया है कि आगामी सत्र में इन बिलों की वापसी संवैधानिक तौर पर हो जाएगी। परंतु विरोध की राजनीति करने के कारण संयुक्त किसान मोर्चा एवं भाकियू नेता चौधरी

राकेश टिकैत अपनी बातों पर कायम नहीं रह गए है। इसलिए वह आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। जबकि उनका कहना था कि कृषि बिल वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं, मगर आज कृषि बिल वापस हो गए हैं, लेकिन उन्होंने किसानों को भ्रमित कर अभी भी आंदोलन को बढ़ाने का मन बनाया है। वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। विपक्षी लोग बौखलाए हुए हैं। प्रेम चन्द वर्मा

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

सोंमवार को कांग्रेसियों ने नगर में महंगाई के विरोध में निकाली प्रतिज्ञा पदयात्रा।


कैराना।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के आह्वान पर 14 नवंबर से चल रही कांग्रेस लाओ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा आज कैराना शहर में जिला अध्यक्ष दीपक सैनी कैराना नगर अध्यक्ष शमशीर खान व कैराना ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर मुनव्वर पवार के नेतृत्व में भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ कांग्रेस लाओ के नारों के साथ पदयात्रा निकाली गई शहर के घोस्सा चुंगी से शुरू होकर मेन बाजारों को होती हुई जामा मस्जिद चौक बाजार के रास्ते शामली बस स्टैंड को होती हुई आर्यपुरी पहुंची जहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया कांग्रेसियों ने जमकर जगह जगह यात्रा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया इसके बाद मन्ना माजरा, तीतरवाड़ा , जहान पुरा , झिझाना , जमालपुर ,व कई गांवों में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर यात्रा का समापन किया गया इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक

सैनी ने कहा किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है उत्तर प्रदेश को जंगलराज बना दिया है शमशीर खान नगर अध्यक्ष ने कहा महंगाई चरम सीमा पर है आम जनमानस का जीना दुश्वार हो चुका है इस गूंगी बहरी सरकार की नींद खोलने के लिए कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठाती रही है उठाती रहेगी वहीं ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर मुनव्वर पवार ने कहा जिस तरीके से पिछले 1 साल से किसानों का उत्पीड़न इस सरकार में हुआ है वह इतिहास में पहली बार है यह भाजपा सरकार पहले घोषणा करती है उसके बाद उसी के नुमाइंदे उनको जुमला साबित कर देते हैं

पब्लिक को ठगने के अलावा भाजपा सरकार ने जनता को गुमराह करके सरकार बनाई है । प्रतिज्ञा यात्रा में मौजूद रहे  शमशीर खान कांग्रेस  कैराना शहर अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी सत्यम संयम सैनी प्रदेश कांग्रेस सचिव शामली जिला प्रभारी दीपक सैनी जिला अध्यक्ष शामली शैखरपाल प्रदेश महासचिव पिछड़ा महेन्द्र शमाॅ वरिष्ठ कांग्रेसी रियासत राणा जी पुवॅ मंत्री अब्दुल हाफिज जिला उपाध्यक्ष सीमा जाटव जिला उपाध्यक्ष राशिद चोधरी जिला महासचिव ,डाॅ मुन्हवर पवार कैराना ब्लाक अध्यक्ष अकबर अन्सारी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक,  धमॅबीर कश्यप जिला अध्यक्ष फिसरमैन नफीस अली जिला चेयरमैन इसराना महासचिव महिला कांग्रेस  अल्पसंख्यक , चाँद मिया नगर अध्यक्ष झिझाना देशबंधु बिदलं जिला सचिव  इन्तज़ार कैराना ब्लाक अध्यक्ष किसान , प्रम्धुण तोमर पीपीसी मैब्बर कांग्रेस  विकास शमाॅ झिझाना नोशाद अनीस अन्सारी शहीद ,जितेन्द्र कश्यप सुरेश सैनी ऊन ब्लाक अध्यक्ष आदि कांग्रेस जन शामिल हुए ।

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

शामली। आज नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामली जनपद पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विकास गर्ग को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया।

 


आपको बता दें नरेंद्र मोदी सेना सभा की स्थापना दिल्ली में कुछ माह पूर्व हुई थी जिसमें देश एव कई प्रदेशों से लोग शामिल हुए थे। विगत दिवस भी राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। शामली कार्यकर्ताओं को जब इस बात का पता चला कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग दिल्ली में है तो उन्होंने फोन कर कर एक सूक्ष्म बैठक करने का कमल बंसल ने निवेदन किया। जिसके चलते हैं विकास गर्ग शामली पहुंचे जिले में उनका भव्य स्वागत हुआ एवं एक सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें विकास गर्ग ने मुख्य अतिथि रुप में पहुंचे शिरकत की इस अवसर पर कार्यक्रम में बोलते हुए विकास गर्ग ने कहा कि 2022 में जनवरी में पांच राज्यों में चुनाव प्रस्तावित हैं जिसमें उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने हैं।

उन्होंने कहा हमें उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साथ देकर बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनानी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने नरेंद्र मोदी सेना सभा की नीति और रीतियों के बारे में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सेना सभा वैसे तो गैर राजनीतिक संगठन है लेकिन इसमें सभी लोग ज्यादा कर भाजपा के जुड़े हैं इसीलिए इस संगठन का समर्थन पूरा सहयोग भारतीय जनता पार्टी को दिया जाएगा और दिया जा रहा है। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने नरेंद्र मोदी सेना सभा की सदस्यता ली मुख्य अतिथि के के रुप में पधारे विकास गर्ग ने सभी को पटका और फूल माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। विकास गर्ग ने कहा हमे डर का माहौल नहीं बनाना है बल्कि लोगों के अंदर से डर निकालना है समाज में नरेंद्र मोदी सेना सभा की छवि बहुत अच्छी जानी चाहिए उन्होंने कहा शीघ्र ही पूरे राष्ट्रीय में पूरे प्रदेशों में और जिलों में कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। इस अवसर पर विकास गर्ग ने कहा

कि शीघ्र ही हरिद्वार के अंदर एक राष्ट्रीय सम्मेलन किया जाएगा इसमें तमाम प्रांतों के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ता शामिल होंगे जिसमें आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी कार्यक्रम में हजारों लोग पहुंचेंगे उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को हरिद्वार आने का निमंत्रण भी दिया। कार्यक्रम का संचालन कमल बंसल ने किया एवं अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामली भाजपा नेता कमल बंसल, विनोद शर्मा जललापुर, शिवम गर्ग, राजेश धीमान, महैंदर सिहं, रजत कुमार रक्षित गोयल, मनीष नामदेव, सोनू आनन्द गोयल, अलकेश उपाधय, सचिन मित्तल, सचिन गर्ग, हरीश भूषण, संजय गोयल, दर्पण संगल, डॉक्टर सोम सिंह जी मास्टर, अनिल जगपाल सिंह, जगपाल सिंह विनोद कुमार, गौतम कुमार, नितिन कुमार, मनीष मित्तल, पारस बंसल, सुधीर गोयल, देवीराम शर्मा, त्रषिपाल जी, दीपक शर्मा, मोहित कुमार आदि उपस्थित रहें। कमल बंसल, संगठन मंत्री, नरेन्द्र मोदी सेना दिल्ली।

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450



प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कृषि कानूनों के वापसी की घोषणा समस्त किसान बिरादरी की जीत --- उपेंद्र चौधरी


भारतीय किसान मजदूर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडू खाप उत्तर प्रदेश के चौधरी उपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापसी लिए जाने की घोषणा  समस्त किसान बिरादरी की जीत के नजर से देखा जाना चाहिए क्योंकि इसमें सभी जातियों धर्मों के किसानों ने अपना पूरा 100% सहयोग देने का प्रयास किया वही अनेकों संगठन एवं सरकारों ने किसान संगठन एवं किसानों के बीच में अनेकों बार फूट डालने का प्रयास किया लेकिन किसान संगठन में किसानों की एकजुटता का नतीजा रहा कि आज देश के प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जिसके लिए यहां हम देश के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं वही इस आंदोलन में शहीद हुए प्रत्येक किसानों के सदा ऋणी रहेंगे और साथ ही साथ हर उसे किसान योद्धा का समस्त शान बिरादरी आभारी रहेगी जिन्होंने इस आंदोलन में भाग लिया इसलिए इस लड़ाई को हार जीत के नजरिए से ना देख कर यह मानिए कि किसानों के समक्ष उत्पन्न हुई इन तीन काले कानून में से समस्या का निवारण आज देश के प्रधानमंत्री ने किया आज इस निर्णायक आंदोलन में जीत समस्त  किसान बिरादरी की हुई

कानून वापसी की घोषणा को हार जीत के नजरिए से देखना गलत  अमित बेनीवाल, बेनीवाल खाप के चौधरी अमित बेनीवाल का कहना है कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी को हार जीत के नजरिए से देखना गलत होगा या यूं कहिए कि कानूनों की वापसी की घोषणा देश हित में है और जब जागे तब सवेरा वाली कहावत को मांगते हुए मैंने यह देरी से लिया गया निर्णय हो लेकिन किसान में देश में है

देश के प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय किसान ही नहीं देश हित में --धर्मेंद्र प्रधान, टिकैत ब्रिगेड प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया तीनों कानून वापसी का निर्णय किसान ही नहीं देश हित में है जिसको एक अच्छी पहल कहा जा सकता है कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन को खत्म करने की दिशा में एक बड़ी पहल कहा जा सकता है। यह जीत उन आलोचकों के मुंह पर तमाचा जो इस आंदोलन को किसानों का आंदोलन ना कहकर जाट बिरादरी का कहते थे आंदोलन --भले राम बेनीवाल

राष्ट्रीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलिराम बेनीवाल जी का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कानून वापसी की घोषणा आलोचकों के मुंह पर तमाचा है जो इस आंदोलन को किसानों का आंदोलन में कह कर मात्र मुट्ठी भर जाटों का आंदोलन कह रहे थे यदि उनकी बात को सच माने तो जबकि हमने सदा कहा है कि जाट का नहीं सदा किसान बिरादरी का आंदोलन है लेकिन फिर भी यदि उन आलोचकों की आलोचना को सही माने तो आज यह कानून वापसी की घोषणा आलोचक के मुंह पर तमाचा है जो जाटों का आंदोलन कहते थे कि आज देश के प्रधानमंत्री को किसानों के ताकत के सामने झुकना पड़ा 

किसान ही नहीं प्रत्येक जन को होगा कानून वापसी का लाभ क्योंकि किसान विरोधी नहीं जनविरोधी थे कानून --अजय खाटियान भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता एवं खाटियान खाप प्रतिनिधि अजय खाटियान का कहना है कि किसान ही नहीं पर एक जन-जन को लाभ होगा तीनों किसी कानून वापसी का क्योंकि केवल किसान विरोधी नहीं जन विरोधी थे कानून

आंदोलन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले750 किसानों का बलिदान मिली जीत --सुभाष बालियान ,सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान जी का कहना है कि आंदोलन के दौरान साडे 700 किसान जो शहीद हुए हैं उनके बलिदान की देन है यह जीत आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर के ग्राम  सौरम की चौपाल से  मंत्री के आह्वान पर आयोजित पंचायत में किया आह्वान के बाद खाप चौधरियों के आंदोलन में कूदने से उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन को मिली थी संजीवनी आज सर्व खाप मंत्री द्वारा किसानों की जीत का श्रेय उन बलिदानी किसानों को दिया जिन्होंने अपने प्राण निछावर कर किसान बिरादरी को आज जश्न मनाने का दिया मौका

आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमा वापसी एवं सहित किसानों के परिवारों को आर्थिक मदद मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन ,--चौधरी राजवीर सिंह मुंडेट, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निरवाल खाप भारत के बाबा चौधरी राजबीर सिंह मुंडेट ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कानून को वापसी लिया जाने की घोषणा किसान हित में प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया बड़ा निर्णय जिसका यूनियन स्वागत करती है साथ ही साथ केंद्र सरकार को अवगत कराना चाहती है कि आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमे एवं गिरफ्तार किए गए सभी किसानों की रिहाई तथा साथ ही साथ आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों को केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाए और जब तक यह सभी मांगे पूरी नहीं होती तब तक भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का आंदोलन जारी रहेगा।

Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

केंद्र सरकार ने वापस लिए 3 नए कृषि कानून, पीएम मोदी ने किया ऐलान


मैं क्षमा चाहता हूं, अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि मैं क्षमा चाहता हूं कि तीन कृषि कानून को मैं समझा नहीं सका. इसलिए केंद्र सरकार ने तीनों कानून को वापस लेने का फैसला लिया है. इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के कोने-कोने में कोटि-कोटि किसानों ने, अनेक किसान संगठनों ने, इसका स्वागत किया, समर्थन किया. मैं आज उन सभी का बहुत आभारी हूं. बरसों से ये मांग देश के किसान, देश के कृषि विशेषज्ञ, देश के किसान संगठन लगातार कर रहे थे.

पहले भी कई सरकारों ने इस पर मंथन किया था. इस बार भी संसद में चर्चा हुई, मंथन हुआ और ये कानून लाए गए. अपने पांच दशक के जीवन में किसानों की चुनौतियों को बहुत करीब से देखा है जब देश हमें 2014 में प्रधानसेवक के रूप में सेवा का अवसर दिया तो हमने कृषि विकास, किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. देश के छोटे किसानों की

चुनौतियों को दूर करने के लिए, हमने बीज, बीमा, बाजार और बचत, इन सभी पर चौतरफा काम किया. सरकार ने अच्छी क्वालिटी के बीज के साथ ही किसानों को नीम कोटेड यूरिया, सॉयल हेल्थ कार्ड, माइक्रो इरिगेशन जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा. किसानों को उनकी मेहनत के बदले उपज की सही कीमत मिले, इसके लिए भी अनेक कदम उठाए गए

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

पुलिस कस्टडी में हुई अरुण वाल्मीकि की मौत का मामला


अरुण वाल्मीकि के परिवार से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात, स्वदेश न्यूज़ ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर , खबर को संज्ञान में लेने के बाद प्रियंका गांधी ने की अरुण के परिवार से मुलाकात ,आर्थिक घोषणा को पूरा करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सौपा अरुण के परिजनों को 30 लाख रुपए का चैक अरुण वाल्मीकि को न्याय देने के लिए उप्र सरकार ने कुछ नही किया :- प्रियंका गांधी

,में न्याय की आवाज दबने नही दूंगा :-  प्रियंका गांधी ,सरकार पीड़ितों को संरक्षण देंने की बजाय उन पर ही आक्रमण करती है :- प्रियंका गांधी ,विधायक दर्पण न्यूज़ आगरा ,उत्तर प्रदेश  से पत्रकार अमीन अहमद की रिपोर्ट

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450