Featured Posts

झिंझाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में बांटी मिठाइयां

झिंझाना। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन पर झिंझाना कस्बे में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा नेता बंटी चौधरी के प्रतिष्ठान पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नेतृत्व पर भरोसा व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता बंटी चौधरी ने कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में आने वाले समय में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा देश के सभी प्रदेशों में पार्टी का परचम लहराएगा।

वहीं भाजपा जिला मंत्री निवीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नया नेतृत्व पार्टी को नई दिशा देने का कार्य करेगा और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठन में युवाओं की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी, जिससे पार्टी को जनसमर्थन और मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर जिला मंत्री निवीश कुमार, भाजपा नेता डॉक्टर रोहित, भोपाल चौधरी, जितेंद्र चौधरी, मनोज चौधरी, निशांत पाल, पूरन कश्यप, मोहित कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया।

यह आयोजन झिंझाना क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता को दर्शाता है, जिससे स्पष्ट है कि नए नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा भरोसा और उमंग है।


विशेष रिपोर्ट:
झिंझाना से पत्रकार
संपूर्ण राजनीतिक समाचार पत्रिका:

📞 8010884848
🌐 www.vidhayakdarpan.com
✉️ vidhayakdarpan@gmail.com

#VidhayakDarpan #भाजपा #झिंझाना #राजनीतिक_समाचार

No comments:

Post a Comment