लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री लखनऊ पहुंचे, जहां उनका जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आगमन पर मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्रियों और भाजपा नेताओं की मौजूदगी
केंद्रीय गृह मंत्री के स्वागत में उपमुख्यमंत्री और भी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी अमित शाह का स्वागत कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही संगठन मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने भी गृह मंत्री का अभिनंदन किया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत
स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रशासनिक स्तर पर भी पूरी तैयारियां नजर आईं। यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया। इसके अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यूपी स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से यह आयोजन राजनीतिक दृष्टि से भी खास माना जा रहा है।
संपूर्ण राजनैतिक समाचार पत्रिका
“विधायक दर्पण” के लिए
लखनऊ, उत्तर प्रदेश से
पत्रकार: ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट
📞 8010884848
🌐 www.vidhayakdarpan.com
✉️ vidhayakdarpan@gmail.com
#vidhayakdarpan
No comments:
Post a Comment