रुड़की। जिला रुड़की के नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों के सम्मान में फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन एवं युवा भाजपा नेता इंजीनियर चैरब जैन द्वारा अपने आवास पर एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की नीतियों, कार्यशैली तथा राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके अनुशासित, निष्ठावान और सेवा भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों से अपेक्षा जताई कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर इंजीनियर चैरब जैन ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह सहित सभी नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभोर सेठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नील कमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य रोड, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नीटू सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदेश चौधरी तथा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी शामिल रहे। सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने इस सम्मान के लिए आयोजक एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इंजीनियर चैरब जैन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता की विचारधारा पर निरंतर कार्य करने वाला संगठन है। नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों की टीम निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च लक्ष्य बनाकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें पवन तोमर, सुशील त्यागी, डॉ. राकेश त्यागी, जिला महामंत्री सागर गोयल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, भीम सिंह, मधूप त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय सह प्रभारी अंकित गौतम, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृजमोहन सैनी, प्रमोद गोयल, पार्षद आकाश जैन, सचिन कश्यप, राम गोपाल शर्मा, मोहित राष्ट्रवादी, सलमान फरीदी, दाताराम, जेपी शर्मा, विकास प्रजापति, टोनी गंगा भक्त सहित अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने किया। पूरे आयोजन में संगठन के प्रति समर्पण, एकजुटता और आगामी रणनीतियों को लेकर सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।संपूर्ण राजनीतिक समाचार पत्रिका “विधायक दर्पण” के लिए
रुड़की, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) से पत्रकार गुलवेज आलम की खास रिपोर्ट
#vidhayakdarpan
📞 8010884848
🌐 www.vidhayakdarpan.com
✉️ vidhayakdarpan@gmail.com
No comments:
Post a Comment