राहुल मुल्तानी ने कहा कि “मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपना पार्टी के नेतृत्व की दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं पर विश्वास का प्रमाण है। मैं इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूंगा।”
उन्होंने इस अवसर पर विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट जी, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार जी, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी श्री राकेश गिरि जी, जिला प्रभारी श्री आदित्य चौहान जी, जिला अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीस गौड़ जी का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
इसके साथ ही उन्होंने माननीय हरिद्वार सांसद आदरणीय त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी, माननीय मंत्री श्री शादाब शम्स जी, माननीय मंत्री श्री शोभाराम प्रजापति जी एवं माननीय मंत्री श्री देशराज कर्णवाल जी का भी विशेष रूप से आभार प्रकट किया।
राहुल मुल्तानी ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री इंतजार हुसैन जी, रुड़की जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, शुभचिंतकों, भगवानपुर विधानसभा के तीनों मंडल अध्यक्षों तथा विधानसभा के समस्त वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का भी दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने हमेशा मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी के माध्यम से वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करेंगे तथा अल्पसंख्यक समाज को भाजपा की नीतियों, योजनाओं और विचारधारा से जोड़ने का कार्य पूरी ईमानदारी से करेंगे।
यह नियुक्ति न केवल राहुल मुल्तानी के लिए, बल्कि पूरे रुड़की जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का स्रोत मानी जा रही है।
संपूर्ण राजनीतिक समाचार पत्रिका “विधायक दर्पण” के लिए
पत्रकार ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट
#vidhayakdarpan
📞 8010884848
🌐 www.vidhayakdarpan.com
📧 vidhayakdarpan@gmail.com
No comments:
Post a Comment