बिडौली, शामली | विधायक दर्पण विशेष रिपोर्ट
शनिवार को कैराना तहसील परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बिडौली सादात के ग्रामीणों के पुराने विवाद और मामलातों का समाधान किया गया। इस कार्य में समाजसेवी और पूर्व प्रधान फजल अली उर्फ अच्छू मिया के सहयोग से ग्रामीण बैंक, मोटर व्हीकल, सामाजिक न्याय सहित कई पुराने मामलों का निष्पादन किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों मोहर्रम अली, वसीम, ओमबीर, सूरेश कुमार, मौहम्मद वसी, इरफ़ान, अफजाल सहित अन्य लोगों के मुकदमों का निस्तारण कराया गया। पूर्व प्रधान फजल अली ने कहा कि गांव की सेवा करना हर इंसान का फर्ज है और ग्रामवासी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित सरकारी विभागों के कार्यालय में वार्ता कर सकते हैं ताकि कानूनी कार्यवाही से बचा जा सके।
ग्रामीणों ने इस पहल के लिए फजल अली का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कदम से उनके पुराने मामलों का निपटारा आसान हुआ।
संपूर्ण राजनैतिक समाचार पत्रिका “विधायक दर्पण” के लिएबिडौली, शामली से
पत्रकार: शाकिर अली
📞 8010884848
🌐 www.vidhayakdarpan.com
📧 vidhayakdarpan@gmail.com
#VidhayakDarpan | #ShamliNews | #GraminSamadhan | #SocialJustice
No comments:
Post a Comment