Featured Posts

डॉ. शाज़िया नाज़ एडवोकेट ने कहा — नेहरू के आदर्श आज भी कांग्रेस की दिशा तय करते हैं

सहारनपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शुक्रवार को कांग्रेस जिला मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जयंती कार्यक्रम के बाद जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें बूथ कमेटियों के पुनर्गठन, संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा पूरे प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान स्नातक निर्वाचन से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ त्यागी, नव-नियुक्त प्रदेश महासचिव (अनुसूचित जाति विभाग) अरविंद पालीवाल, प्रदेश सचिव सतपाल बर्मन और महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी का स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने बिहार चुनाव परिणामों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर बढ़ते दबाव के बीच कांग्रेस को लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।

जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने सभी 11 ब्लॉक अध्यक्षों से अपने क्षेत्रों में बूथ स्तरीय संगठन को सक्रिय करने व सदस्यता विस्तार अभियान में तेजी लाने की अपील की। वहीं एमएलसी चुनावों के लिए जिला कोऑर्डिनेटर संदीप चौधरी फांदपुरी और महानगर कोऑर्डिनेटर इकराम खान ने मतदाता निर्माण अभियान को आगे बढ़ाने की रणनीति साझा की।

कार्यक्रम में डॉ. शाज़िया नाज़ एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सहारनपुर, भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं और उनकी सक्रियता ही पार्टी के भविष्य की दिशा तय करती है।

डॉ. शाज़िया नाज़ ने कहा —
“नेहरू जी के आदर्श आज भी हमारी तरफ राजनीति को दिशा देते हैं। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।” विधायक दर्पण" राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए पत्रकार गुलवेज़ आलम की रिपोर्ट 
#vidhayakdarpan 
8010884848

No comments:

Post a Comment