देवबंद। बुधवार को कस्बे में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप राणा ने की। इस अवसर पर संगठन को नई ऊर्जा देने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आने वाले समय में पार्टी को मज़बूत विकल्प के रूप में स्थापित करने पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक में बताया गया कि जनपद की कमान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संभाल ली है, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि इमरान मसूद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी।
बैठक में विशेष रूप से डॉ. शाज़िया नाज़ एडवोकेट (जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, सहारनपुर) की भूमिका पर चर्चा हुई। उनके संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने पार्टी को मजबूती देने के लिए लगातार सक्रियता दिखाई है और महिला कार्यकर्ताओं को भी राजनीति में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है।
इस मौके पर राहत खलील (प्रदेश सचिव), नानू कश्यप (ब्लॉक अध्यक्ष, देवबंद), जोगिंदर (यूथ ब्लॉक अध्यक्ष, देवबंद), मधु सहगल (प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस), अजय त्यागी (जिला महासचिव), असगर आलम (जिला सचिव), शहजाद उस्मानी (जिला महासचिव), राजपाल जी, मुनीश सहगल (जिला अध्यक्ष एससी/एसटी प्रकोष्ठ) सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विचार रखे। सभी ने एक सुर में कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देना ही प्राथमिकता है।
बैठक के दौरान यह भी संकल्प लिया गया कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को गांव-गांव, गली-मोहल्लों तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की असली धर्मनिरपेक्ष और जनहितैषी पार्टी है, जिसे जनता का भरोसा पुनः दिलाना होगा।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने, संगठन विस्तार और आने वाले चुनावों में पूरी तैयारी से उतरने का संकल्प लिया। "विधायक दर्पण" राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए पत्रकार गुलवेज आलम की रिपोर्ट
#vidhayakdarpan
8010884848
No comments:
Post a Comment