Featured Posts

गढ़ी पुख्ता में स्वास्थ्य सेवाओं और नगर विकास को मिली नई दिशा, उपमुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री से हुई मुलाकात

गढ़ी पुख्ता (जिला शामली, उत्तर प्रदेश)।

कस्बे गढ़ी पुख्ता में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और नगर पंचायत के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। कस्बे के चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुज चौधरी ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग उत्तरप्रदेश श्री अरविंद कुमार शर्मा से मुलाकात की।

स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

मिली जानकारी के अनुसार, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुज चौधरी ने बताया कि वे श्री शाकंभरी देवी भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पद्मविभूषण पूज्य गुरुदेव जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के शिष्य माता शाकंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज जी के सानिध्य में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पर पहुंचे।
उन्होंने कस्बे के स्वास्थ्य केन्द्र में अच्छी और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता रखी। जिस पर उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि गढ़ी पुख्ता को जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

नगर विकास को प्राथमिकता

इसके अलावा अंकुज चौधरी ने कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से भी उनके आवास पर भेंट की और गढ़ी पुख्ता नगर पंचायत के विकास कार्यों से संबंधित मांगें रखीं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि कस्बे को विकास योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी और नगर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

स्थानीय निवासियों की उम्मीदें

कस्बे के लोगों को अब उम्मीद है कि इन मुलाकातों के बाद गढ़ी पुख्ता को न केवल सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी बल्कि नगर पंचायत के विकास कार्य भी गति पकड़ेंगे।


✍️ संपूर्ण राजनीतिक समाचार पत्रिका “विधायक दर्पण” के लिए गढ़ी पुख्ता (जिला शामली, उत्तर प्रदेश) से पत्रकार पप्पू राणा की खास रिपोर्ट

📞 8010884848
🌐 www.vidhayakdarpan.com
📧 vidhayakdarpan@gmail.com

#vidhayakdarpan



No comments:

Post a Comment