देवबंद (सहारनपुर)। कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष डॉ. शाज़िया नाज़ ने देहरादून जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा से ऊब चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
डॉ. शाज़िया नाज़ ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजयी हुईं कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर कौर और उपाध्यक्ष पद पर विजयी अभिषेक सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून में कांग्रेस की इस शानदार जीत ने साफ कर दिया है कि भाजपा का सफाया होना अब तय है।
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव ने साबित कर दिया है कि जनता भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली से परेशान हो चुकी है। अब प्रदेश में कांग्रेस की वापसी निश्चित है।
इस मौके पर डॉ. शाज़िया नाज़ ने देवबंद में मिष्ठान वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया। विधायक दर्पण संपूर्ण राजनैतिक समाचार पत्रिका के लिए पत्रकार इमरान अब्बास की खास रिपोर्ट
#vidhayakdarpan
8010884848
No comments:
Post a Comment