Featured Posts

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 8 वर्षों के शासन में जिस नये भारत की कल्पना की गई, वो नये भारत का सपना साकार हुआ: डॉ. सतीश पूनियां


कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे व गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा की यह बात सही साबित होगी कि 2023 के चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस 10-15 सीटों पर सिमट जायेगी: राजेन्द्र राठौड़


जयपुर, 01 जून, 2022। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 08 साल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

डॉ. पूनियां के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी महत्वपूर्ण बिन्दु रखे।

डॉ. पूनियां के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी, ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर इत्यादि उपस्थित रहे। 


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के प्रेस वार्ता में महत्वपूर्ण बिन्दु:-


देश के इतिहास में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी जी के बतौर प्रधानमंत्री के रूप में आगमन से एक बड़ा क्रांतिकारी परिवर्तन आया। 

सुंदर सनातन देश की व्यवस्था में अनेकों ऐसे अवसर आये जब देश को चुनौतियों का मुकाबला करना करना पड़ा। मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक संघर्ष व बलिदान की कहानियां सबको ज्ञात हैं।

आज हम आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश में आजादी के आंदोलन के दौरान व उसके बाद की व्यवस्था में एक मिथक था, धारणा थी, कि देश को आजादी कांग्रेस पार्टी ने दिलाई ऐसा प्रचारित किया गया, इसके बाद यह कहा गया कि देश पर शासन करने का हक कांग्रेस को है, उसके बाद यह स्थापित किया गया कि कांग्रेस पार्टी में भी कोई शासन कर सकता है तो वह नेहरू-गांधी खानदान कर सकता है।


75 वर्षों की आजादी में लगभग 55 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी और एक खानदान विशेष ने देश पर शासन किया। कहने को कांग्रेस का शासन लोकतांत्रिक था, लेकिन उनके हिस्से में आपातकाल भी था, यातनायें थी, प्रतिबंध भी थे।


और इसी तरह बार-बार लोकतंत्र व संविधान की बात करने वाले कांग्रेस के लोगों के माथे पर वो कलंक भी था, जिसमें 100 भी ज्यादा बार चुनी हुई सरकारों को अपदस्थ कर दिया गया। अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग सर्वाधिक कांग्रेस पार्टी के शासन में हुआ।

आजादी का आंदोलन, आजादी के आंदोलन के बाद आपातकाल का आंदोलन और उसके बाद श्रीराम जन्मभूमि का आंदोलन, उसके बाद अनेकों आंदोलन, कश्मीर में एक देश में दो विधान दो विधान नहीं रहेंगे, इसको लेकर देश की एकता अखंडता के लिये भी आंदोलन हुये।


इस पृष्ठभूमि में चलते-चलते 90 के  दशक में पहला बदलाव अटल बिहारी वाजपेयी जी के शासनकाल के दौरान आया, अनकों दलों के साथ मिलकर गठबंधन की सफल सरकार चलाई।


देश के राजनीतिक इतिहास में मैं ये कहूं कि 2014 में भी इसी तरीके का राजनीतिक क्रांतिकारी बदलाव आया था, देश में  कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार, अराजकता, कुशासन, परिवारवाद, वंशवाद और जातिवाद इन सबके खिलाफ देश की जनता ने प्रतिकार किया और देश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी, जिसका नेतृत्व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं।


श्री मोदी सरकार एनडीए-2 को सफलतम 8 वर्ष पूर्ण हो गये, और इन 08 वर्षों की राजनीतिक तौर पर, सामाजिक तौर पर और शासकीय तौर पर ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं।



कांग्रेस के 55 वर्षों, श्री मोदी सरकार के 08 वर्ष और भाजपा के शासनकाल के 13 वर्षों का लेखा-जोखा करेंगे तो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जब लाल किले से आह्वान करते हैं कि भारत को स्वच्छ रखें, माताओं-बहनों को सम्मान, स्वास्थ्य और आरोग्य का संबल देने के लिये शौचालय बनाओ तो कदाचिद पूंजीपति देशों को हंसी आई, लेकिन यह सामान्य बात नहीं थी।


इतने बड़े लोकतंत्र में उन माता-बहनों की बिडंबना देखिये जो अंधेरा होने का इंतजार करती थी, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच थी कि उन्होंने इस पीड़ा को समझा और देश में 10 करोड़ शौचालय बनकर तैयार हुये, यह बदलाव की पहली शुरुआत थी।


सामान्य व्यक्ति के बैंक के खाते नहीं थे, आज आपको आसान लगता होगा, बैंक खातों से क्या परिवर्तन होता होगा, यह भी आपने देखा है। 45 करोड़ जनधन के खातों ने भारत की जनता को ताकत दी है और भ्रष्टाचार पर नकेल पड़ी है।


इस देश में दिव्यांग को विधवा को अपनी पेंशन के लिये गुहार लगानी पड़ती थी, आज इज्जत-सम्मान के साथ उनके खातों में राशि सीधे जमा होती है।

कांग्रेस शासन में इस देश में योजना चली थी, आवास योजना, जिसका नाम ही सुना था, कहीं खिड़की नहीं होती थी, कहीं दरवाजे नहीं होते थे, कहीं ईंटों का खंडर होता था, आज भारत के 03 करोड़ लोगों के सर पर सम्मान की छत है। देश के प्रधानमंत्री की वो पीएम आवास योजना लोगों के लिये वरदान साबित हो रही है।



आज भारत की शत प्रतिशत आबादी के पास गैस कनेक्शन हैं, और 10 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन उज्ज्वला के हैं, जिनसे माता-बहनों को धुंए से आजादी दिलाई है। यह बुनियादी बदलाव की बड़ी शुरुआत थी।


आज देश की 55 करोड़ आबादी को आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है, 03 करोड़ लोगों ने इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ लिया है। 


देश की नहीं दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम है किसानों की, वो है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जो छोटे किसान हैं जिनकी तादात 82 प्रतिशत है, इन किसानों के खातों में सालाना 06 हजार रुपये ट्रांसफर होना, यह दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम है। 


पीएम किसान सम्मान निधि से देश के 11.08 करोड़ किसानों को 1 लाख 92 हजार करोड़ की राशि सीधे खातों में हस्तांतरित होती है।


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अटल जी के समय शुरू हुई किसान क्रेडिट कार्ड योजना, जिसका असंख्य किसान लाभ उठा  रहे हैं, इससे किसानों का ताकत मिलती है।


इस देश में प्रधानमंत्री सड़क योजना की शुरुआत अटल जी ने की थी, देश के साथ राजस्थान भी सौभाग्यशाली है कि जहां इस योजना से 70 हजार किलोमीटर सड़क प्रधानमंत्री मोदी जी के शासन में बनी हैं, और देश में लाखों किलोमीटर सड़कें बनी हैं।


यह बदलता हुआ भारत है, और श्री मोदी सरकार ने जिस तरीके से सुविधाओं के विस्तार के लिये संकल्पित होकर कल्याणकारी योजनाओं के जरिये जो कार्य हुये, इसके लिये राजस्थान की जनता व राजस्थान भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं।


यह भगवान श्रीराम का देश है, राम की संस्कृति का देश है, जहां राम की महिमा हर जगह है, पूरी दुनिया देखती थी कि 500 वर्षों का संघर्ष और लाखों लोगों का बलिदान था, लेकिन दुनिया ने वो भी देखा कि सक्षमवान नेतृत्व, संकल्पवान व्यक्ति जिस कार्य को ठान ले तो करता है, भारत का सौभाग्य है कि राम की धरती पर राम का गुणगान हुआ है।


अयोध्या की पवित्र भूमि पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने कर कमलों से भव्य राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया।


दुनिया का इतिहास है कि जब किसी राजनीतिक दल का अध्यक्ष देश की एकता अखंडता के लिये अपने आपको आहूत कर दे, बलिदान कर दे, वो महान व्यक्तित्व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे।


श्यामा प्रसाद मुखर्जी वो शख्स थे, जो एक देश में दो विधान दो प्रधान नहीं चलेंगे, इसी नारे के साथ कश्मीर की घाटी में 1953 में बलिदान हो गये थे।


जिस कश्मीर की घाटी पर लाल चौक पर खून बहा जाता था और यह चुनौतियां होती थी कि कोई माई का लाल तिरंगा फहरा कर बताये, तिरंगे को जलाया जाता था, संविधान को जलाया जाता था, उस लाल चौक पर आज आप देखेंगे तो तिरंगा शान से फहराया जा रहा है।


यह इसलिये हुआ कि अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद आतंकवादियों पर नकेल डली और देश में कश्मीर में भी शांति बहाल हुई, पूरे देश में एक सकारात्मक वातावरण, सार्थक वातावरण और स्वाभिमान का वातावरण बना।


मुझसे कोई पूछे कि मोदी सरकार की एक शब्द में कोई उपलब्धि हो तो कोरोना जैसी विभीषिका और दुनिया के तमाम पूंजीपति, विकसित और संपन्न देशों के मुकाबले 135 करोड़ की आबादी के देश भारत ने जिस मजबूती से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वो आप सबके सामने है।


100 करोड़ 92 लाख लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाना, बूस्टर उपलब्ध करवाना, निशुल्क उपलब्ध करवाना, मैं मानता हूं कि आज के युग की प्रधानमंत्री श्री मोदी जी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।


भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 14 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा का आयोजन किया है। पार्टी, पार्टी के सभी मोर्चा जमीनी तौर से लेकर ऊपरी तौर पर बूथ स्तर तक लाभार्थियों तक और आम व्यक्तियों तक पुरजोर तरीके से श्री मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।


यह पहला अवसर है जब बात सहकारी संघवाद की जाती है, लेकिन इसकी कोई अनदेखी कर रहा है वो राजस्थान की कांग्रेस सरकार कर रही है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये देश के 80 करोड़ लोगों को राशन देना यह वैक्सीन के बाद दूसरी बड़ी उपलब्धि है। 

राजस्थान में जनधन के जो खाते हैं 3 करोड़ 11 लाख लाभार्थियों के खाते खोले गये और इसमें 12,994 करोड़ रुपये की मदद पहुंचाई गई।


मुद्रा योजना के जरिये देश के नौजवानों को स्वरोजगार के लिये प्रेरित करने के लिये एक करोड़ 11 लाख लोगों को श्रृण दिया, जिसकी स्वीकृत राशि 78629 करोड़ रुपये है।


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत राजस्थान के 75 लाख किसानों को 10 हजार 791 करोड़ राशि हस्तांतरित की गई है।


स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 81 लाख से अधिक शौचालय निर्मित हुये हैं, देश के 100 से ज्यादा शहरों में स्वच्छ भारत मिशन चल रहा है। 


जल जीवन मिशन के अंतर्गत आपको ध्यान है कि, लद्दाख तक भी नल के जरिये जल पहुंचाने कार्य भी हुआ है। इसी तरीके से सुदूर रेगिस्तान के गावों में भी नल से जल पहुंचाया गया।


जल जीवन मिशन एक महत्वाकांक्षी अभियान है, इसके लिये राजस्थान में 14 हजार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है।



एक बड़ी अभिनव योजना भारतमाला परियोजना है, देश को जोड़ने का काम, अब तक 2737 किलोमीटर की परिकल्पना थी, उसमें 39 हजार 669 करोड़ की लागत वाले 2226 किलोमीटर की लम्बाई के कार्यों की शुरुआत हो चुकी है, 1545 किलोमीटर के कार्य पूरे हो चुके हैं।


पीएम स्वनिधि जो स्ट्रीट वेंडर्स के लिये जो योजना थी, उसमें 66774 करोड़ रुपये राशि हस्तांतरित की गई।


रेल का नेटवर्क राजस्थान में काफी तेजी से विकसित हुआ, उसमें मोदी सरकार के शासन में इनवेस्टमेंट 56261 करोड़ की लागत से 5 हजार किलोमीटर की लंबाई का कार्य हुआ, जिसमें 28 परियोजनाएं शामिल हैं।


गरीब कल्याण अन्न योजना इत्यादि में राजस्थान के लिये 2 लाख 60 हजार करोड़ राशि खर्च होगी, 17 लाख 86 हजार टन खाद्यान का आवंटन होगा।

राजस्थान में उज्ज्वला के जरिये 65 लाख गैस कनेक्शन लाभार्थियों को  मिले।


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिये 04 करोड़ 49 लाख किसानों का फसल बीमा हुआ, जिसमें 01 करोड़ 25 लाख किसानों को 16 हजार 566 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि भारत सरकार ने दी।


श्री मोदी सरकार के 8 वर्षों के शासन के बारे में मैं कह सकता हूं कि जिस नये भारत की कल्पना की गई, वो नये भारत का सपना साकार हुआ। 

देश स्वाभिमान के साथ खड़ा हो, इस बात के लिये हर देशवासी की इच्छा थी, इसको प्रधानमंत्री जी पूरा किया, इसका ताजा उदाहरण रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान आप सबने देखा ही है, जिसमें 22 हजार 500 लोगों की सुरक्षा के साथ सकुशल वापसी हुई।


राजेन्द्र राठौड़ के प्रेस वार्ता में महत्वपूर्ण बिन्दु-

कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे व गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा की यह बात सही साबित होगी कि 2023 के चुनाव में कांग्रेस 10-15 सीटों पर सिमट जायेगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब चौथी बार बाडाबंदी करेंगे, मुख्यमंत्री हॉर्स ट्रेडिंग करते-करते हाथी को ही निकल गये, इनके विधायक इनके खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं, अपनी सरकार को बचाने के लिये मुख्यमंत्री बाड़ेबंदी का रिकॉर्ड बना रहे हैं।

कांग्रेस सरकार के कुशासन की हकीकत- बेरोजगारी, संस्थागत भ्रष्टाचार, पेट्रोल डीजल पर सर्वाधिक वैट, पटरी से उतर चुकी कानून व्यवस्था, पेपर लीक इत्यादि लंबी फेहरिस्त है विफलताओं की। जयपुर : समझो भारत न्यूज़ डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. के.एल.परमार की रिपोर्ट : 9636125006

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment