Featured Posts

कांग्रेस के विधायक अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलते हैं, खिलाफ बयान देते हैं तो यह उनके स्वयं के नेतृत्व की कमजोरी है, भाजपा पर झूठे आरोप मढ़ने से आप दोषमुक्त नहीं हो सकते: डॉ. सतीश पूनियां


जयपुर : राज्यसभा चुनाव को लेकर नैतिक रूप से हार मान चुके अशोक गहलोत ने  विधायकों की जासूसी के लिए उनके घरों पर पुलिस का पहरा बिठा रखा है,  पुलिस प्रशासन का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा: डॉ. पूनिया राजस्थान की जनता 2023 में जनविरोधी कांग्रेस सरकार को हमेशा के लिए नमस्कार कर हमेशा के लिये सत्ता से बाहर कर देगी: डॉ. पूनियां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखते हैं भ्रष्टाचार को लेकर, विकास कार्य नहीं होने इत्यादि को लेकर तो यह चिट्ठी कांग्रेस के विधायकों से भाजपा नहीं लिखवाती, आपकी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण कांग्रेस के विधायक ही सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखते हैंl।

हॉर्स ट्रेडिंग और एलीफैंट ट्रेडिंग की जनक कांग्रेस है, राजस्थान इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि यहां अशोक गहलोत ने अपनी अल्पमत की सरकार को बचाने के लिए कई बार बसपा के विधायकों को बिना उनकी राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से मर्ज कर लिया, क्या यह अलोकतांत्रिक व अनैतिक नहीं है? हमने कांग्रेस की सरकार को कभी गिराने की कोशिश नहीं की, मुख्यमंत्री  की तानाशाही कार्यशैली से नाराज होकर उनके खुद के विधायक ही इनके खिलाफ मोर्चा खोलते हैं, खुद के विधायक ही नाराज होते हैं

और इनके ही विधायक सरकार के मुखिया को चिट्ठी लिखते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी हठधर्मिता के कारण अपने विधायकों से मिलना भी पसंद नहीं करतेl अब राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के विधायक ही मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान दे रहे हैं तो क्या यह कांग्रेस के अंदर अंतरकलह और अंतर्विरोध नहीं है, क्या यह सब भाजपा करवा रही है? पिछली बार राज्यसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने पीसीसी चीफ को बर्खास्त करवाया और डिप्टी सीएम के पद से बर्खास्त किया और अपनी ही पार्टी के विधायकों पर राजद्रोह के केस लगवाए, क्या यह  कांग्रेस के विधायकों की मुख्यमंत्री की मनमर्जी कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश नहीं था?

मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी बचाने से ज्यादा किसी बात की चिंता नहीं है, बहन बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर जब मीडिया सवाल करता है तो पल्ला झाड़ लेते हैं नमस्कार कर चले जाते हैं, अब यही राजस्थान की जनता, बहन बेटियां, किसान और युवा 2023 में जनविरोधी कांग्रेस पार्टी कि सरकार को हमेशा के लिए नमस्कार कर सत्ता से बाहर करेंगेl कांग्रेस की सरकार डगमगा रही है और गिरने को तैयार है तो इसमें भाजपा का लेना देना नहीं है, यह अशोक गहलोत की खुद की कमजोरी है, और उनके तानाशाही रवैये के कारण कांग्रेस के विधायक नाराज होते हैं

तो यह अशोक गहलोत के स्वयं के नेतृत्व की कमजोरी है, भाजपा पर झूठे आरोप मढ़ने से आप दोषमुक्त नहीं हो सकते, और 2023 में किसान विरोधी, युवा विरोधी और महिला विरोधी इस सरकार को प्रदेश की जनता धराशायी  कर देगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तीन चौथाई बहुमत के साथ राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगीl

राज्यसभा चुनाव को लेकर अशोक गहलोत नैतिक रूप से हार मान चुके हैं, पिछले कई दिनों से विधायकों की जासूसी के लिए उनके घरों पर पुलिस का पहरा बिठा रखा है,

और पुलिस प्रशासन का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा हैl। जयपुर : समझो भारत न्यूज़ डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. के.एल.परमार की स्पेशल कवरेज : 9636125006

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment