कैराना। नगर पालिका के पूर्व सभासद ग़य्यूर अली की माता जरीफा (85 वर्ष) का बीते शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और सामाजिक-राजनीतिक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। परिवारजनों के अनुसार जरीफा पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार भी चल रहा था।
मंगलवार की देर रात मोहल्ला बिसातियान स्थित पूर्व सभासद ग़य्यूर अली के आवास पर भाजपा नेता मनीष चौहान पहुंचे और शोक संतप्त कर परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि माता-पिता का साया जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है और उनके जाने से जो रिक्तता उत्पन्न होती है, उसे भर पाना कठिन होता है।
इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों और परिचितों का भी लगातार परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है।
दिवंगत जरीफा अपने सरल स्वभाव और धार्मिक प्रवृत्ति के लिए जानी जाती थीं। मोहल्ले के लोगों के बीच उनका विशेष सम्मान था। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
रिपोर्ट- गुलवेज़ आलम कैराना
No comments:
Post a Comment