Featured Posts

पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अरविंद संगल व मंडल अध्यक्ष ने शक्ति केंद्र संयोजक एवं मंडल शामली के पदाधिकारियों को उनके विशेष परिचय पत्र भेंट किए।


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी ने  "मेरा परिवार भाजपा परिवार"  अभियान का कल लखनऊ में शुभारंभ कर दिया है, इस अभियान से 40 लाख परिवारों को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया है, उन्होंने कहा कि जब आप परिवारों में जाये उनसे वार्ता करें, मालूम करे उन परिवारों की भाजपा पार्टी से भविष्य में क्या अपेक्षा है, यह जानकारी पार्टी पदाधिकारियों को बताये इसी के आधार पर पार्टी अपना आने वाले चुनाव का घोषणा-पत्र तैयार करेंगी, लखनऊ से चली इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए आज भाजपा शामली मंडल ने 

"मेंरा परिवार भाजपा परिवार" कार्यक्रम कार्यकर्ताओ को समझने हेतु यह मीटिंग आयोजित की गई जिसमें भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित है, आप सबसे माननीय श्री अमित शाह जी का आह्वान पुनः  दोहराता हूं कि आप अपने अपने वार्ड में, अपने अपने शक्ति केंद्रों के प्रत्येक परिवार से संपर्क करें और परिवार को सदस्य बनाकर भाजपा से जोड़कर भाजपा के चालीस लाख भाजपा परिवार के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग दें, उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी  शामली द्वारा नवीन-सदस्य अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अरविंद संगल ने व्यक्त किए इस अवसर पर उन्होंने व मंडल अध्यक्ष ने शक्ति केंद्र संयोजक एवं मंडल शामली के पदाधिकारियों को उनके विशेष परिचय पत्र भी भेंट किए।


आज भारतीय जनता पार्टी मंडल शामली की एक बैठक स्टेट बैंक के पास लीला संस्थान पर हुई। बैठक में नगर अध्यक्ष भाजपा श्रीमती मीनू संगल ने मंडल शामली के पदाधिकारी व शक्ति-केंद्र संयोजको की दीपावली की शुभकामनाओं के साथ रंग-बिरंगे आकर्षक दीपक व शुभ दीपावली उपहार दिए गए।  मंडल उपाध्यक्ष सतीश धीमान ने नए वोटर्स बनाने की प्रकिया से अवगत कराया व सबसे सहयोग की अपेक्षा की।


बैठक में शामली विधानसभा विस्तारक शिवम जोशी जी ने पन्ना प्रमुख के कार्य पर चर्चा की। आज की बैठक मे नगर उपाध्यक्ष सतीश धीमान, रामनिवास सैनी, प्रमोद नामदेव, संजीव लोहान, श्रीमती भावना सैनी, नगर मंत्री श्रीमती नीतू वत्स, बृजमोहन शर्मा, नगर कोषाध्यक्ष संजय बंसल, मीडिया प्रभारी नितिन वत्स, सेक्टर संयोजक ओंकार भटनागर, अनुराग गोयल, ऋषि पाल सैनी, अरविंद खटीक, सत्यपाल सिंह, नसीम भूरा, राकेश जी, मोनू मित्तल, राकेश जांगिड़, अजय आर्य, संजीव कर्णवाल, आईटी विभाग से मनोज कश्यप , अमित शर्मा, अतुल शर्मा, डॉक्टर सुनील सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री मनीष भटनागर के द्वारा किया गया।

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450




No comments:

Post a Comment