Featured Posts

झिंझाना 15 अक्टूबर। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के मद्देनजर संपर्क अभियान चलाकर चुनावी वैतरणी पार करने का संकल्प दिलाया और उन्हें सम्मानित किया।


निकटवर्ती गांव सींगरा में भाजपा किसान मोर्चा के झिंझाना मंडल अध्यक्ष नवनीत चौधरी द्वारा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी।

बैठक रामवीर के आवास पर हुई। जिसमें किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष बंटी चौधरी ने कार्यकर्ताओं को

जनसंपर्क अभियान बढ़ाकर आगामी चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व जीत दिलाने हेतु कार्य में जुट जाने का आवाहन किया। परिचय बैठक में कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुए जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया।

प्रेम चन्द वर्मा

No comments:

Post a Comment