Featured Posts

व्यक्तित्व विकास सफल जीवन का एक मूलमंत्र है तथा इसका समय-समय पर सभी को विकास करना चाहिए ।

जब हम एक बहुत सफल व्यक्ति के व्यक्तित्व को समझते है और उसका विशलेषण करते है तो हम एक व्यक्ति को उसके गुणो का अहसास कराते है, उसकी विशेषताओ का अहसास कराते है जो एक सफल राजनेता, सफल अभिनेता, सफल बिजनेसमैन, सफल दुकानदार व सफल किसान के अन्दर होने चाहिए। स्वामी विवेकानन्द जी ने भी सफल व्यक्तित्व की पांच विशेष बाते बतलायी है। व्यक्ति को अपने व्यक्तित्व का विकास करने के लिए आत्मविश्वास, आत्मनियंत्रण, आत्मनिर्भर, आत्मत्याग व स्वयं एहसास इन सभी को अपने  जीवन में धारण कर व्यक्तित्व को निखारना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता प्रशिक्षण और कार्यकर्ता विकास का बड़ा महत्व है क्योंकि व्यक्ति अपने स्वयं के विकास के साथ-साथ पार्टी के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने स्वयं के व्यक्तित्व के विकास मूल्यांकन करना चाहिए। व्यक्तित्व विकास अपने व्यक्तित्व को अधिक सफल, प्रभावी, कार्यक्षम एवं अर्थपूर्ण बनता है इसलिए सभी को अपने व्यक्तित्व विकास को अग्रणी रूप में रखना चाहिए और समाज के निःसहाय व वंचितों के लिए भी हमेशा तत्पर रखकर सेवा करनी चाहिए।  उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित जैन धर्मशाला कांधला एवं स्थानीय बारात घर एलम में मण्डल प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अरविन्द संगल निवर्तमान चेयरमैन नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा व्यक्त किए गए।

उन्होंने कहां कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत बनने का जो सपना देखा है उसको पूरा करने का अब समय आ गया है, कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में आत्मनिर्भर भारत अभियान निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और एक आधुनिक व समृद्ध भारत की पहचान बनेगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक सदस्य को इस अभियान को पूरा करने के लिए पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा और अपने गॉव, शहर, समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए अग्रसर होना होगा।   

कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी काध्ांला के मण्डल अध्यक्ष द्वारा एवं एलम कार्यक्रम की अध्यक्षता एलम मण्डल अध्यक्ष संजीव मलिक ने की। इस अवसर पर श्रीमती सुधा अध्यक्ष महिला मोर्चा, नीरज उपाध्याय सभासद नगर पंचायत एलम, सतवीर वर्मा, नेरश सैनी, अमित मित्तल, रश्मिकांत जैन, संजय मित्तल, सुमित जैन, सुबोध कुमार, प्रवीण गिरि, ब्रहमपाल चौहान, वेदपाल चौहान, रजनीश दहिया, उपेन्द्र जावला, आशीष पंवार, नरेन्द्र चौहान, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।  


(संजीव मलिक)

मण्डल अध्यक्ष, 

भारतीय जनता पार्टी एलम मण्डल

नोट :- सम्बन्धित फोटो व न्यूज ई-मेल arvin_rc@yahoo.com से भेज दिए गए है।

No comments:

Post a Comment