Featured Posts

झिंझाना में भाजपाइयों ने चलाया लाभार्थी अभियान

झिंझाना 8 मार्च,कस्बे के कई मोहल्लों तथा मेन बाजार में भाजपाइयों ने लाभार्थियों से संपर्क किया। साथ ही उन्होंने लोगों से भाजपा के लिए वोट देने की अपील की।‌ खबर के अनुसार
      शुक्रवार को लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत सभासद अनुज गुप्ता के यहां से की गई। बाद में संपर्क अभियान के लिए मेंन बाजार, मौहल्ला सैदमीर, मौहल्ला ताडवाला से होते हुए मोहल्ला माजरा तक किया गया। अभियान के दौरान भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से मिलकर भाजपा को वोट देने की अपील की गई है। इस दौरान झिंझाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, सुनील बंसल, अमित गोयल, मंडल महामंत्री सतीश चौहान, अमित कोरी, नामित सभासद जितेंद्र चौहान, ठाकुर वीरपाल, अनुज गुप्ता, रामनिवास, संजीव सैनी, मोनू कश्यप, विशाल, हरपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#vidhayakdarpan #विधायकदर्पण
8010884848

एआईएमआईएम पार्टी कार्यालय बिडोली सादात में 66वा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमे कार्यकर्ताओं पदाधिकारी गणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

शनिवार को क्षेत्र के गांव बिडोली सादात में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन कार्यालय पर ज़िला अध्य्क्ष शामली हाफिज मोहम्मद इनाम के नेतृत्व में 66वा स्थापना दिवस का आयोजन किया गया मीटिंग में 
 जिला अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद इनाम ने कहा की कार्यकर्ता बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करे ताकि देश मे तरक्की आये इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष अकरम खान ने मीटिंग में पहुंचे सभी पद अधिकारी व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मुस्लिम नौजवान अब जाग चुका है और बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब की नीतियों को देखकर पार्टी में जुड़ रहे हैं। मीटिंग में जिला अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद इनाम, ब्लॉक अध्यक्ष अकरम खान, नगर अध्यक्ष शामली मोहम्मद फैसल, जिला महासचिव कांधला मोहम्मद इस्माइल, विधानसभा अध्यक्ष शामली दानिश मिर्जा, शाहरुख खान, शाहिद,  शौकीन अल्वी, जिला सचिव कयूम, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
@vidhayakdarpan 

भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न की खुशी में मिठाई बांटते पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष

आज जनपद शामली के कस्बा झिंझाना में निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नौशाद ठेकेदार जी के नेतृत्व में अपने कैंप कार्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने  की घोषणा किए जाने के तुरंत बाद उस खुशी मे आसपास के क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के साथ मिलकर सभी को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार व्यक्त करते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद ठेकेदार जी ने लोगों को बताया हम सब ज्यादातर किसान परिवार से आते हैं और स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को किसान मसीहा कहा जाता है

क्योंकि जिस तरह से हम किसानों को मेहनत और मजबूती के साथ संघर्ष करने की ऊर्जा और अपने हक के लिए लड़ने का रास्ता उन्होंने दिखाया था उसके परिणाम स्वरूप स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न का मिलना हम किसानो के लिए बड़े ही फख्र और खुशी का अवसर हैं।
इस खुशी के अवसर पर कामिल कुरैशी, बाबर कुरेशी, वसीम अहमद आदि सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे। विधायक दर्पण न्यूज से पत्रकार नसीम कुरैशी की रिपोर्ट
#विधायकदर्पण #vidhayakdarpan
www.vidhayakdarpan.com
8010884848

पत्रकार की माता का निधन होने से शामली के पत्रकारों में शोक की लहर

दैनिक जनवाणी समाचार पत्र के जिला प्रभारी शामली राजपाल पारवा की माता जी का निधन, आज दिनांक 29 जनवरी सोमवार, शाम सात बजे अचानक तबियत बिगडने पर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया, ईश्वर पारवा की माता जी की आत्मा को शांति दे..
------------------------------------
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि मेरी पूजनीय माता जी श्रीमती बाला देवी (74 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय श्री चतर सिंह का आज देर शाम देहांत हो गया है। प्रभु की ऐसी ही इच्छा थी। 
 अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 12  बजे मेरे पैतृक गांव दबथुवा, जिला मेरठ में किया जाएगा।
 राजपाल पारवा पत्रकार 
दैनिक जनवाणी
जनपद शामली

#samjhobharat #समझोभारत
www.samjhobharat.com
8010884848

पूर्व विधायक राव राफे खां की अहलिया मुशर्रत राव का हुआ इंतेकाल

*दुखद समाचार*
*राव अब्दुल वारिस पूर्व विधायक थानाभवन की अम्मी राव मुसर्रत बेगम (पत्नी राव रफें खां भूतपूर्व विधायक थानाभवन) का इंतकाल हो गया है। अल्लाह मरहूम को जन्नत अता फरमाए और परिजन व सुभचिंतकोको इस दुख की घड़ी में सब्र जमील अता फरमाए।*
*दफीना मगरिब की नमाज बाद कैडी (बाबरी शामली) में होगा
#vidhayakdarpan #विधायक दर्पण
www.vidhayakdarpan.in
8010884848

कैराना लोकसभा सीट पर रालोद का दावा

गढ़ी पुख़्ता कस्बे में आज एक सभा का अयोजन पूर्व मंत्री अमीर आलम खान के फार्म हाऊस पर संपन्न हुआ, गठबंधन में शामिल रालोद और सपा में लोकसभा चुनाव 2024 में सीटों और प्रत्याशियों को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है। इसी संबंध में आज पूर्व सांसद अमीर आलम खान ने गढ़ी पुख़्ता में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने रालोद कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव का टिकट देने की मांग उठाई उन्होंने कहा कि अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाएं जाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, गिरवर सिंह सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई पूर्व सांसद अमीर आलम ने अपने बेटे नवाज़िश आलम को कैराना लोकसभा सीट से चुनाव लडाने के संबंध में समर्थको और पार्टी के कार्यकर्ताओं से राय मांगी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस सीट पर रालोद कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाए सपा और अन्य सहयोगी दूसरे दलों को इस सीट से चुनाव नहीं लडाया जाए ।

उन्होंने कहा की कैराना लोकसभा सीट पर रालोद के अलावा अन्य किसी पार्टी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मौके पर थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने भी अपने विचार रखें रालोद के जिला अध्यक्ष वाजिद अली ने कहा कि कैराना लोकसभा सीट पर जिस पार्टी का सिंबल मिलेगा उसी पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा इस बात को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से चर्चा की जाएगी इस दौरान बुढ़ाना के पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान, ऋषि राज राझड़, देशराज, हरेंद्र ताना, सुरेंद्र गंदेवड़ा, रविंद्र सोंटा, पंकज सरोहा, मोहित खटियान, जिला पंचायत सदस्य अरविंद भारसी, सचिन वर्मा,आशुतोष पवार, योगेश, उमेश पवार, विकास,पप्पू प्रधान,विनोद कुमार आदि मौजूद रहे

बैठक का संचालन अनवर ने किया, इस बैठक में हैरत की बात रही कि हाड़ कपा देने वाली कड़ाके की ठंड में एक आवाज़ पर अमीर आलम समर्थक हजारों की तादाद में इनके फार्म हाऊस पर इकट्ठा होकर एक सुर में रालोद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों से कैराना लोकसभा सीट से टिकट की मांग करने के लिए अपने अपने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दिल्ली तक जाने के लिए तैयार नहीं नही दिखें बल्कि पूरे जोश के साथ दिल्ली चलने की बात भी कहते सुने गए ।
#vidhayakdarpan #विधायकदर्पण
www.vidhayakdarpan.in
8010884848

ए.आई.एम.आईं.एम पार्टी ने नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौपे और शपथ दिलाई

बिड़ौली । झिंझाना केरटू के गांव सुबरी में ए आई एम आई एम पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद इनाम शामली के द्वारा पद ग्राम सुबरी में महा सचिव नियुक्ति पत्र देने का कार्ये किया कुछ ग्राम व्यक्तियो को सदस्यता के नियुक्ति पत्र देकर शपथ दिलाई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे  गांव सुबरी में ए आई एम आई एम पार्टी के शाहिद निवासी ग्राम सुबरी पार्टी के महा सचिव के मकान पर मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग में ज़िला अध्यक्ष शामली हाफिज मोहम्मद इनाम द्वारा व ज़िला उपाध्यक्ष शामली अली रज़ा उर्फ समर रज़ा के नेतृत्व में कार्ये किया गया ज़िला अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद इनाम शामली ने कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में हम और आप सभी लगन से काम करेगे और ग्राम वासियो को ए आई एम आई एम पार्टी के  हित मे वोट देने की अपील करेंगे, शाहिद ग्राम महा सचिव सुबरी ने कहा कि अपनी मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे गांव के हर गली वह मोहल्ले में जी जान से मेहनत करेंगे और ए आई एम आई एम पार्टी को जिताएंगे बैरिस्टर ओवैसी साहब के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे  बैरिस्टर ओवेसी साहब ए आई एम आईं एम पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाये प्रोग्राम में हारून अल्वी, मोहम्मद आरिफ़, युसुफ ठेकेदार, ताहिर, शौकीन, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद नसीम, शौकीन अल्वी बिड़ौली, आस मोहम्मद बिड़ौली आदि ग्राम वासियों का सहयोग रहा।

#vidhayakdarpan

8010884848