Featured Posts

भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न की खुशी में मिठाई बांटते पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष

आज जनपद शामली के कस्बा झिंझाना में निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नौशाद ठेकेदार जी के नेतृत्व में अपने कैंप कार्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने  की घोषणा किए जाने के तुरंत बाद उस खुशी मे आसपास के क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के साथ मिलकर सभी को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार व्यक्त करते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नौशाद ठेकेदार जी ने लोगों को बताया हम सब ज्यादातर किसान परिवार से आते हैं और स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को किसान मसीहा कहा जाता है

क्योंकि जिस तरह से हम किसानों को मेहनत और मजबूती के साथ संघर्ष करने की ऊर्जा और अपने हक के लिए लड़ने का रास्ता उन्होंने दिखाया था उसके परिणाम स्वरूप स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न का मिलना हम किसानो के लिए बड़े ही फख्र और खुशी का अवसर हैं।
इस खुशी के अवसर पर कामिल कुरैशी, बाबर कुरेशी, वसीम अहमद आदि सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे। विधायक दर्पण न्यूज से पत्रकार नसीम कुरैशी की रिपोर्ट
#विधायकदर्पण #vidhayakdarpan
www.vidhayakdarpan.com
8010884848

पत्रकार की माता का निधन होने से शामली के पत्रकारों में शोक की लहर

दैनिक जनवाणी समाचार पत्र के जिला प्रभारी शामली राजपाल पारवा की माता जी का निधन, आज दिनांक 29 जनवरी सोमवार, शाम सात बजे अचानक तबियत बिगडने पर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया, ईश्वर पारवा की माता जी की आत्मा को शांति दे..
------------------------------------
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि मेरी पूजनीय माता जी श्रीमती बाला देवी (74 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय श्री चतर सिंह का आज देर शाम देहांत हो गया है। प्रभु की ऐसी ही इच्छा थी। 
 अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर 12  बजे मेरे पैतृक गांव दबथुवा, जिला मेरठ में किया जाएगा।
 राजपाल पारवा पत्रकार 
दैनिक जनवाणी
जनपद शामली

#samjhobharat #समझोभारत
www.samjhobharat.com
8010884848

पूर्व विधायक राव राफे खां की अहलिया मुशर्रत राव का हुआ इंतेकाल

*दुखद समाचार*
*राव अब्दुल वारिस पूर्व विधायक थानाभवन की अम्मी राव मुसर्रत बेगम (पत्नी राव रफें खां भूतपूर्व विधायक थानाभवन) का इंतकाल हो गया है। अल्लाह मरहूम को जन्नत अता फरमाए और परिजन व सुभचिंतकोको इस दुख की घड़ी में सब्र जमील अता फरमाए।*
*दफीना मगरिब की नमाज बाद कैडी (बाबरी शामली) में होगा
#vidhayakdarpan #विधायक दर्पण
www.vidhayakdarpan.in
8010884848

कैराना लोकसभा सीट पर रालोद का दावा

गढ़ी पुख़्ता कस्बे में आज एक सभा का अयोजन पूर्व मंत्री अमीर आलम खान के फार्म हाऊस पर संपन्न हुआ, गठबंधन में शामिल रालोद और सपा में लोकसभा चुनाव 2024 में सीटों और प्रत्याशियों को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है। इसी संबंध में आज पूर्व सांसद अमीर आलम खान ने गढ़ी पुख़्ता में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने रालोद कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव का टिकट देने की मांग उठाई उन्होंने कहा कि अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाएं जाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, गिरवर सिंह सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई पूर्व सांसद अमीर आलम ने अपने बेटे नवाज़िश आलम को कैराना लोकसभा सीट से चुनाव लडाने के संबंध में समर्थको और पार्टी के कार्यकर्ताओं से राय मांगी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस सीट पर रालोद कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाए सपा और अन्य सहयोगी दूसरे दलों को इस सीट से चुनाव नहीं लडाया जाए ।

उन्होंने कहा की कैराना लोकसभा सीट पर रालोद के अलावा अन्य किसी पार्टी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मौके पर थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने भी अपने विचार रखें रालोद के जिला अध्यक्ष वाजिद अली ने कहा कि कैराना लोकसभा सीट पर जिस पार्टी का सिंबल मिलेगा उसी पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा इस बात को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से चर्चा की जाएगी इस दौरान बुढ़ाना के पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान, ऋषि राज राझड़, देशराज, हरेंद्र ताना, सुरेंद्र गंदेवड़ा, रविंद्र सोंटा, पंकज सरोहा, मोहित खटियान, जिला पंचायत सदस्य अरविंद भारसी, सचिन वर्मा,आशुतोष पवार, योगेश, उमेश पवार, विकास,पप्पू प्रधान,विनोद कुमार आदि मौजूद रहे

बैठक का संचालन अनवर ने किया, इस बैठक में हैरत की बात रही कि हाड़ कपा देने वाली कड़ाके की ठंड में एक आवाज़ पर अमीर आलम समर्थक हजारों की तादाद में इनके फार्म हाऊस पर इकट्ठा होकर एक सुर में रालोद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों से कैराना लोकसभा सीट से टिकट की मांग करने के लिए अपने अपने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दिल्ली तक जाने के लिए तैयार नहीं नही दिखें बल्कि पूरे जोश के साथ दिल्ली चलने की बात भी कहते सुने गए ।
#vidhayakdarpan #विधायकदर्पण
www.vidhayakdarpan.in
8010884848

ए.आई.एम.आईं.एम पार्टी ने नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौपे और शपथ दिलाई

बिड़ौली । झिंझाना केरटू के गांव सुबरी में ए आई एम आई एम पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद इनाम शामली के द्वारा पद ग्राम सुबरी में महा सचिव नियुक्ति पत्र देने का कार्ये किया कुछ ग्राम व्यक्तियो को सदस्यता के नियुक्ति पत्र देकर शपथ दिलाई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे  गांव सुबरी में ए आई एम आई एम पार्टी के शाहिद निवासी ग्राम सुबरी पार्टी के महा सचिव के मकान पर मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग में ज़िला अध्यक्ष शामली हाफिज मोहम्मद इनाम द्वारा व ज़िला उपाध्यक्ष शामली अली रज़ा उर्फ समर रज़ा के नेतृत्व में कार्ये किया गया ज़िला अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद इनाम शामली ने कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में हम और आप सभी लगन से काम करेगे और ग्राम वासियो को ए आई एम आई एम पार्टी के  हित मे वोट देने की अपील करेंगे, शाहिद ग्राम महा सचिव सुबरी ने कहा कि अपनी मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे गांव के हर गली वह मोहल्ले में जी जान से मेहनत करेंगे और ए आई एम आई एम पार्टी को जिताएंगे बैरिस्टर ओवैसी साहब के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे  बैरिस्टर ओवेसी साहब ए आई एम आईं एम पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाये प्रोग्राम में हारून अल्वी, मोहम्मद आरिफ़, युसुफ ठेकेदार, ताहिर, शौकीन, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद नसीम, शौकीन अल्वी बिड़ौली, आस मोहम्मद बिड़ौली आदि ग्राम वासियों का सहयोग रहा।

#vidhayakdarpan

8010884848

बिना किसी भेदभाव के हम सभी समाज का हमेशा समान ख्याल रखेगे.

बाँसवाडा के भारत आदिवासी पार्टी के गढी विधान सभा प्रत्याशी मणिलाल गरासिया के आवास पर हुआ भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ताओ का सम्मेलन, सम्मेलन मे बूथ से ब्लॉक एवं जिला स्तर तक के सैकडो, कार्यकर्ताओ ने भाग लिया अतिथियो एवं विषिष्ट अतिथियो का माला पहना कर स्वागत किया कार्यकर्ताओ ने .प्रो . मणिलाल गरासिया का गर्मजोशी से स्वागत किया जय जोहार जय आदिवासी के नारो से वातावरण गुजायमान रहा . इस अवसर पर मणिलाल गरासियाने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया . उन्होंने कहा भारत आदिवासी पार्टी मात्र आदिवासीयो के हक के लिए नही इस क्षैत्र मे निवासरत गैर आदिवासीयो के भी हितो की वकालत करती है। मैं विजयी हुआ तो बिना भेदभाव के सभी समाजो के साथ समान न्याय करूगा ये लड़ाई हमारे आदिवासी क्षेत्र को बचाने की और उनके विकास की लडाई है।  सभी समाज का हम पार्टी मे स्वागत करते है। बिना किसी भेदभाव के हम सभी समाज का हमेशा समान ख्याल रखेगे. बाँसवाडा से ब्यूरो चीफ  रामलाल यादव की रिपोर्ट

#vidhayakdarpan
8010884848

राजस्थान के मंत्री लालचंद कटारिया ने चुनाव आयोग को झूठा शपथ-पत्र दिया : जिस स्कूल से 10वीं-12वीं पास बताया, प्रिंसिपल ने कहा- इस नाम का कोई स्टूडेंट नहीं रहा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्री कटारिया ने किया "फर्जीवाड़ा"! राजस्थान के मंत्री लालचंद कटारिया ने चुनाव आयोग को झूठा शपथ-पत्र दिया : जिस स्कूल से 10वीं-12वीं पास बताया, प्रिंसिपल ने कहा- इस नाम का कोई स्टूडेंट नहीं रहा , आखिर मंत्री बनकर क्या साबित करना चाहते हैं?

जयपुर :
राजस्थान सरकार में ​कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का अपनी एजुकेशन को लेकर चुनाव आयोग में झूठा शपथ पत्र देने का मामला सामने आया है। कटारिया ने 2003 के विधानसभा चुनाव में आमेर सीट से भरे एफिडेविट में खुद को रायबरेली (यूपी) के इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट (12वीं) पास बताया था। जबकि 2008 के विधानसभा चुनाव में झोटवाड़ा सीट से भरे एफिडेविट में खुद को 10वीं पास बताया था। चार चुनावों में उन्होंने शिक्षा को लेकर अलग-अलग ब्योरा दिया है।

रायबरेली के जिस इंटर कॉलेज से कटारिया ने 10वीं और 12वीं पास करने का दावा किया है। उस कॉलेज ने उनके यहां लालचंद कटारिया नाम का स्टूडेंट होने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद कटारिया सवालों के घेरे में आ गए हैं।

लालचंद कटारिया का 2003 के विधानसभा चुनाव में पेश किया गया एफिडेविट। इसमें कटारिया ने शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट बताई थी।
लालचंद कटारिया का 2003 के विधानसभा चुनाव में पेश किया गया एफिडेविट। इसमें कटारिया ने शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट बताई थी।
पांच साल में 12वीं से 10वीं पास हो गए
चुनाव लड़ते समय हर उम्मीदवार को अपनी शिक्षा, मुकदमों, प्रॉपर्टी, असेट एंड लायबिलिटी को लेकर एफिडेविट देना होता है। इस एफिडेविट में कटारिया ने 2003 के चुनाव में खुद को 12वीं पास बताया, जबकि पांच साल बाद 2008 के चुनाव में खुद को 10वीं पास बताया। शैक्षणिक योग्यता बढ़ तो सकती है। कम होना संभव नहीं है।

2008 के विधानसभा चुनाव के एफिडेविट में कटारिया ने खुद की शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल बताई थी। इससे पांच साल पहले 2003 में इंटरमीडिएट (12वीं) थी।
2008 के विधानसभा चुनाव के एफिडेविट में कटारिया ने खुद की शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल बताई थी। इससे पांच साल पहले 2003 में इंटरमीडिएट (12वीं) थी।
चार चुनाव में कटारिया की शिक्षा का ब्योरा

लालचंद कटारिया ने 2003 का विधानसभा चुनाव आमेर से लड़ा था। उस वक्त उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता के कॉलम में श्री नर्मदेश्वर इंटर कॉलेज, रायबरेली से 1990 में इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा पास लिखा।
2008 में झोटवाड़ा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। तब कटारिया ने अपनी शैक्षणिक योग्यता श्री नर्मदेश्वर इंटर कॉलेज, रायबरेली से 1986 में हाई स्कूल (10वीं) पास बताई।
2009 में जयपुर ग्रामीण से लोकसभा चुनाव में पेश एफिडेविट में भी कटारिया ने शैक्षणिक योग्यता के कॉलम में हाई स्कूल (10वीं) पास लिखा।
2018 का विधानसभा चुनाव झोटवाड़ा से लड़ा। कटारिया ने एफिडेविट में शैक्षणिक योग्यता के कॉलम में ​बदलाव करते हुए इंटरमीडिएट (12वीं) पास लिखा।
2018 के शपथ पत्र में दिया गया शिक्षा का ब्योरा।
2018 के शपथ पत्र में दिया गया शिक्षा का ब्योरा।
इंटर कॉलेज ने कहा- स्कूल में लालचंद कटारिया के स्टूडेंट होने का कोई रिकॉर्ड नहीं
श्री नर्मदेश्वर इंटरमीडिएट कॉलेज ने लिखित जवाब में लालचंद कटारिया के संस्थान का स्टूडेंट होने से साफ इनकार कर दिया। कॉलेज के प्रिंसिपल ने कटारिया के इस संस्थान से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट पास करने के सवाल के जवाब में लिखा- लालचंद कटारिया ने श्री नर्मदेश्वर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट परीक्षा पास नहीं की है। लालचंद कटारिया का कोई भी विवरण स्कूल के संस्थागत या व्यक्तिगत रिकॉर्ड में नहीं है।

नर्मदेश्वर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य ने दिया जवाब।
नर्मदेश्वर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य ने दिया जवाब।
चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला
मंत्री लालचंद कटारिया के शिक्षा से जुड़े झूठे एफिडेविट का मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। कुछ लोगों ने चुनाव आयोग में दस्तावेज भेजे हैं, जिनमें झूठा शपथ पत्र देने के मामले में सख्त एक्शन लेने की मांग की गई है। चुनाव आयोग के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी दस्तावेज भेजकर कटारिया पर एक्शन लेने की मांग की हैं। अब देखना यह हैं, कि राजस्थान सरकार के इस मंत्री लालचंद कटारिया पर चुनाव आयोग के द्वारा क्या कानूनी कार्यवाही की जाती हैं, तथा इनकी पार्टी के हाई कमान के द्वारा भी कोई ठोस कदम उठाया जाता हैं या नहीं। या फिर यह नेताओं के माजरे ऐसे ही चलते रहेंगे ? क्या इस तानाशाही शासन, पोपा बाई के राज में ऐसे ही चलता रहेगा? आखिर इस प्रकार क्यों ? क्या कहीं न कहीं चुनाव आयोग और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की भी मिलीभगत कहे तो इसमें कोई सन्देह वाली बात नहीं हैं। अब देखने वाली बात यह हैं कि इस मंत्री पर कानूनी कार्यवाही होती हैं या नहीं। अब हमारी कलम की ताकत क्या रंग लाती हैं ? वो तो आने वाला वक्त बताएगा ।                                  जयपुर विधायक दर्पण न्यूज से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार की स्पेशल रिपोर्ट : 9636125006

#vidhayakdarpannews
8010884848