Featured Posts

गाँधी जयंती : राष्ट्रपति, पीएम मोदी, शाह और राजनाथ ने बापू को किया नमन


नई दिल्ली : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज दो अक्तूबर को 151वीं जयंती है। भारतीय इतिहास में बापू नाम सबसे प्रेरणादायक महापुरूषों में शुमार है। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  राजघाट पर पहुँचे। उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाए और फिर सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल हुए।

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने उनके जन्मदिवस पर उन्हें नमन किया है और देशवासियं को उनके सत्य और अहिंसा के पग पर चलने का दोबारा संकल्प लेने को कहा है। 

राष्ट्रपति ने लिखा, गांधी जयंती के दिन, कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। सत्य, अहिंसा और प्रेम का उनका संदेश समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करके समस्त विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। वे संपूर्ण मानवता के प्रेरणा-स्रोत बने हुए हैं।


देशवासियों को राष्ट्रपिता के सत्य और अहिंसा के पग पर चलने का संकल्प दिलाते हुए राष्ट्रपति ने कहा, 'आइए, गांधी जयंती के पुनीत अवसर पर हम सब पुन: यह संकल्प लें कि हम सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए, राष्ट्र के कल्याण और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहेंगे और एक स्वच्छ, समृद्ध, सशक्त व समावेशी भारत का निर्माण करके गांधी जी के सपनों को साकार करेंगे।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'हम गांधी जयंती के मौके पर प्यारे बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और महान विचारों से सीखने के लिए बहुत कुछ है। बापू के आदर्श समृद्ध और करुण भारत बनाने में हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।'


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बापू को नमन करते हुए कहा, 'गांधी जी के असाधारण व्यक्तित्व व साधनापूर्ण जीवन ने विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया। स्वदेशी के उपयोग को बढ़ाने के उनके स्वप्न को पूर्ण करने के लिए आज पूरा देश मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी को अपना रहा है। गांधी जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।'

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बापू की जयंती पर कहा, 'महात्मा गांधी का जीवन एवं दर्शन समस्त भारतवासियों के लिए प्रेरणा है। भारत की स्वतंत्रता के लिए आंदोलन करने के साथ-साथ उन्होंने हमें सत्य, अहिंसा, स्वराज और स्वच्छता के विषय में भी नई दृष्टि और दर्शन के बारे में भी जाग्रत किया है। पूज्य बापू की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं।'

हाथरस जा रहे कांग्रेसियों पर यूपी पुलिस का लाठीचार्ज, धक्‍का-मुक्‍की में राहुल गांधी भी गिरे।


नई दिल्ली: हाथरस में पीड़‍िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल और प्रियंका गांधी को यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर यूपी पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें जमीन पर धकेल दिया गया और लाठीचार्ज किया गया, जब वह और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच राजमार्ग पर मार्च कर रहे थे।

राहुल और प्रियंका के काफिले का ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर रोक दिया गया था, लेकिन वह पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए पैदल ही निकल पड़े। हालांकि कुछ समय बाद यूपी पुलिस ने उनको पैदल जाने से भी रोकने का प्रयाग किया, जिसमें धक्‍का-मुक्‍की हुई और राहुल गांधी गिर पड़े। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उनको रोके जाने के बाद राहुल गांधी समेत उनके सैकड़ों समर्थकों के सड़क पर बैठ गए।

राहुल गांधी ने कहा, "पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज


किया और मुझे जमीन पर फेंक दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या मोदी जी इस देश में चल सकते हैं?

सरकार के मंत्रियों व अधिकारियों की तनातनी से राज्य का विकास चौपट



सरकार को एक दिन भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं-धस्माना

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले लंबे समय से सरकार के मंत्रियों व राज्य के नौकरशाहों में टकराव देखने को मिल रहा है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री का ना तो अपने मंत्रीयों पर नियंत्रण है ना ही नौकरशाही पर और इन परिस्थितियों का खामियाजा राज्य की जनता को उठाना पड़ रहा है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लंबे समय से राज्य के कई मंत्री इस बात को सार्वजनिक रूप से कहते आ रहे हैं कि नौकरशाह उनकी बात नहीं सुन रहे व उनके आदेशों का पालन नहीं कर रहे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से लेकर मंत्री रेखा आर्य कई बार मुखर होकर यह बात कह चुके हैं । श्री धस्माना ने कहा कि वर्तमान में सरकार के कई मंत्री राज्य के नौकरशाहों की एसीआर लिखने के अधिकार पर मुख्यमंत्री की राय से अलग विचार सार्वजनिक तौर पर रख चुके हैं जो कि एक गंभीर बात है क्योंकि मन्त्रीमण्डल सामूहिक जिम्मेदारी के सिद्धान्त पर चलता है और अगर एक मंत्री मुख्यमंत्री की बैठाई जांच पर ही अविश्वास जता रहा है और अन्य मंत्री भी उसकी बात का समर्थन कर रहे हों तो इससे बड़ा राजनैतिक संकट सरकार में क्या हो सकता है। श्री धस्माना ने कहा कि सरकार के मंत्रियों व अधिकारियों के इस टकराव से राज्य का विकास पूरी तरह से ठप्प हो गया है । उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौर में जब पूरी मशीनरी को एकजुटता व समन्वय से जनता के लिए काम करना चाहिए था तब सरकार में मची इस सर फुटव्वल से जनता ही पिस रही है। श्री धस्माना ने कहा कि इस सरकार को एक दिन भी सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। 

सूर्यकांत धस्माना

उपाध्यक्ष पीसीसी

दिल्ली से पंजाब तक किसानों का हल्लाबोल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के राजपथ पर ट्रैक्टर में लगाई आग


नई दिल्ली* ,केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ देश में प्रदर्शन रुका नहीं है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है. सोमवार सुबह भी देश की राजधानी दिल्ली के दिल कहे जाने वाले राजपथ पर बिल के विरोध में गुस्सा देखने को मिला. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी और कृषि विधेयकों पर विरोध जताया. 


किसान कानून का विरोध कर रहे कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ता सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर लेकर राजपथ पहुंचे. यहां इंडिया गेट के पास उन्होंने कृषि विधेयक का विरोध करते हुए ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. तुरंत ही मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. 


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, करीब सुबह 7.15 बजे 15-20 लोग इंडिया गेट के पास आए और ट्रैक्टर में आग लगाई. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और ट्रैक्टर को वहां से हटाया.


अब इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, सीसीटीवी की मदद से उन लोगों के चेहरे तलाशे जा रहे हैं जिन्होंने ट्रैक्टर में आग लगाई. पुलिस की ओर से इस मामले में कानूनी एक्शन लिया जाएगा.

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मोबाइल शौचालय पर्यटकों को समर्पित किए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित किये श्रद्धा सुमन


देहरादून। पर्यटक सूचना केन्द्र जैसी मौजूदा सुविधाओं के साथ ही यात्रा स्थलों पर जहाँ शौचालय और टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है। उन स्थानों पर पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग द्वारा मोबाइल शौचालय स्थापित किये जाने की पहल की गई है।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज यहाँ अपने सरकारी आवास 17 सुभाष रोड़ पर एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मोबाइल शौचालय को जार्ज एवरेस्ट, मसूरी के लिए


रवाना किया। श्री महाराज ने कहा कि  प्रखर राष्ट्रवादी और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक मोबाइल शौचालयों की सुविधा देने का आज शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होने कहा कि चार धाम यात्रा को साफ सुथरा तथा यात्रा मार्ग पर यात्रियों को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अंतर्गत चारधाम यात्रा मार्ग पर

शौचालयों, पर्यटक सूचना केंद्रों तथा बस शेल्टर का उच्चीकरण किया जा रहा है जिसके तहत प्रथम चरण में 54 शौचालयों के उच्चीकरण एवं आधुनिकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि ये सभी  शौचालय जिनमें देहरादून में 7,  टिहरी में 24,  रुद्रप्रयाग में 8 एवं उत्तरकाशी जनपद में 15 शौचालयों का उच्चीकरण किया जाना है। जबकि द्वितीय चरण में पौड़ी एवं चमोली जनपद के 37 शौचालयों का उच्चीकरण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि आधुनिक

मोबाइल शौचालयों को इसी योजना के तहत लगाये जाने का एक सार्थक प्रयास है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि अत्याधुनिक मोबाइल शौचालयों को कहीं भी सुविधानुसार लगाया जा सकता है। श्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में 5 मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की जा चुकी है। जो कि मसूरी एवं जॉर्ज एवरेस्ट में लगाए जाने हैं। उन्होने बताया कि मोबाइल शौचालय में पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग

व्यवस्था है। महिला शौचालय में 3 सीट और पुरुष शौचालय में 2 सीट एवं एक यूरिनल पोट लगाया गया है। इसमें 2 किलो वाट का सोलर प्लांट भी लगाया गया है जो कि इस मोबाइल शौचालय की बिजली की जरूरत को पूरा करेगा। इसमें 1000 लीटर पानी का टैंक तथा पानी के टैंक को भरने के लिए मोटर की व्यवस्था है जिससे पानी को लिफ्ट करके कहीं से भी भरा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सीवर के कनेक्शन के लिए 750 लीटर क्षमता का टैंक इस शौचालय में लगाया गया है तथा इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता है। पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बताया कि अभी कुल 14 मोबाइल शौचालय

खरीदना प्रस्तावित है, जिसमें से 5 खरीदे जा चुके हैं। हरिद्वार में चार, जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में पांच, चोपता तुंगनाथ में एक, सतपुली में एक, कौड़ियाला में एक, कण्वाश्रम में एक और कालीमठ में एक शौचालय लगाया जाना प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि एक मोबाइल शौचालय की लागत लगभग 16.50 लाख है। जिसे और कम किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो। हमने उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को कई रियायतें भी दी हैं। इसलिए निश्चित रूप से अब पर्यटक उत्तराखंड की ओर रूख अवश्य करेगा। 

 

*निशीथ सकलानी* 

मीडिया प्रभारी, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति, जलागम एवं धर्मस्व, उत्तराखंड सरकार।

आज भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ राधेश्याम खुराना की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 13 बूथ नंबर 157 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई


डॉक्टर खुराना ने कहा पंडित दीनदयाल जी एक ऐसे राजनैतिक विचारधारा के सूत्रधार एवं समर्थक थे जिसमें राष्ट्रभक्ति की भावना कूट का कूट कूट कर भरी थी हिंदूवादी चेतना को भारतीयता का प्राण समझते थे डॉक्टर खुराना ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र निर्माण के कुशल शिल्पी ओ में एक महान हस्ती थे व्यक्तिगत जीवन तथा राजनीति के सिद्धांत और व्यवहार में समानता रखने वाले इस महान भारतीय को काफी विरोधों का सामना करना पड़ा राष्ट्रभक्ति थे जिनका जय हो ऐसे महापुरुषों को भला 4 देशों से डिगमंगा सकता है इस अवसर पर जो धोतड गांव के सरपंच विनोद सहारन जी मंडल के सचिव हरपाल जी और खुराना हस्पताल की संचालिका डॉ मनीषा खुराना डॉ गौरव खुराना पनापुरमुख धर्मवीर जी कृष्ण कुमार जी नरेश कुमार जी लाल का व अन्य भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे

घोटाले की पोल खोलने पर संजय सिंह पर हुआ मुकदमा-राजेन्द्र सिंह



आप पार्टी जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला 

शामली। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष राजेन्द सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार पर आप सांसद संजय सिंह पर कोरोना काल में किए गए घोटाले की पोल खोलने के चलते देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि सच बोलना गुनाह है तो पार्टी का हर कार्यकर्ता यह गुनाह करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान विरोधी तीन अध्यादेश लाकर किसानों की कमर तोडने का काम किया है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने शनिवार को आयोजित एक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सांसद संजय सिंह ने योगीराज में कोरोना काल में किए गए घोटाले की पोल खोल दी थी जिसके चलते प्रदेश सरकार ने संजय सिंह पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करा दिया। सांसद संजय सिंह रविवार को लखनऊ में अपनी गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कहा कि वे योगी सरकार से पूछना चाहते हैं कि हर दिन प्रदेश में किसी न किसी ब्राहमण की हत्या हो रही है, संजय सिंह ने कोरोना काल में मेडिकल इक्रूप्मेंट खरीद की कमीशनखोरी को उजागर किया। उन्हांेने कहा कि यदि सच बोलना गुनाह है तो पार्टी का हर कार्यकर्ता यह गुनाह करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान विरोधी तीन बिल लाकर किसानों की कमर तोडने का काम किया है। लाॅकडाउन के कारण किसान पहले से ही परेशान था, अब तीन बिल आने पर वह किसी लायक नहीं रहेगा। इस अवसर पर वीरपाल उपाध्याय, विनोद बालियान, आरपी शुक्ला, सचिन मलिक, बलराज मुखिया, हरपाल सिंह, जावेद राणा, संजीव श्योरान, सौराम सिंह, मोनू जावला आदि भी मौजूद रहे।