Featured Posts

एआईएमआईएम की समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम पर चर्चा

बिडौली। बिडौली सादात स्थित एआईएमआईएम कार्यालय पर शुक्रवार देर शाम पार्टी की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मेहताब चौहान के कैराना में होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मेहताब चौहान 20 सितंबर को कैराना पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम विधानसभा प्रत्याशी एडवोकेट इरफान इंजीनियर के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
बैठक की अध्यक्षता पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव हाफिज मोहम्मद इनाम ने की। इस दौरान कई लोगों ने एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। हाफिज मोहम्मद इनाम ने नवनियुक्त सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
हाफिज इनाम ने कहा कि पार्टी दलित, मजदूर और पिछड़े वर्ग के हितों के लिए काम करती है। पार्टी को मजबूत करने के लिए घर-घर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान ग्राम अध्यक्ष शौकीन, ब्लॉक अध्यक्ष अकरम खान, तौफीक, यूथ जिलाध्यक्ष एजाज, कय्यूम, जिशान, अनस आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment