Featured Posts

एआइएमआइएम की समीक्षा बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा।

बिड़ौली। झिंझाना क्षेत्र के गांव बिडौली सादात में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जानकारी के अनुसार मीटिंग बुधवार शाम को पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अकरम खान के आवास पर की गई। इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे AIMIM पार्टी के अकरम खान ने मीटिंग में आने वाले सभी का स्वागत फूल मालाओं से किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा से परिचित कराया।उन्होंने कहा कि AIMIM एक सामाजिक न्याय पर आधारित राजनीतिक आंदोलन है, जो दलितों, पिछड़ों, गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। पार्टी का उद्देश्य हाशिये पर खड़े लोगों की आवाज़ को सदनों तक पहुँचाना है।  सभी ने पार्टी की विचारधारा पर आस्था जताई और सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव हाफिज इनाम ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा आज AIMIM युवाओं और आम जनता के बीच एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरी है। हमारा लक्ष्य है कि हम हर घर तक पहुँचें और जन-जन को जोड़ें। जिला अध्यक्ष परवेज चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में घर-घर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि पार्टी की पहुंच और जनाधार और मजबूत हो।आगामी चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई बैठक के दौरान आगामी चुनावों को लेकर भी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।इस बैठक में,प्रत्याशी कैराना विधानसभा चौधरी इरफान इंजीनियर, एजाज, नफीस, सुल्तान,कय्यूम,अब्दुल सहित कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment