Featured Posts

रालोद का लोक संवाद-शामली नगर कार्यक्रम का सफल आयोजन, "नींव से निर्माण – संकल्प सभा" को सफल बनाने का लिया संकल्प*

शामली राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आगामी 28 जून को काबड़ौत में आयोजित होने वाली "नींव से निर्माण – संकल्प सभा" की तैयारियों के क्रम में नगर पालिका सभागार, शामली में "लोक संवाद – शामली नगर" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रसन्न चौधरी , विधायक शामली सदर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष  चौधरी वाजिद अली  उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ, शामली के अध्यक्ष अंकित जैन ने की।
कार्यक्रम में नगर के सम्मानित व्यापारियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए क्षेत्र के विकास, व्यापारी हितों, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं तथा जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि जनभागीदारी और संवाद ही मजबूत समाज तथा विकसित क्षेत्र की आधारशिला हैं।
मुख्य अतिथि  प्रसन्न चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सदैव किसानों, व्यापारियों, युवाओं एवं आम जनमानस के हितों के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने सभी उपस्थित जनों से 28 जून को काबड़ौत में आयोजित होने वाली "नींव से निर्माण – संकल्प सभा" में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि चौधरी वाजिद अली ने कहा कि लोक संवाद कार्यक्रम जनता और संगठन के बीच मजबूत संवाद स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विजय कौशिक, व्यापार प्रकोष्ठ  जिला अध्यक्ष  विकास धीमान,  देवानंद गौड, सुशील चौहान,  राजकुमार वर्मा, विजय संगल,  राहुल वर्मा, डॉ अर्जुन वर्मा,  विकास उपाध्याय,  अनुज सोनी,  विकास वर्मा, अमित गोयल सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, व्यापारी हितों की रक्षा एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने 28 जून को काबड़ौत में आयोजित होने वाली "नींव से निर्माण – संकल्प सभा" को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंकित जैन ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सुझावों और सहभागिता से ही विकास की मजबूत नींव रखी जा सकती है। उन्होंने सभी से आगामी संकल्प सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
विधायक दर्पण राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए पत्रकार सुरेन्द्र सिंह निर्वाल की ख़ास रिपोर्ट 
#vidhayakdarpan 
8010884848

No comments:

Post a Comment