Featured Posts

आपसी भाईचारे के साथ मनाए ईद उल अजहा का त्यौहार, ग्राम बीडीसी

बिड़ौली/झिंझाना। आगामी 28 मई को देश भर में मनाए जाने वाले ईद उल अजहा का त्यौहार दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए आपसी भाई चारे के साथ मनाए ।जनपद शामली के गांव बिड़ौली सादात निवासी फजल अली उर्फ अच्छू मिया ग्राम बीडीसी वार्ड62, पूर्व प्रधान इसरार,समाज सेवी बाकिर अली,aimim पार्टी से हाफिज मोहम्मद इनाम पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव  ने लोगो से अपील करते हुए कहा की आगामी 28 मई को देश भर में ईद उल अजहा का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा आप सभी लोग इस त्यौहार पर आपसी भाईचारे का संदेश दे तथा मिलजुलकर त्यौहार मनाए जिससे दूसरे धर्म के लोगो को ज़रा भी तकलीफ ना हो।

 फजल अली ने कहा कि कुर्बानी के दौरान कुछ विशेष बातों का ख्याल रखे, जैसे कुर्बानी खुले में न करे, नाली में जानवर का अवशेष ना बहे उसे तुरंत गढ्ढे में दबा दे अगर कहीं नाली में दिखाई दे तो वहां ढेर सारा पानी डालकर उसको बहा दें, जानवर का कोई अवशेष सड़क पर ना फेंके जिससे दूसरे की भावना आहत हो , इसके अलावा चील कौओं के लिए छत पर भी अवशेष न फेंके क्योंकि अक्सर देखा गया है चील या कोआ अवशेष उड़ाकर ले जाता है और गलती से कहीं और गिर जाता है तो ये जरा सी गलती बड़ी भी हो सकती है इसका भी विशेष खयाल रखें

कुर्बानी करते वक्त जानवर की वीडियो न बनाए और फोटो भी सोशल मीडिया पर ना डाले,और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी ना करे ,आगे कहा की ईद उल अजहा के मौके पर साफ सफाई व पानी का विशेष ख्याल रखा जाए । 

इर्द उल अजहा के दिन कुर्बानी के जानवर के अवशेष सड़को पर ना डालकर केवल गड्डा खोदकर दबा दे  त्यौहार के दिन पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई गाइड लाइन का पालन करे और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी ना करे, विधायक दर्पण न्यूज़ से शाकिर अली की ख़ास रिपोर्ट 
#vidhayakdarpan 
8010884848

No comments:

Post a Comment