Featured Posts

अरशद के परिजनों से मिले AIMIM के पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिवपरिजनों को दी सांत्वना, न्याय का दिलाया भरोसा

बिड़ौली/झिंझाना। गांव इस्सोपुर टील में दिनदहाड़े हुई दर्दनाक हत्या के बाद शोक में डूबे कक्षा 12 के छात्र अरशद के परिवार से मिलने (AIMIM) के पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव हाफिज मोहम्मद इनाम पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया और इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

परिजनों से बातचीत के दौरान अरशद के पिता और भाइयों ने परिवार की पीड़ा साझा की। उन्होंने बताया कि अरशद परिवार का सबसे छोटा बेटा था। उससे बड़े दो भाई मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि अरशद पढ़ाई में जुटा हुआ था और कक्षा 12 का छात्र था। उसकी अचानक और निर्मम हत्या से पूरा परिवार सदमे में है और घर का माहौल गमगीन बना हुआ है।

गौरतलब है कि चार दिन पूर्व गांव इस्सोपुर टील में अरशद की चाकुओं से गोदकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। तभी से शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

बुधवार को AIMIM के पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव के साथ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मेहराजुद्दीन, नूर मोहम्मद, अली रजा, नसीम सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर हाफिज मोहम्मद इनाम ने कहा कि पार्टी और संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।


संपूर्ण राजनीतिक समाचार पत्रिका “विधायक दर्पण” के लिए
पत्रकार शाकिर अली की खास रिपोर्ट

#vidhayakdarpan
📞 8010884848
🌐 www.vidhayakdarpan.com
✉️ vidhayakdarpan@gmail.com

No comments:

Post a Comment