रुड़की। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की की ओर से आगामी सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के सफल आयोजन के लिए रविवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सेवा पर्व के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। इस दौरान भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार जिला प्रभारी आदित्य चौहान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर महात्मा गांधी जयंती तक सेवा, त्याग और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है।” उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे अपने-अपने मंडलों में जाकर सेवा पखवाड़े की गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि यह सेवा पर्व समाज के अंतिम छोर तक पहुँचने का अवसर है और भाजपा कार्यकर्ता इसे जन-जन का उत्सव बनाएंगे।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि सेवा पर्व समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनेगा और जनता भाजपा की सेवा भावना को प्रत्यक्ष अनुभव करेगी। वहीं जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, सागर गोयल, मुनीश सैनी, मास्टर सत्यपाल, राजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष बृज मोहन सैनी ने भी अपने विचार रखे और सेवा पखवाड़े की सफलता का संकल्प लिया।
तय की गई कार्यक्रम रूपरेखा
कार्यशाला में प्रस्तुत कार्यक्रम अनुसार, 17 सितम्बर को रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान का आयोजन होगा। 17 से 24 सितम्बर तक स्वास्थ्य शिविर, 18 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर (द्वितीय चरण) और प्रभात फेरी, 19-20 सितम्बर को डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन और प्रधानमंत्री का उद्बोधन, 21 सितम्बर को मन्ने मेलेवा कार्यक्रम, 25 सितम्बर को संगोष्ठी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती, 27-28 सितम्बर को दिव्यांग सहयोग कार्यक्रम, जबकि 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान एवं विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा 29 अगस्त से 25 सितम्बर तक सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
कार्यशाला में जिला पदाधिकारी भीम सिंह, सोनू धीमान, सतीश सैनी, सौरभ गुप्ता, नितिन गोयल, पंकज नंदा, प्रवेश प्रिया, प्रतिभा चौहान, संजीव तोमर, गीता मलिक, नवनीत सिंह, सचिन चौधरी, मुधुप त्यागी, सुशील रावत, तेजपाल मौर्य, कदम सिंह, आलोक गौतम, सुशील त्यागी, प्रदीप पाल, पवन तोमर, चौधरी रवींद्र सिंह पनियाला, राजेश सैनी, देवी सिंह राणा, गौरव कौशिक, रवि राणा, चौधरी धीर सिंह, आदेश सैनी, प्रवीण संधू, सोहन सिंह राणा, अवनीश शर्मा, विकास प्रजापति, सूर्यवीर मालिक, राजन गोयल, राजकुमार कसाना, गुरजिंदर सिंह, केतन भारद्वाज समेत महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं बल्कि समाज को जोड़ने और जनता के बीच भाजपा की सेवा भावना को प्रकट करने का महाअभियान होगा।
अंत में जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि सेवा पर्व को जन-जन का उत्सव बनाना ही भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। संपूर्ण राजनैतिक समाचार पत्रिका "विधायक दर्पण" संवाददाता गुलवेज़ आलम की ख़ास रिपोर्ट
#vidhayakdarpan
8010884848
No comments:
Post a Comment