Featured Posts

कैराना में भाजपा का 'गांव-गली-वार्ड चलो' अभियान में "भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं" ने घर-घर दी दस्तक

कैराना । भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के मौके पर मंडल अध्यक्ष एडवोकेटअतुल कुमार मित्तल के नेतृत्व में गाँव/गली/वार्ड चलो अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष अतुल मित्तल एवं भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी ने घर-घर जाकर दस्तक दी। इस अभियान के तहत उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को पार्टी की नीतियों और कार्यों से अवगत कराना है। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना भी इसका एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

अभियान में नगर अध्यक्ष एडवोकेट अतुल कुमार मित्तल के नेतृत्व में भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया,  यह स्पष्ट है कि पार्टी अपनी योजनाओं के प्रति पूर्ण रूप से संकल्पित है। गाँव/वार्ड चलो अभियान ने स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। रिपोर्ट गुलवेज आलम
#vidhayakdarpan 
8010884848

No comments:

Post a Comment