Featured Posts

विधायक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर काटा केक,पीडीए पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

कैराना।नगर में स्थित सपा विधायक नाहिद हसन ने अपने आवास पर शाम के समय सपा कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन।कार्यकर्ताओं ने केक काट कर एक दूसरे को खिलाया गया और अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की गई।साथ पीडीए पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए नगर में पौधे लगाये।सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिन पर सपा विधायक नाहिद मुनव्वर हसन ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर के सामने केक काट कर धूमधाम से मनाया।कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इज़हार किया।सपा विधायक और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की।इस मौके पर विधायक ने पीडीए पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सड़क किनारे पौधे लगाये।यहां पर जिले भर के सपा नेता पहुंचे थे।इस अवसर पर असलम प्रमुख,राशिद अली एडवोकेट,सलीम,नदीम अहदम,दिनु,अकबर,सादिक सहित आदि लोग मौजूद रहे।

विधायक दर्पण न्यूज शामली, उत्तर प्रदेश से पत्रकार शौकीन सिद्धिकी के साथ प्रैस फोटोग्राफर तल्हा मिर्ज़ा की रिपोर्ट 
#vidhayakdarpan 
8010884848

No comments:

Post a Comment