कैराना। मोहल्ला बिसातियान स्थित नदीम अहमद एडवोकेट जिला अध्यक्ष ASV के आवास पर मुख्य अतिथि माननीय सैय्यद वसी अहमद रिजवी प्रदेश उपाध्यक्ष/सहारनपुर मंडल अध्यक्ष द्वारा बैठक की गई। मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता नदीम अहमद एडवोकेट ने की तथा संचालन शामली जिला महासचिव चौधरी इंतजार बागबान ने किया। समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि सैय्यद वसी अहमद रिजवी प्रदेश उपाध्यक्ष/मंडल अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति दर्ज कराते हुए लोकसभा चुनाव का फीडबैक लिया तथा ASV शामली के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने कड़ी मेहनत और लगन से चुनौतियों का सामना किया है तथा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी इकरा चौधरी को जिताकर सांसद में भेजा है। आप सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि 2027 यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाएं। जिला अध्यक्ष एडवोकेट नदीम अहमद ने कहा कि इंडिया गठबधन को मुसलमानों का बड़ा वोट मिला है। पिछड़े व अति पिछड़े वर्ग का भी एक बड़ा हिस्सा इंडिया गठबंधन के साथ था। इसके लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस इन वर्गों का विशेष आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन ने 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 10 सीटों पर जीत हासिल की है। पवित्र नगरी अयोध्या को खोने के बाद हरिद्वार, मंगलौर, बद्रीनाथ विधानसभा सीटों पर भाजपा की हार साबित करती है कि देश की जनता ने अब नफरत की राजनीति करने वालों को पूरी तरह से नकार दिया है। इसीलिए भाजपा को हर मोर्चे पर असफलता का सामना करना पड़ रहा है। देश नफरत की राजनीति से नहीं बल्कि प्रेम और भाईचारे से चलेगा। देश की जनता देश में नफरत नहीं बल्कि भाईचारा चाहती है। इंडिया गठबंधन की भारी जीत पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार तेजी से कम हो रहा है।
इस अवसर पर एआईएमआईएम पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए मुनव्वर, शाहवेज, डॉ. नदीम का फूलमालाओं से स्वागत किया गया और जिला अध्यक्ष ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। जिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम सूची मुख्य अतिथि को सौंपी गई तथा उन्होंने शामली जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर 'मेरा बूढ़ा सबसे मजबूत' के आधार पर कार्य करने का आश्वासन दिया।
मुख्य रूप से मशकूर (बीडीसी), खालिद, राशिद, इंतजार, फजल, महिपाल, हंसराज सैनी, नरेश हरिजन, पटवारी कश्यप, राशिद खान, आसिफ खान, अकबर अली, इदरीश, यामीन, बशीर, फरजंद, इनाम, मुनव्वर, अली हसन, आसिफ जंग, इसराइल अब्बासी, सादिक तोमर, फाजिल, आरिफ मलिक, जबरदीन आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। इमरान अब्बास
#vidhayakdarpan
8010884848
No comments:
Post a Comment