Featured Posts

किसानो को पहली बार केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि दी गई है और भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को दिया गया है।

शामली।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाने के लिए पश्चिमी यूपी के मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थांपना की घोषणा की जा चुकी हैं।चीन को हराकर भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाली बेटी पारुल को डीएसपी पद का नियुक्ति पत्र भी दिया जा चुका है।उन्होंने कहा की कांग्रेस ,सपा बसपा ने राम के अस्तित्व को ही मानने से इंकार कर दिया था।लेकिन पांच सौ वर्षो से चली आ रही हमारी यह लड़ाई उच्च न्यायालय के आदेश पर करोड़ों लोगों की आस्था को देखते हुए जीती गई और अब कांग्रेस भी राम राम का नाम कहती फिर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ साथ रघुकुल रीत सदा चली आई।प्राण जाई पर वचन ना जाई के साथ आगे बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पश्चिमी यूपी के दौरे के दौरान कैराना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में शामली के वी वी पीजी कॉलेज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि पिछली बार जब कैराना आया तो अपराधियो के शिकार हुए एक पीड़ित परिवार के घर हाल चाल जानने पहुंचा तो व्यापारी के परिवार के द्वारा सुरक्षा के प्रति खुशी व्यक्त की गई और व्यापार भी अच्छा चलने की जानकारी मिली।

11 वर्षीय बालिका से पूछा गया कि स्कूल जाने से डर तो नही लगता तो उसने कहा की मेरे पिता को मारने वाले लोगो का राम नाम सत्य होने की यात्रा को निकलती देखकर सुरक्षा का अहसास होता है।उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा की टॉपर बेटी को सरकार द्वारा लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा पश्चिमी यूपी से एक नया संदेश जा रहा है।व्यापारी कॉम्प्लेक्स प्लेटफार्म रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे है।सुरक्षा के साथ साथ प्रदेश सहित पूरे देश में समृद्धि का परिवर्तन हुआ है।

दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि मेरठ से दिल्ली की दूरी चार से पांच घंटे में पूरी होती थी।लेकिन अब 45 मिनट में दिल्ली पहुंच रहे है।उन्होंने कहा की शहरो की दूरी कम करने के लिए रैपिड रेल को लाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि नौजवान पढ़ाई से तो नौकरी प्राप्त करेंगे ही लेकिन नोजवानो की रोजगार की उपलब्धता को देखते हुए पश्चिमी यूपी के मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की घोषणा की जा चुकी है।उन्होंने कहा की गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी धर्म और सभी जाति के लोगो को पात्रता के अनुसार मिल रहा है। पात्र लोगो के खाते में सीधे पैसे जा रहे है।उन्होंने कहा कि किसानो को पहली बार केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि दी गई है और भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को दिया गया है।

सपा सरकार में महीनों कर्फ्यू लगता था।व्यापारी और बेटी सुरक्षित नहीं थे शानदार सरकार आई तो कावड़ यात्रा निकलती है।सपा सरकार पर हमला बोला की पहली सरकार में मगियाओ को मुख्यमंत्री मंत्री आवास पर बुलाकर सम्मान दिया जाता था।लेकिन माफियाओं को उनके अंजाम तक पहुंचाया गया। गेहूं का किसान राम राम करता है तो अपराधी का राम नाम सत्य हो रहा है।उन्होंने कहा कि 250 करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान कराया जा चुका है।उत्तर प्रदेश की 105 चीनी मिल एक सप्ताह में भुगतान कर रही है बाकी मिलो को नोटिस दिया गया है कि भुगतान समय से नही करेंगे तो पाई पाई लेना भी जानते है और चेताया भी है की मिलो को जब्त कर किसानो को ही मालिक बना देंगे।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी माहौल में कहा की जीत के प्रति निश्चिंत ना हों कही इसका लाभ विरोधी ना उठा ले।रालोद व भाजपा का अच्छा समन्वय है जहा नल है वहा कमल खिलेगा ही खिलेगा।उन्होंने कहा कि एक एक वोट को मतदान केन्द्र तक ले जाना है और विकास के लिए चिंतित नही होना है आपके वोट के बदौलत ही अच्छी सरकार चुनी गई देश व प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है उसका श्रेय जनता जनार्दन को जाता है।माफियाओं अपराधियो पर निशाना साधते हुए कहा कि माफिया कभी किसी के नही होते गरीब बेटी व्यापारी का शोषण करते है।युवाओं के जीवन को बरबाद करते है।व्यापारी व किसानो के घरों में डकैती डालने का काम करते है।लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापारी किसान बेटी व गरीब कल्याण के सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है।सपा के लोग अपराधियो के मरने पर फातिया पढ़ने जाते है

अंबेडकर साहब व चौधरी चरण सिंह का अपमान करते है।भाजपा सरकार ने पलायन कराने वाले अपराधियो का धरती से ही पलायन कर दिया और कहा कि अपराधियो को छूट नही दी जा सकती है।इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया,मोहित बेनिवाल,एमएलसी वीरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री सुरेश राणा,डॉक्टर यशबीर सिंह, सांसद प्रदीप चौधरी,रालोद जिला अध्यक्ष वाजिद अली,विधायक प्रसन्न चौधरी,असरफ अली खान,भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, मृगंका सिंह,तिरसपाल मलिक, सतबीर पंवार,रामजीलाल कश्यप,योगेंद्र चेयरमैन,ऋषिराज राझड,रमेश गौड़ कश्यप,मनोज सिवाच,प्रमोद सैनी आटा आदि मौजूद रहे।
इनसेट

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के निर्माण को लेकर कांग्रेस,सपा व बसपा पर तीखा हमला बोला कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को मानने से ही इंकार कर दिया था।पांच सौ वर्षो से राम की भूमि पर राम का जन्मोत्सव मनाने से वंचित रखा गया।बसपा ,सपा और कांग्रेस ने राम के होने का प्रमाण पत्र मांगा लेकिन भाजपा ने कहा कि करोड़ों लोग अपने मुंह से राम राम कहते है यही प्रमाण है

और राम का अस्तित्व ना मानने वाली पार्टियों को उच्चतम न्यायालय ने राम के होने का प्रमाण दे दिया।पांच सौ वर्षो बाद भगवान को उनकी भूमि पर विराजते हुए देखा गया है।राम को ना मानने वाली पार्टी राम सबके है कहती फिर रही हैं।सपा ,कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ गया है अंत में उन्होंने कहा की मतदान वाले दिन सभी कार्यकर्ताओं को मोदी व योगी बनकर मतदान में अवश्य भाग लेना है।
#vidhayakdarpan
8010884848

No comments:

Post a Comment