कोटा, राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलीम भारती ने राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चाँद मल साहू की सहमति एवं राजस्थान में कांग्रेस को मजबूत करने की मंशा के अनुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मंशा के अनुसार कांग्रेस को मजबूत करने की दृष्टि से राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस में बीकानेर के जुगल किशोर उपाध्याय को प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है
भारती ने बताया जुगल किशोर उपाध्याय कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हैं एवं सामाजिक काजू में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं , इनकी नियुक्ति से बीकानेर संभाग में राजीव ब्रिगेड को काफी मजबूती मिलेगी इनकी नियुक्ति से राजीव ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है सभी जिला अध्यक्षों ने हार्दिक बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी है|
@Vidhayak Darpan
8010884848
7599250450

No comments:
Post a Comment