Featured Posts

ब्रम्हे नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त ( संगठन को मजबूत बनाने दिन-रात काम करूँगा - सूरज )


नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज ब्रम्हे को मुख्य राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संयोजक अशोक वाजपेयी के द्वारा राष्ट्रीय संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। सूरज ब्रम्हे नरेंद्र मोदी विचार मंच में जिला सह संयोजक के पद से अपनी सफर शुरू करते हुवे प्रदेश सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष,  छत्तीसगढ़, राजस्थान, सिक्किम, गोवा आदि प्रदेशों के प्रभारी के पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहे हैं। श्री ब्रम्हे मध्यप्रदेश के 52 जिलों में घूम-घुम कर  संगठन को मजबूत बनाया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहते हुवे वे राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उतराखंड, दिल्ली, सिक्किम, गोवा, पंजाब आदि प्रदेशों में संगठन को मजबूत बनाने का काम किया है। उनकी सक्रियता को देखते हुवे संगठन के मुखिया एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य की अनुशंसा पर अशोक वाजपेयी राष्ट्रीय संयोजक के द्वारा राष्ट्रीय संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है।

ज्ञात हो कि संगठन में राष्ट्रीय संयोजक का कार्यकाल मात्र एक वर्ष का होता है। कार्यकाल समाप्त होने के पूर्व ही किसी दूसरे पदाधिकारी की नियुक्ति राष्ट्रीय संयोजक द्वारा कर दी जाती है। श्री सूरज ब्रम्हे ने अपनी नियुक्ति पर मुख्य राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य जी एवं पूर्व राष्ट्रीय संयोजक अशोक वाजपेयी का आभार व्यक्त करते हुवे धन्यवाद दिया है। साथ ही देश के तमाम उन साथियों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुवे श्री ब्रम्हे को राष्ट्रीय संयोजक बनाने की मांग मुख्य राष्ट्रीय संयोजक रवि चाणक्य से की थी। श्री ब्रम्हे ने चार प्रदेशों की ऐतिहासिक जीत पर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है साथ ही कहा है

कि आगामी 2023 के विधान सभा एवं 2024 के लोक सभा के आम चुनाव में परचम लहराने के लिए दिन-रात मेहनत कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेगें। आपने अपने साथियों से अपील की है कि कौन क्या कह रहा है या कौन सम्मान दे रहा है या नही दे रहा है उसकी चिंता छोड़ कर हमें देश हित मे सोच कर मा.मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहना है। उनका मानना है कि देश मजबूत तो देश की जनता मजबूत और सुरक्षित।

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment