Featured Posts

मौजूदा सरकार में हर वर्ग दुखीः पंकज मलिक


29 सितम्बर को मेरठ से होगा विधानसभा चुनाव का आगाज ,अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचने का आहवान शामली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक ने 29 सितम्बर को मेरठ में होने वाली कांग्रेस की रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी रैली को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग त्रस्त है। प्रदेश की जनता इस बार बदलाव के मूड में है। इस रैली में शामली जनपद की विशेष सहभागिता होगी। जानकारी के अनुसार 29 सितम्बर को मेरठ में होने जा रही कांग्रेस की रैली को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह बना हुआ है।

मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक ने एमएस फार्म पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। उन्होंने कहा कि मेरठ में कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक होगी, इस रैली में कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी भी भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की शुरूआत मेरठ से होगी। कांग्रेस ने हमेशा सभी धर्म व समुदाय के लोगों को सम्मान देने का काम किया है। हमेशा किसान, मजदूर से हक की बात की है। यूपीए सरकार ने किसानों के बडे-बडे कर्ज माफ करने का ऐतिहासिक काम किया था लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग परेशान है।

पंकज मलिक ने कहा कि मेरठ रैली की तैयारियों को लेकर शामली जनपद में ब्लाक स्तरीय बैठकों का आयेाजन किया जाएगा जिसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें। उन्होंने मेरठ रैली में अधिक से अधिक से संख्या में पहुंचने का आहवान किया। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है

कि पार्टी द्वारा सभी धर्मो को पूरा सम्मान दिया गया है। कांग्रेस किसी एक समुदाय की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी से भी किसानों की दुर्दशा छिपी नहीं है, भाजपा के कुशासन में प्रधानमंत्री का अडियल चरित्र जगजाहिर हो गया है। 29 सितम्बर को मेरठ में प्रियंका गांधी विरोधियों में बौखलाहट पैदा करने का काम करेगी। इस अवसर पर सत्यम संयम सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, अश्वनी शर्मा, प्रवीण तरार, प्रो. निर्भय सिंह, डा. चैनसिंह पंुडीर, शेखरचंद पाल, रामकिशोर पारचा, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश सैनी, सचिन चौधरी आदि भी मौजूद रहे।

@Vidhayak Darpan News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment