नवनियुक्त पदाधिकारियों ने केन्द्र व प्रदेश मे चल रही जन कल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुचाने और आने वाले चुनाव मे फिर से योगी सरकार बनाने को संपर्क बढ़ाने की कही।
गुरुवार की शाम भाजपा नेता बंटी चौधरी के प्रतिष्ठान पर जनपद शामली मे नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा की टीम व आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित गोयल, जिला उपाध्यक्ष गौरव मित्तल का माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया।
महामंत्री अक्षय चौहान, कोषाध्यक्ष अनुज संगल, सदस्य बने विकास गिल,अविन पाल का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने केन्द्र व प्रदेश मे चल रही भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने और आने वाले चुनाव मे दोबारा योगी आदित्य नाथ को प्रदेश का मुखिया बनाने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य मोनू चौधरी आमवाली, राजकुमार शर्मा,अमित शर्मा, मोहित,सुनील जाटव, रवि गहलोत,ओमपाल सिंह, डाक्टर रोहित तोमर,मयंक चौधरी,विवेक चौधरी आदि मौजूद रहे।प्रेम चन्द वर्मा
@Vidhayak Darpan News
8010884848
9528680561




No comments:
Post a Comment