Featured Posts

आजादी के अमृत महोत्सव में कस्बे के आरएसएस इंटर कॉलेज के मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह साढ़े 10 बजे बाईकों द्वारा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया।

झिंझाना। आजादी के अमृत महोत्सव में कस्बे के आरएसएस इंटर कॉलेज के मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह साढ़े 10 बजे बाईकों द्वारा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसारक्षेत्र में मंगलवार को तिरंगा यात्रा झिंझाना कस्बे से होते हुए गाड़ी वाला चौक, ग्राम जमालपुर, पावटी कलां, ग्राम भूरा से होते हुए कैराना के कलस्यान चौपाल पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान देश भक्ति के तराने, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से आकाश गूंजता उठा। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल चौहान रहे। इस मौके पर भाजपा के चारों मंडल अध्यक्ष में सुरेंद्र सैनी झिंझाना, जगदीश चौहान कंडेला, शगुन मित्तल कैराना तथा कुलदीप रोड ऊन के साथ-साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बंटी चौधरी, अर्जुन पंडित,  दीपू तोमर, कौशल चौधरी, अमित कोरी, अमित पटनी प्रतापपुर, सौरव पूर्व प्रधान सिकंदरपुर, विजेंद्र कश्यप झिंझाना, जितेंद्र चौहान  आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#vidhayakdarpan 
8010884848

तिरंगा यात्रा से राष्ट्रवाद होता है मजबूत: सुरेश राणा - भाजपाईयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

शामली। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शामली में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपाइयों ने एकत्र होकर तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा सुरेश राणा के फार्म हाउस से शुरू होकर क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांव से होती हुई नगर पालिका थानाभवन पर समाप्त हुई। यात्रा को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने कहा कि तिरंगा हमारी जान है, शान है और हमारा अभियान है। वह अभिनंदन करना चाहते हैं देश के सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का इस जिन्होंने देशवासियों को यह अभियान दिया हैआज पूरे देश में जगह-जगह बड़ी-बड़ी तिरंगा यात्रा का आयोजन भारत जनता पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं। आज शामली के थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के नौजवान, किसान व युवा शामिल हो रहे हैं। यात्रा को लेकर सभी में जोश है, जुनून है, उत्साह है और यह एक बहुत शानदार कार्यक्रम है, यह राष्ट्रवाद को प्रखर राष्ट्रवाद को मजबूत करने वाला कार्यक्रम है। राष्ट्र की अस्मिता के लिए, राष्ट्र की सुरक्षा के लिए, राष्ट्र के भाव के लिए तिरंगा यात्रा अपने आप में बहुत मजबूती प्रदान करती है और हम सबके अंदर एकात्मता के भाव को भी जाग्रत करती है।गुलवेज/ इमरान
#vidhayakdarpan 
8010884848

सांसद इकरा हसन है शाहरुख खान की फैन - सांसद ने कहा, लंदन में भी हैं बॉलीवुड अभिनेता के फैन

कैराना । समाजवादी पार्टी की युवा सांसद इकरा हसन ने संसद में धर्मेंद्र प्रधान से तारीफ सुनी है। लंदन में पढ़ी इकरा हसन ने कैराना में लड़कियों के लिए डिग्री कॉलेज और नवोदय विद्यालय खोलने को लेकर संसद में खुलकर बात की। इसके बाद उनका इंटरव्यू वायरल हुआ, जिसमें उनसे उनके पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेता के बारे में पूछा गया।

.......

- लंदन से लॉ की पढ़ाई कर देश लौटी थीं इकरा हसन

कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के सोशल साइट्स पर लाखों प्रशंसक हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक, हर कोई उन्हें काफी पसंद करता है, लेकिन जब इकरा हसन से एक इंटरव्यू में उनके पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मेरे पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान हैं। सांसद इकरा ने कहा कि शाहरुख खान जैसी फिल्में आज तक कोई नहीं बना पाया, मेरे अलावा उनके करोड़ों प्रशंसक हैं।  सांसद ने कहा कि भारत ही नहीं, जब मैं लंदन में रहती थी, तो वहां भी लोग शाहरुख खान का जिक्र करते थे। जब भी भारत का नाम लिया जाता था, तो लोग शाहरुख खान और उनकी फिल्मों की तारीफ भी करते थे।

........

- इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

सांसद इकरा हसन ने जिस इंटरव्यू में शाहरुख खान की तारीफ की है। वह वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल अकाउंट पर खूब वायरल हो रहा है।

........

- शिक्षा मंत्री ने संसद में की इकरा की तारीफ

इकरा हसन की फैन फॉलोइंग के साथ ही लोग उनके भाषण की भी तारीफ करते हैं। इकरा हसन ने जब पहली बार संसद में अपनी बात रखी, तो सपा सांसद डिंपल यादव समेत कई लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर उनका वीडियो शेयर कर इकरा हसन को बधाई दी। दूसरे भाषण के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में उनकी तारीफ की। गुलवेज/ इमरान
#vidhayakdarpan 
8010884848

मुंबई में रह रहे नगीना लोकसभा क्षेत्र के तमाम लोग पार्टी में शामिल हुए

नगीना लोकसभा क्षेत्र के लोग बड़े पैमाने पर जोगेश्वरी पुर्व क्षेत्र में रहते हैं, आज़ वे तमाम साथी, मुंबई महासचिव वकिल कुरेशी के नेतृत्व में, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद एड. चन्द्रशेखर आजाद जी के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए। जय भीम जय मीम जय संविधान 
एड चंद्रशेखर आज़ाद जिंदाबाद 
दलित मुस्लिम एकता जिंदाबाद 

- कैलाश जैसवार 
(मुंबई प्रदेश अध्यक्ष)
आज़ाद समाज पार्टी, मुंबई

सरकार यूपी में अपनी नाकामी का बदला लेने की कर रही है कोशिश: इकरा

कैराना ।  इस समय देश में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर बवाल मचा हुआ है। हालांकि, लोकसभा में पेश किए जाने के बाद इसके लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जा चुका है। इसी बीच अब उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा मुनव्वर हसन ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर कहा कि ये एक पुरानी धर्मार्थ संस्था है।सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि हमें ये समझने की जरूरत है कि वक्फ संपत्तियां कैसे दी जाती हैं। अगर मैं आपको दान के तौर पर कुछ दे रही हूं, लेकिन कोई तीसरा व्यक्ति या जिला मजिस्ट्रेट आकर आपको बताए कि आप इसका इस्तेमाल कैसे करने वाले हैं। तो इससे किसी का भला नहीं होने वाला है। ये सिर्फ एक हस्तक्षेप है, सरकार यूपी में अपनी नाकामी का बदला लेने की कोशिश कर रही है, इसीलिए अल्पसंख्यकों पर हमला किया जा रहा है, ये संविधान पर भी हमला है। विधायक दर्पण न्यूज 
#vidhayakdarpan 
8010884848

शामली, कैराना, थानाभवन विधानसभा में निकली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा: तेजेंद्र निर्वाल

शामली। भाजपा जिला कार्यालय शामली पर भाजपा युवा मोर्चा जनपद शामली की जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी अभियान हर घर तिरंगा-बाइक यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। मुख्यातिथि भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी, वशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल रहे तथा बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा ने की तथा संचालन जिला महामंत्री अक्षय चौहान ने किया।

शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय  पर भाजपा युवा मोर्चा जनपद शामली की जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी अभियान हर घर तिरंगा-बाइक यात्रा की रूपरेखा तैयार करते हुए  भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी व भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा के नेतृत्व में जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विशाल तिरंगा बाइक यात्रा निकाली जाएगी तथा हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा के संयोजक व सह संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं। जिसमें थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की बाइक यात्रा 12 अगस्त को तथा शामली व कैराना की बाइक यात्रा 13 अगस्त को निकाली जाएगी। इस बैठक में क्षेत्रीय मंत्री विनीत बालियान, भाजपा जिला महामंत्री/मोर्चा प्रभारी पंकज राणा, सौरभ खैवाल, कौशिन्द्र पुंडीर, सचिन चौहान, सुनील कोरी, आशीष कश्यप, अनुज धानिया, वैभव शर्मा, रिशु बंसल, अनुज संगल, राहुल जैन, सुनील प्रधान, अनुज कश्यप, विजय चौहान, अरविंद चौहान, सागर मित्तल, नवीन वाल्मिकी, प्रशांत, महेंद्र सिंह, संकित रोड, नितिन शर्मा, अनुज चौहान समेत जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष व महासचिव मौजूद रहे। गुलवेज/ इमरान
#vidhayakdarpan 
9259012033

09 अगस्त 1942 को आज ही के दिन गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया और भारतीय जनता से करो या मरो का आह्वान किया

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय  के निर्देश पर आज 9अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी शामली ने कैराना  स्थित नवाब तालाब पर ज़िला अध्यक्ष अखलाक प्रधान  के नेतृत्व में ऐतिहासिक नवाब तालाब पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया अखलाक प्रधान  ने बताया आज 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस है यह दिन भारतीय स्वाधीनता संग्राम के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है 1942 में गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया और भारतीय जनता से करो या मरो का आह्वान किया जिला महामंत्री शमशीर खान ने कहा गांधी जी का यह आह्वान करो या मरो हमारे देश की आजादी के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ इसकी शुरुआत 9 अगस्त 1942 से हुई 9 अगस्त को देश की जनता कि उस इच्छा की अभिव्यक्ति थी जीसने ये ठान लिया था कि हमें आजादी चाहिए और हम आजादी ले कर रहेंगे जिला उपाध्यक्ष सनी गुप्ता ने बताया यह पर्व हम सभी भारतीयों के लिए गौरवपूर्ण दिन है इस दिन को हम सभी भारतीयों को मनाना चाहिए की जिस बहादुरी के साथ हमारे महापुरूषों ने आजादी के लिए संकल्प लिया था हमें इस हौसले के साथ आगे बढ़ना है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान जिला महामंत्री शमशीर खान जिला उपाध्यक्ष सनी गुप्ता कैराना ब्लॉक अध्यक्ष मुंसाद प्रधान कैराना नगर अध्यक्ष जावेद महासचिव साबिर चौधरी प्रमुख समाजसेवी आलीम चौधरी राजू सिद्दीकी रहीम सिद्दीकी वीरपाल डॉक्टर मुनव्वर पवार इब्राहिम सिद्दीकी सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।
#vidhayakdarpan 
8010884848