ग्राम विकास की नई दिशा तय करने के इरादे से पूर्व प्रधान एवं वर्तमान बीडीसी सदस्य फजल अली उर्फ अच्छू मियां ने सोमवार को गांव बिडोली सादात और झिमरान बिडोली में जनसंपर्क अभियान चलाया।
गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ घर-घर जाकर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। इस दौरान फजल अली ने साफ-सफाई, पानी निकासी, पेयजल टंकी की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, विद्यालयों की स्थिति और तालाबों की सफाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि —
“गांव का प्रधान वही होना चाहिए जो जनता के बीच रहे, उनकी परेशानियों को समझे और हर कदम पर उनके साथ खड़ा हो। हमारा उद्देश्य गांव का समग्र विकास और भाईचारे का माहौल बनाए रखना है।”
ग्रामीणों ने भी फजल अली के पूर्व कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी और सेवा भाव से गांव की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया। कई ग्रामीणों ने आगामी ग्राम प्रधानी चुनाव में उन्हें समर्थन देने का भरोसा जताया।
इस मौके पर फूल सिंह, नत्थू, ओमप्रकाश, पीतम, जय भगवान, सतबीर, नकली, बीरा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे जिन्होंने अपने विचार साझा किए और गांव की बेहतरी के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया।
🗞️ संपूर्ण राजनैतिक समाचार पत्रिका "विधायक दर्पण" के लिए
✍️ पत्रकार ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट
📍 बिडोली, जनपद शामली (उत्तर प्रदेश)
📞 8010884848
🌐 www.vidhayakdarpan.com
✉️ vidhayakdarpan@gmail.com
#vidhayakdarpan #ShamliNews #FazalAli #BidoiliSaadat #GramPanchayatElection #VikasKiBaat #JanSamparkAbhiyan