Featured Posts

नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में आधा दर्जन आरोपित गए जेल

हरिद्वार के शिवालिकनगर क्षेत्र की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में होटल मालिक भाजपा नेता समेत सभी छह आरोपितों को गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें अस्थायी जेल भेज दिया गया। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कुछ दिन बाद उन्हें जिला कारागार रोशनाबाद शिफ्ट किया जाएगा।
_शिवालिक नगर निवासी छात्रा अपने परिवार के साथ कुछ माह पहले लंढौरा क्षेत्र में एक विवाह समारोह में गई थी। उसके रिश्तेदार वैभव के माध्यम से उसकी मुलाकात लंढौरा निवासी शाहनवाज, आबिद और आसिफ से हुई थी। तबसे शाहनवाज और छात्रा के बीच सोशल साइट पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि सोमवार को शाहनवाज, आबिद, आसिफ और वैभव ने शिवालिक नगर पहुंचकर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ कार में बैठा लिया। शाहनवाज ने अपने दोस्त समीर निवासी लोधामंडी ज्वालापुर की मदद से रेलवे फाटक के पास होटल में कुछ घंटे के लिए कमरा लिया, जहां शाहनवाज ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।_ 
_छात्रा के बदहवास होने पर आरोपित उसे शिवालिक नगर छोड़कर फरार हो गए। छात्रा के आपबीती बताने पर स्वजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित शाहनवाज, आबिद, आसिफ, वैभव निवासीगण लंढौरा समीर खान और होटल मालिक और भाजपा नेता सुमित वालिया निवासीगण ज्वालापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार रात सभी को गिरफ्तार कर लिया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव ने बताया कि पिडिता के मेडिकल तथा 164 के बयान दर्ज कराए जा चुकें हैं। सभी आरोपियों से बाद पूछताछ के गुरुवार को आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।_

बड़े ही दुख के साथ लिखना पड़ रहा है , कि जिस सरकार की अच्छाइयां लिखते और दिखाते पत्रकार पूरे दिन नहीं थकते

उसी सरकार के गाजियाबाद से सभी विधायक, सांसद ,मंत्री ,केंद्रीय मंत्री में से कोई भी आज पत्रकार विक्रम जोशी के अंतिम संस्कार मैं हिंडोन पर दिखाई नहीं दिया। इसे क्या समझा जाए कि नेता केवल अपनी वाहवाई लिखने व दिखाने तक पत्रकारों से संबंध रखते हैं । बहुत ही दुख हुआ यह सब देख कर कि गाजियाबाद में बीजेपी के नेताओं के मन में पत्रकारों के प्रति कितना श्रद्धा भाव है? आज साफ-साफ सामने देख कर आया हूं। आज गाजियाबाद में कौन सा ऐसा पद है जो भाजपा के पास नहीं है चाहे गाजियाबाद से मेयर हो चाहे नगर पालिका हो चाहे जिला पंचायत हो, यहां तक कि गाजियाबाद के भाजपा जिला अध्यक्ष के पास भी इतना समय नहीं था वह भी बहुत व्यस्त रहे होंगे भाजपा का कोई भी बड़ा नेता विधायक मंत्री इतना साहस नहीं जुटा पाया की एक पत्र पत्रकार विक्रम जोशी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सके उसके लिए 10 मिनट का समय निकाल सके क्या सारी जिम्मेदारी केवल मुख्यमंत्री की ही बनती है मेरी नजर में इससे ज्यादा छोटी और घटिया राज नित किसी भी नेता को शोभा नहीं देती।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कन्नौज जिले की कार्यकारिणी की गठित जिसमें युवाओं को दिया मौका

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अजय कुमार लल्लू प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को कन्नौज जिला कमेटी गठित की जिसमें ज्यादातर युवाओं को  मौका दिया है कांग्रेस ने जिले में एक नए पत्ता फेंका है जिससे आने वाले चुनाव में  फायदा मिल सके और पार्टी

जिले में और मजबूत हो इसलिए युवाओं को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई जब से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बनी है प्रदेश में कांग्रेस मजबूत हुई है और युवाओं पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ज्यादा ध्यान दिया है कन्नौज

जिले में देखने को मिल रहा है पहले  जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य को बनाया अब बुधवार को कार्यकारिणी ज्यादातर युवाओं को मौका मिला है कुछ इस कदर जिसमें कोषाध्यक्ष फिदा हुसैन मंसूरी जिला उपाध्यक्ष इमरान खान जिला महासचिव पुष्पेंद्र पांडे व जिला सचिव मोहम्मद असगर और जिला सचिव फरहान खान पद अधिकारी बनाए गए

कोरोना की रोकथाम के लिये हर संभव प्रयास जारी

शिवालिक नगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा जी के द्वारा क्षेत्र में कोरोना वाइरस पॉजिटिव मिलने से कंटेन्मेंट जॉन में

सैनिटाइज व कीटनाशक  दवाइयों का छिड़काव लगातार किया जा रहा है ताकि क्षेत्र में कोरोना को फैलने से रोका जा सके। साथ ही

चेयरमैन राजीव शर्मा ने सभी क्षेत्रवासीयो से आग्रह किया कि सभी लोग अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले नियम व शर्तों का पालन करें मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करें एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें नगरपालिका आपके साथ खड़ी है.

बरसात के मौसम में क्षेत्र को वृक्षों से आच्छादित करने के उद्देश्य से आज उत्तराखंड के लोक पर्व '' हरेला '' के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने 108 छायादार ,ऑक्सीजन देने वाले पारम्परिक वृक्षों के पौधों को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी की प्रेरणा से रोपित कराया

नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में 108 वृक्ष पलकों को नगर पालिका के सौजन्य से ट्री गार्ड एवं पौधे व खाद भेंट किए गए ,जिसको फिर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर रोपित किया ।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष

राजीव शर्मा ने कहा कि कोविड-19 ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि हमें अपनी संस्कृति की ओर लौटना होगा ।पर्यावरण संरक्षण से ही हम आने वाली पीढ़ियों को  सुन्दर वातावरण दे सकते हैं ,वृक्ष लगाकर हम प्रकृति का ऋण उतार सकते हैं ।
जिलाधिकारी श्री सी. रविशंकर ने इस अवसर पर कहा कि हरिद्वार से हमें पूरे भारत को संदेश देना है ,तथा पर्यावरण संरक्षण ,पौधारोपण एवं इस तरह के कार्यक्रमों में जनपद को नंबर एक पर लाना है। एसएसपी श्री सैंथल    अबुदई कृष्णराज एस ने कहा कि

नगरपालिका की यह योजना बहुत सुखद है और पुलिस विभाग भी पर्यावरण संरक्षण में अपनी पूरी भूमिका निभाएगी।
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम जी ने कहा एक एक रोपे जाने वाला पौधा प्रदूषण मुक्ति एवं प्राकृतिक सौंदर्य की तरफ एक बड़ा कदम है।
 इसके बाद 108 कार्यकर्ताओं वह सामाजिक संस्थाओं को  ट्री गार्ड व पौधे सौपे गए जो उन्होंने क्षेत्रों में जाकर लगए।
इस अवसर पर एसपी क्राइम आयुष अग्रवाल, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर विजेंद्र दत्त डोभाल, सुरजीत सिंह

पवार,विभाग प्रचारक हरिद्वार शरद जी, संघ कार्यकर्ता योगेश जी ,सुभाष चौधरी ,संजय  ,पंकज चौहान,  हरिओम चौहान ,कैलाश भंडारी महामंत्री शिवालिक नगर मंडल, हिमांशु अहलावत उपाध्यक्ष

,रीना तोमर, रितु तोमर, त्रिभुवन नारायण ,सोनिया अरोड़ा मंडल मंत्री, सुनील शर्मा डिंपी ,भाजपा नेता धर्मेंद्र विश्नोई ,राजीव चौहान,साहिब वालिया, वैभव चौहान,गौरव रौतेला,अमित भट्ट, शशि भूषण पांडे ,नवीन भट्ट,दीपक नोटियाल,संचित डागर, आशीष रस्तोगी, अरुण शर्मा, अजय अरोड़ा ,अंशुल शर्मा, आशीष चौहान ,गौरव रस्तोगी,राजेश बालियान, लज्जाराम, सोमेंद्र धीमान, रितेश गॉड, चंद्रशेखर, विनीत तिवारी, सुमन पंत ,अनिल गुप्ता ,अनुज राठी, नितिन कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मा0 स्वास्थ्य मंत्री श्री जय प्रताप सिंह ने उर्सला अस्प्ताल का औचक निरीक्षण किया

मा0 मंत्री जी सबसे पहले उर्सला के इमरजेंसी  पहुंचे वहां उन्होंने हेल्प डेस्क के विषय मे  जानकारी की और उपस्थित कर्मी से पुछा की आने वाले लोगो को आप कैसे जानकारी देते  है इस पर स्वास्थ्य  कर्मी द्वारा  उन्हें  बताया गया कि लोगो को कोरोना महामारी   के विषय में जागरूक करते हुए आने वाले सभी लोगो की थर्मल स्कैनिंग की जाती है यदि किसी का भी टम्प्रेच ज्यादा होता है तो उसको 10 मिनट रोक के दोबारा स्कैनिंग  की किया जाता है उसको मास्क व दिन में कई बार साबुन से हाथ धोने के लिए बताया जाता है। तत्पश्चात वे  इमरजेंसी पहुचे वहां डियूटी में  तैनात डाक्टरो  से जानकारी की औऱ कहा कि आने वाले मरीजो कि देख रेख अपने को सुरक्षित करते हुए करे । तत्पश्चात उन्होंने उर्सला के होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया।यहां की अन्य व्यवस्थाओ के विषय मे विस्तार से जानकारी की। उन्होंने ने बर्न वार्ड में बनाये गए रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए कोरोना मरीजों की काउंसलिंग कर रही स्वास्थ्य कर्मी से उसके विषय मे जानकारी की तो उसके द्वारा बताया गया कि सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजो से उनकी वर्तमान स्थिति के विषय  काउंसिलिंग कर उनकी जानकारी एकत्र कर उसका डेटा तैयार कर सम्बन्धित डॉक्टर को अवगत कराया जाता है।ततपश्चात उन्होंने उर्सला के कोरोना जांच स्थल का निरीक्षण किया ।उन्होंने निर्देशित

 करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपनी पूरी क्षमता से कार्य करे ।ज्यादा से ज्यादा कोविड टेस्ट कराते हुए समस्त स्वास्थ्य कर्मी जो सर्वे व निगरानी समितियो के माध्यम से सर्वे कर रहे है पूरी जानकारी एकत्र कर ज्यादा से ज्यादा लोगो के कोरोना टेस्ट कराये और इस बात कर विशेष ध्यान रखा जाये कि कोरोना से मृत्यु दर को कम करना है इसके लिए लोगो लोगो को कोरोना महामारी के विषय मे जानकारी देना है।  उन्होंने कहा कि वर्तमान में 11 जिलो में कोरोना से  मृत्यु  ज्यादा हो रही है जिसके लिए   पूरी रणनीति बनाते हुए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाते हुए तेजी से टेस्ट कराते हुए  लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है । उन्होंने उर्सला में भर्ती होने वाले मरीजो के विषय मे जानकारी की तो उपस्थित  सीएमएस डॉ0 शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि इस समय मरीज कम आ रहे है और ऑपरेशन भी कम हो रहे है इस पर मा0 मंत्री जी ने कहा कि आने वाले मरीजों का गुणवत्तापूर्ण ईलाज हो और वर्तमान में हैलट में सामान्य मरीज जो वहां ज्यादा  आ रहे है उनको उर्सला में रेफर करते हुए उनका भी  इलाज  कराया जाये तथा आने वाले मरीज जिनका  ऑपरेशन  होना है उनका true nat मशीन से पहले जांच की जाये फिर उनका तत्काल ऑपरेशन कराया जाये ।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक शुक्ला उपस्थित रहे।

कुमारी काजल बाल्मीकि को पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया

आज दिनांक 15-07-2020 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश सचिव  अरविंद झंझोट ने कुमारी काजल वाल्मीकि निवास मोहल्ला पंसारीयान जनपद शामली उत्तर प्रदेश के शिक्षित युवा कर्मठ निर्भीक वाल्मीकि समाज एवं जन समाज में नव सक्रिय रूप से कार्य समाज सेवा कर रही है इनके नव सक्रिय कर्मठता को देखते हुए इन्हें कुमारी काजल वाल्मीकि को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों पर आपको अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विभाग में पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया जाता है आप से आशा की जाती है कि माननीय राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा जी के विचारों को एवं पार्टी की जनहित नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेगी और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय कुमार उर्फ लल्लू जी के द्वारा पार्टी हित में जन समाज को जागरूक करने के लिए चलाए गए अभियान को सफल बनाएगी और महिलाओं को भी जागरूक करके पार्टी में जोड़ने का प्रयास करेंगी! ऐसे आप से कामना है और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं!
नियुक्ति की प्रतिलिपि सूचनार्थ
 माननीय प्रदेश अध्यक्ष महोदय श्री अजय कुमार उर्फ लल्लू जी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष महोदय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ एवं माननीय प्रदेश प्रभारी महोदया प्रियंका गांधी वाड्रा जी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ को भेजी है!
कुमारी काजल वाल्मीकि ने कहा है कि पार्टी मे अनुसूचित जाति विभाग में जो मुझे जन सेवा करने का एवं पार्टी हित में जो मुझे मौका दिया है एवं पार्टी के उच्च सम्मानित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है और शामली जनपद के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है जो पार्टी द्वारा मुझे जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं अपनी जिम्मेदारियों के साथ पूरी  ईमानदारी कर्मठता के साथ निभाऊंगी और पार्टी के लिए मन से शत मार्ग को अपनाते हुए निर्भीकता से अपने कर्तव्य का निर्वाह करूंगी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कुमारी काजल वाल्मीकि के नियुक्त होने पर फोन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है!
भवदीय
अरविंद झंझोट
M-9457771639