Featured Posts

मेरठ अतुल प्रधान ने BJP पर साधा निशाना, सैकड़ों छात्राओं को बांटी साइकिल

मेरठ की सरधना विधानसभा से समाजवादी Party के विधायक अतुल प्रधान ने रविवार को दौराला स्थित हरि रिसोर्ट में आयोजित “माता अहिल्याबाई होल्कर विचार गोष्ठी एवं छात्राओं का सम्मान समारोह” में सैकड़ों छात्राओं को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हाल ही में 10वीं और 12वीं पास करने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान अतुल प्रधान ने भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार पाल समाज की लगातार अनदेखी कर रही है और माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति स्थापना तक नहीं करा पा रही है, जबकि पहले इसकी घोषणा की जा चुकी थी।
विधायक ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और विकास के मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा आज परेशान है और सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे कर रही है।
कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और पाल समाज के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

(मनीष सिंह संवादाता)

No comments:

Post a Comment