देवबंद। विकास एवं सुरक्षा समिति (रजि०) देवबंद द्वारा आयोजित पारंपरिक होली एवं ईद मिलन समारोह इस वर्ष मधुर मिलन बैंक्वेट हॉल, मंगलौर चौकी के निकट, मंगलवार को बड़े उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी इरम उस्मानी की प्रभावशाली उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। उनकी सक्रिय भागीदारी, सौम्य व्यवहार और समाज सेवा के प्रति समर्पण ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मा० श्री जसवंत सिंह सैनी (संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता श्री चौ. राजपाल सिंह (चेयरमैन – जिला सहकारी बैंक लि० सहारनपुर) ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. डी.के. जैन (गोल्ड मेडलिस्ट/वरिष्ठ चिकित्सक), श्री विपिन गर्ग (अध्यक्ष – नगर पालिका परिषद), डॉ. अनवर सईद (चेयरमैन – जावेद मेडिकल कॉलेज) तथा श्री अरुण गुप्ता (अध्यक्ष – भाजपा, देवबंद) मौजूद रहे।
इस मौके पर समाजसेविका इरम उस्मानी ने कहा कि होली और ईद जैसे पर्व समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से मिलजुलकर रहने और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इरम उस्मानी के समाजसेवा के कार्यों, उनकी सक्रियता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कई वक्ताओं ने उन्हें समाज के लिए प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताया।
कार्यक्रम संयोजक विजेश कंसल (चेयरमैन – आई.आई.ए., देवबंद) व सह-संयोजक विनय त्यागी (कॉन्ट्रेक्टर/समाजसेवी) ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष संदीप गुप्ता (सीए), उपाध्यक्ष अरुण त्यागी (चेयरमैन – ए.एन.डी. एन. सोशल ट्रस्ट) एवं कोषाध्यक्ष/महामंत्री जसवीर बेग (पूर्व अध्यक्ष – आई.आई.ए.) ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संरक्षक मंडल में सेठ कुलदीप कुमार (अध्यक्ष – गुर्जर सभा), जनार्दनदास त्यागी (एडवोकेट), अशोक गुप्ता (वरिष्ठ पत्रकार) एवं तहसीन खान (एडवोकेट) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त सदस्यगण में विनोद गुप्ता (वरिष्ठ समाजसेवी/निदेशक – जिला सहकारी बैंक), मौ० उस्मान (मैनेजर – मुस्लिम इमदादी सोसायटी), सुभाष चंद त्यागी (पूर्व डवलपमेंट अधिकारी, एल.आई.सी.), डॉ. मुजम्मिल हसन (चिकित्सा अधिकारी, जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज), दीपक गर्ग (समाजसेवी एवं व्यापारी नेता), नीरज कंसल (उपाध्यक्ष – एच.ए.वी. इंटर कॉलेज), राजबल त्यागी (सेवानिवृत्त – विद्युत विभाग), डॉ. आर.पी. खरोना (नवजीवन नर्सिंग होम), राजेश सिंघल (वरिष्ठ व्यापारी नेता), अदिल सिद्दीकी (मदीना आई हॉस्पिटल), डॉ. मौ० आजम (समाजसेवी) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में चौ. सुखपाल सिंह (समाजसेवी, महादेव ऑटोमोबाइल्स), अरुण कुमार त्यागी (चेयरमैन – ए.एन.डी. एजुकेशनल सोशल ट्रस्ट), राजकिशोर गुप्ता (चेयरमैन – दून वैली पब्लिक स्कूल), रेहान अहमद (प्रवक्ता – इस्लामिया इंटर कॉलेज), देवीदयाल शर्मा (अधिवक्ता/चेयरमैन – माइल स्टोन पब्लिक स्कूल), अंसार मसूदी (अध्यक्ष – शांति समिति), जरार बेग (पूर्व चेयरमैन – आई.आई.ए.), सलीम कुरैशी (अध्यक्ष – हिन्दू मुस्लिम भाईचारा समिति), अंकित जैन (समाजसेवी), जिन्दा हसन (समाजसेवी), विवेक तायल (व्यापारी नेता एवं समाजसेवी), अजय गर्ग (व्यापारी नेता – विशाल मेगा मार्ट), रईस अंसारी एवं मो० नवाज (समाजसेवी) शामिल रहे।
समारोह में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली और ईद की शुभकामनाएं दीं। रंग, मिठास और भाईचारे के इस संगम ने राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की मजबूत मिसाल पेश की। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।रिपोर्ट -गुलवेज़ आलम कैराना
#vidhayakdarpan
8010884848
No comments:
Post a Comment