सहारनपुर। काशीराम जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने पीडीए दिवस का आयोजन कर संगठन की मजबूती और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। इस अवसर पर डेढ़ सौ से अधिक एससी समाज के लोगों ने भाजपा और बसपा छोड़कर सपा में शामिल होकर पार्टी का दामन थामा।
समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम के नेतृत्व में शामिल हुए लोग पार्टी की प्राथमिकताओं और काशीराम जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर आए। इस समूह में महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही, जिनमें कविता, लीला, सावित्री, उषा, सीमा, मेसी, माया, शिमला देवी, भगवती, बबिता, संतोष, चंपा, उर्मिला शामिल थीं। पुरुष सदस्यों में राजकुमार बिरला, उस्मान, जुबैर, जितेंद्र वाल्मीकि, बदर, जिन्दा हसन, सलमान, देवांश गोस्वामी, राजन एल, संजीव नौटियाल और भगत सुमित धीमान शामिल थे।
कार्यक्रम सहारनपुर के पंचायत गांव उनाली में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित किया गया, जहां सभी जुड़े सदस्यों को रूही अंजुम ने पार्टी की लाल टोपी पहनाई और स्वागत किया।
रूही अंजुम ने उपस्थित लोगों से कहा कि काशीराम जी के आदर्शों को साकार करना और समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास का प्रदर्शन किया। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी वर्गों को जोड़कर ही वास्तविक सामाजिक न्याय और समानता सुनिश्चित की जा सकती है।
रिपोर्ट - गुलवेज़ आलम कैराना
#vidhayakdarpan
8010884848
No comments:
Post a Comment